Fast news 24

Fast news 24 सच्ची खबर सबसे पहले !
हमें फॉलो करने के लिए पेज को 👍लाइक करें
किसी भी तरह का विज्ञापन या खबर बनवाने के लिए संपर्क करें
मोबाइल: 8002553560

 #पारू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेवा घाट पुल से आए दिन किसी न किसी व्यक्ति के नदी में कूदने और आत्महत्या जैसी दुखद घटना ...
10/09/2026

#पारू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेवा घाट पुल से आए दिन किसी न किसी व्यक्ति के नदी में कूदने और आत्महत्या जैसी दुखद घटना की खबर सामने आती रहती है। आज ही एक व्यक्ति के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही स्थिति की जानकारी ली। अत्यंत दुख की बात है कि काफी खोजबीन के बाद भी उनका शव बरामद नहीं हो सका है।
​रेवा घाट पुल लगातार एक सुसाइड स्पॉट बनता जा रहा है, जो हम सभी के लिए अत्यंत चिंताजनक और हृदयविदारक है।
​जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, मैंने जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है।
​मैंने पत्र के माध्यम से स्पष्ट रूप से माँग की है कि:
​रेवा घाट पुल के दोनों तरफ अविलंब ऊँची और मजबूत लोहे की जाली लगाई जाए।
​पुल पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
​आप सभी का जीवन और सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि लापता व्यक्ति का जल्द पता चले और ईश्वर परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
​मेरी आप सभी से करबद्ध प्रार्थना है—जीवन अत्यंत अनमोल है, किसी भी परिस्थिति में धैर्य न खोएं और अपनों से बात करें।
Fast news 24

10/09/2026

बिहार में पुल हादसों का सिलसिला आखिर कब थमेगा?
वैशाली के जलालपुर में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर भरभराकर गिरा!
छह घायल, दो गंभीर—इंजीनियरों की निगरानी और निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा सवाल
क्या भ्रष्टाचार और लापरवाही फिर मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ी?

Fast news 24

 #लालगंज एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील! अंबारा तेज सिंह पंचायत (मजदूर भवन) के रहने वाले चंद्र किशोर शाह कल दोपहर 3...
10/09/2026

#लालगंज एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील! अंबारा तेज सिंह पंचायत (मजदूर भवन) के रहने वाले चंद्र किशोर शाह कल दोपहर 3:00 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी मोटरसाइकिल रेवा पुल के पास लावारिस हालत में पाई गई है, जिसे मकेर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। रेवा पुल के समीप एनडीआरएफ (NDRF) की टीम लगातार खोजबीन और तलाश अभियान चला रही है, जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें लालगंज की तरफ जाते देखा गया है।
घर पर उनकी बेटी और पूरा परिवार रो-रोकर उनका इंतजार कर रहा है और बेहद परेशान है। परिवार का आपसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि यदि ये कहीं भी दिखाई दें या इनके संबंध में कोई भी सुराग मिले, तो स्क्रीन पर दिए गए मोबाइल नंबर (8002553560) पर तुरंत संपर्क करने की कृपा करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार का सहारा बन सकती है।

वैशाली जिले के लालगंज में बड़ा हादसा, गिर गया पुल का लांचर दब गये कई लोग...!  #वैशाली  #लालगंज    Fast news 24
10/09/2026

वैशाली जिले के लालगंज में बड़ा हादसा, गिर गया पुल का लांचर दब गये कई लोग...! #वैशाली #लालगंज
Fast news 24

10/09/2026

मोतिहारी के होटल में नाबालिग लड़कियों को लेकर बड़ा खुलासा!
देह व्यापार के कथित धंधे में धकेलने की तैयारी का आरोप,
पुलिस ने चार नाबालिगों को कराया सुरक्षित रेस्क्यू,
होटल संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार!

10/09/2026


पारु के नए थाना अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार पांडे।

🚨 पारू थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला निलंबितपारू। वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर कार्यालय की ओर से 9 सितंबर 2026 को जार...
09/09/2026

🚨 पारू थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला निलंबित
पारू। वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर कार्यालय की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पारू थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 आशुतोष कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पारू थानाध्यक्ष के खिलाफ लापरवाही, अविवेकपूर्ण निर्णय, स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना के आरोप सामने आए थे।
बताया गया कि एसडीपीओ सरैया एवं अंचल पुलिस निरीक्षक, पारू द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के बाद कार्रवाई की गई। आरोप है कि पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराए बिना छोड़ दिया गया। साथ ही चोरी हुई संपत्ति/आर्म्स एक्ट/बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के आरोपियों को उचित संरक्षण में नहीं रखे जाने के कारण 15 दिनों के अंतराल में दो आरोपियों के भाग जाने का मामला भी सामने आया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।
Fast news 24

ब्रेकिंग न्यूज़,  #पारू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर।देर रात टरवाँ मझौलिया गांव में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्र...
09/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़, #पारू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर।
देर रात टरवाँ मझौलिया गांव में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। इस कार्रवाई में श्रीनाथ कुमार यादव, पिता—बंशी राय को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि ट्रक की तलाशी के दौरान 270 कार्टून शराब बरामद हुई है। पुलिस ने ट्रक और बरामद शराब को जब्त कर लिया है।
सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Fast news 24

09/09/2026

🔥 डेढ़ लाख से ज्यादा Instagram Followers वाली डिजिटल क्रिएटर सुषमा कुमारी का खास इंटरव्यू 🎤 सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर कैसे बनाई अपनी अलग पहचान? सुषमा कुमारी ने बताई अपनी पूरी कहानी, संघर्ष और सफलता का राज!

Fast news 24

🚨 LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव, अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही कर सकेंगे अगली बुकिंग 🔥शहर और गांव दोनों जगह...
08/09/2026

🚨 LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव, अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही कर सकेंगे अगली बुकिंग 🔥

शहर और गांव दोनों जगह लागू होगा नया नियम, केंद्र सरकार के फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत


Fast news 24

Address

Kutrum Kolhua, Bakhra, Muzaffarpur
Muzaffarpur
843101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fast news 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share