19/08/2025
•अध्यापकों को पढाई के अलावा जनगणना, चुनाव , पोलियो अभियान, महामारी सर्वे आदी किसी भी काम में ना लगाया जाये।
• चुनाव आदी के समय चार पांच दिन तक, और किसी प्राकृतिक आपदा के समय स्कूलों को धर्मशाला या अस्पताल बनाने के बहाने छुट्टियां न की जायें।
•जब पता है पांच साल में दो या तीन आम चुनाव ( पंचायत, नगर परिषद, विधानसभा या लोकसभा) के चुनाव होने हैं तो अन्य व्यवस्था क्यों नहीं की जाती? घूम फिर के स्कूलों पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है, क्यों?
•बच्चों को भी मिड डे मील का लालच देकर स्कूल ना बुलाया जाये। बल्कि पढाई के प्रति उनके मन में जागरुकता पैदा की जाये।
• अच्छी पढाई और अच्छे परिणाम के लिये शिक्षकों के साथ सरकार भी जिम्मेदार होनी चाहिए।