Ansh X-Tech Video's Blogs.

Ansh X-Tech Video's Blogs. halo, Dosto iss page me aapko Imtertenment video's Aur personal videos Milega, aur Kuchh helth tips.

02/03/2023

#हेरा फेरी # फिर हेरा फेरी 2 #परेश रावल #सुनील शेट्टी #अक्षय कुमार #जॉनी लीवर # राजपाल यादव # एवं अन्य Fun #

11/02/2023

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*🌹आज का राशिफल🌹*
*11 फरवरी 2023 , शनिवार*
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन अनमना सा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।किसी काम की अभी शुरुआत करने से आपके भावी प्रयासों में लाभ होगा। आपका उतावलापन आपको दूसरों के साथ संवाद करने से रोकेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का उपयोग उन परियोजनाओं को संभालने में करेंगे जिनका आपने उत्तरदायित्व उठाया है। आराम मिलेगा व स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप किसी भी उत्तरदायित्व को लेने से से पीछा छुड़ा सकते हैं। अभिभावकों को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक माता पिता ही प्रदान कर सकते हैं। आप कोई निर्भीक निर्णय लेने में अक्षम हो सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । माता पिता का आशीर्वाद व भाइयों का सहयोग उन्नति की और अग्रसर करेगा । खिन्न रहना आपको कुछ व्यक्तियों से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पति/पत्नी के साथ घर के बने कैंडललाइट रात्रिभोज का आनंद ले सकते/सकती हैं। यह उनके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे। एक बैचेनी अधीरता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। यह आपको कोई उचित और सूचित निर्णय करने में भी अक्षम बनाएगा। सामाजिक लाभ निश्चित है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पिताओं को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक पिता ही प्रदान कर सकता है। अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। अवसाद आपको प्रत्येक व्यक्ति से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है।आप अपनी कुशलता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सामाजिक दायरा और भी बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है।
माँ को उनके परिवार और कैरियर के बीच संतुलन बनाना होगा। यह उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्यों को पूरा करने से भी रोक सकता है। उन्हें कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने के लिए निकालना होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।
आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप एक असफल परियोजना पर समय बर्बाद कर हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। समय एवं ऊर्जा का अपव्यय न करें एवं आपको तरोताज़ा करने वाले किसी परियोजना पर काम करें।
ऐसी महिलाएँ जो अधिक ऊर्जा का प्रदर्शन करती हैं और जो उत्साही हैं और जो जोश के साथ कार्य करती हैं उन्हें इन अतिगुणों के लिए नाराज किया जाएगा। कुछ लोग यह भी टिप्पणी कर हो सकते हैं कि वे नाजुक नहीं हो रही हैं। महिलाओं को ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए ।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

11/02/2023

1️⃣1️⃣❗0️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! हार-जीत का फैसला !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

बहुत समय पहले की बात है। आदि शंकराचार्य और मंडन मिश्र के बीच सोलह दिन तक लगातार शास्त्रार्थ चला। शास्त्रार्थ में निर्णायक थीं- मंडन मिश्र की धर्म पत्नी देवी भारती।

हार-जीत का निर्णय होना बाक़ी था, इसी बीच देवी भारती को किसी आवश्यक कार्य से कुछ समय के लिये बाहर जाना पड़ गया।

लेकिन जाने से पहले देवी भारती ने दोनों ही विद्वानों के गले में एक- एक फूल माला डालते हुए कहा, ये दोनों मालाएँ मेरी अनुपस्थिति में आपके हार और जीत का फैसला करेंगी। यह कहकर देवी भारती वहाँ से चली गईं। शास्त्रार्थ की प्रकिया आगे चलती रही।

कुछ देर पश्चात् देवी भारती अपना कार्य पुरा करके लौट आईं। उन्होंने अपनी निर्णायक नजरों से शंकराचार्य और मंडन मिश्र को बारी-बारी से देखा और अपना निर्णय सुना दिया। उनके फैसले के अनुसार आदि शंकराचार्य विजयी घोषित किये गये और उनके पति मंडन मिश्र की पराजय हुई थी।

सभी दर्शक हैरान हो गये कि बिना किसी आधार के इस विदुषी ने अपने पति को ही पराजित करार दे दिया। एक विद्वान नें देवी भारती से नम्रतापूर्वक जिज्ञासा की- हे ! देवी आप तो शास्त्रार्थ के मध्य ही चली गई थीँ फिर वापस लौटते ही आपने ऐसा फैसला कैसे दे दिया ??

देवी भारती ने मुस्कुराकर जवाब दिया- जब भी कोई विद्वान शास्त्रार्थ में पराजित होने लगता है, और उसे जब हार की झलक दिखने लगती है तो इस वजह से वह क्रुध्द हो उठता है और मेरे पति के गले की माला उनके क्रोध की ताप से सूख चुकी है जबकि शंकराचार्य जी की माला के फूल अभी भी पहले की भांति ताजे हैं। इससे ज्ञात होता है कि शंकराचार्य की विजय हुई है।

विदुषी देवी भारती का फैसला सुनकर सभी दंग रह गये, सबने उनकी काफी प्रशंसा की।

*शिक्षा:-*
दोस्तों! क्रोध मनुष्य की वह अवस्था है जो जीत के नजदीक पहुँचकर हार का नया रास्ता खोल देता है। क्रोध न सिर्फ हार का दरवाजा खोलता है बल्कि रिश्तों में दरार का कारण भी बनता है। इसलिये कभी भी अपने क्रोध के ताप से अपने फूल रूपी गुणों को मुरझाने मत दीजिये।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

11/02/2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 11 फरवरी 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 फरवरी 2023*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी - 09:11 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 25:40 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* तैतिल - 09:11 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शूल - 16:20 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 23:08
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 13:03 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:49 से 11:12
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 09:11 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री ओंकार पंचमी (बंगाल ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / 25:40 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:40 से , श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज का जन्मोत्सव ( बंगाल , फाल्गुन कृष्ण पंचमी ) , क्रान्तिकारी तिलका माँझी जयन्ती , पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस , पूर्व राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद स्मृति दिवस , सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) स्थापना दिवस (18वां) , विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस व विश्व यूनानी दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन बदी षष्ठी 09:49 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आयुषः क्षण एकोऽपि*
*सर्वरत्नैर्न न लभ्यते।*
*नीयते स वृथा येन*
*प्रमादः सुमहानहो ॥*
*भावार्थ👉*
_आयु का एक क्षण भी सारे रत्नों को देने से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, अतः इसको व्यर्थ में नष्ट कर देना महान असावधानी है ।_
🌹

*11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

660 ई.पू. – जापान के पहले तानाशाह ई मू सिंहासन पर बैठे। इस प्रकार से विश्व की सबसे दीर्घकालीन राजशाही शासन व्यवस्था की स्थापना हुई।
1543 - इंग्लैंड और रोम के बीच फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ।
1613 - मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720 – स्वीडेन तथा प्रशिया/इरान का शांति समझौता हुआ।
1793 - ईरान/प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1794 - यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहलीबार आम जनता के लिए खोला गया।
1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा किया।
1814 - यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से की गई।
1856 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध पर कब्जा किया।
1889 – जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।
1916 - एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया।
1919 - फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1922 - चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1929 - लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
1933 - गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
1944 - जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया।
1953 - सोवियत यूनियन ने इजरायल के साथ राजनीतिक संबंध समाप्त कर लिये।
1955 – भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरु हुआ।
1959 - भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।
1963 - अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
1964 - ग्रीक और तुर्क के बीच जंग की शुरुआत हुई।
1964 - ताइवान ने फ़्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये।
1968 - दक्षिण वियतनाम में कम्यूनिस्ट सैनिकों ने तीन सौ नागरिकों की हत्या कर सामूहिक रूप से दफना दिया।
1974 - मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1975 - ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
1978 – चीन ने अरस्तू, शेक्सपियर और डिकेंस की रचनाओं पर लगा प्रतिबंध हटाया।
1979 - ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया व ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमैनी का सत्ता पर कब्जा।
1986 - असंतुष्ट यहूदी अनातोली शरास्की को नौ साल बाद सोवियत जेल से रिहा।
1990 – दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत व महान नेता नेल्सन मंडेला को 27(28 साल का भी वर्णन मिलता है) साल लंबी कैद के बाद रिहाई मिली।
1992 - अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
1992 --जे.के.एल.एफ़. की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना असफल।
1997 - भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित।
1998 - आपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए।
1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा ।
1999 - अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन 'इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल' के अध्यक्ष नियुक्त।
2001 – एक डच कंप्यूटर प्रोग्रामर ने अन्ना कुरनिकोवा वायरस को लॉन्च किया, जिससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए।
2003 - डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे।
2003 - हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।
2005 - पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।
2007 - हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।
2008 - रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2008 - ईस्ट तिमोर के विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति जोस रामोस को गोली मारकर जख्मी किया।
2009 - असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2010 - भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2000 - 60वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।
2011 – मिस्र क्रांति के चलते राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने इस्तीफा दिया।
2013 – रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये।
2018 - सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।
2019 - माओवादियों की सेंट्रल कमेटी सदस्य एक करोड के इनामी नक्सली सुधाकर रेड्डी उर्फ सुधाकरण ने अपनी नक्सली पत्नी नीलीमा के साथ तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया।
2020 - दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत , 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं।
2020 - अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली बेचने के लिए मंज़ूरी दी।
2021 - पाकिस्तान सेना ने कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'बाबर’ का सफल परीक्षण किया।
2021 - विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया गया।
2022 - भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पर्यटन के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।

*11 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1750 - तिलका माँझी - 'भारतीय स्वाधीनता संग्राम' के पहले शहीद।
1847 – तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ।
1901 - दामोदर स्वरुप सेठ - प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी तथा समाजवादी नेता।
1913 - सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी - उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार थे।
1917 – दुनिया में सबसे ज्यादा पढे जाने वाले लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन्म हुआ।
1917 - टी नागि रेड्डी - भारतीय क्रांतिकारी (मृत्यु- 1976)।
1929 - आर. वी. एस. पेरी शास्त्री - भारत के भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1931 - गोपी चंद नारंग - भारतीय सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और विद्वान हैं।
1950 - राव इन्द्रजीत सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ ।
1957 - टीना मुनीम - हिन्दी फ़िल्मों की एक भूतपूर्व अभिनेत्री (11 फरवरी, 1955 का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।

*11 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1942 - जमनालाल बजाज - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।
1945 - हरिकृष्ण 'जौहर' - हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक।
1968 – जनसंघ संस्थापक, लेखक, पत्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की हत्या मुगलसराय में की गई।
1977 - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद, भारतवर्ष के पाँचवे राष्ट्रपति।
1989 - पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
1993 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2015 - विष्णु विराट - हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार एवं प्रतिष्ठित विद्वान।
2018 - प्रबाती घोष - महिला फिल्म निर्माता थीं।
2020 - वरिष्ठ पत्रकार नंदू आर कुलकर्णी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2022 - अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और मशहूर निर्देशक रवि टंडन (86) का निधन हुआ।

*11 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज का जन्मोत्सव ( बंगाल , फाल्गुन कृष्ण पंचमी )।
🔅 क्रान्तिकारी तिलका माँझी जयन्ती।
🔅 पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस।
🔅 पूर्व राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद स्मृति दिवस।
🔅 सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) स्थापना दिवस (18वां)।
🔅 विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 विश्व यूनानी दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

10/02/2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 फरवरी 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 फरवरी 2023*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 08:01 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त - 24:18 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* बालव - 08:01 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* धृति - 16:42 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 22:12
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 11:12 से 12:35
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 08:01 तक पश्चात् पंचमी शुरु , चतुर्थी तिथि वृद्धि , श्री दरबारा सिंह जयन्ती , कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस , राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग(कृमिरोधी) दिवस , विश्व दाल (दलहन) दिवस व ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’ स्थापना दिवस (36वां)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 09:11 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कर्मणा मनसा वाचा*
*यदभीक्ष्णं निषेवते ।*
*तदेवापहरत्येनं*
*तस्मात् कल्याणमाचरेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-५५
*अर्थात्👉*
_मनुष्य मन, वाणी और कर्म से जिसका निरन्तर सेवन करता है, वह कार्य उस पुरुष को अपनी ओर खींच लेता है। इसलिए सदा कल्याणकारी कार्यों को ही करें।_
🌹

*10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1712 - हुइलीचे विद्रोह चिलए द्वीपसमूह में आरम्भ हुआ।
1716 - सिंहासन के लिए स्कॉटिश प्रहारकार जेम्स III एडवर्ड फ्रांस आया।
1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
1763 - पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।
1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1921 - काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
1921 - ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
1961 - कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।
1991 - सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न ।
1998 - पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।
2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।
2009 - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।
2015 - भारत में पहला राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग दिवस मनाया गया।
2019 - 10 फरवरी 2019 को प्रथम दाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
2019 - हिन्दी अबू धाबी में कोर्ट की तीसरी अधिकारीक भाषा बनी ।
2019 - उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकडा 124 तक पहुँचा।
2020 - ब्रिटेन में तूफान सियारा के प्रभाव से भारी वर्षा, 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
2020 - इजराइली सेना के विमानों ने फलस्तीनी क्षेत्र से दागे गए दो रॉकेट के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया।
2020 - राजस्थान के भीलवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई व कई लोग घायल हुए।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन -2021 का उद्घाटन किया।
2021 - ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव में वन धन और ट्राइफूड दिवस का आयोजन किया गया।
2021 - अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने म्यांमार (US Sanctions on Myanmar) के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए।
2022 - भारत सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में छह एयरबैग और चालक सहित सीट बेल्‍ट के तीन प्‍वाइंट लगाना अनिवार्य किया।
2022 - शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने शिक्षा संबंधी प्रशासन में नवाचार और अच्छी पहल के लिए 5वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।
2022 - भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच गृह मंत्रालय से संबंधित चौथा संवाद आयोजित किया गया।

*10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।
1916 - दरबारा सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के सुप्रसिद्ध कवि।

*10 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1858 - राजा बख्तावर सिंह - मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।
1975- सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार।
2014 - शर्ले टेम्पल ब्लैक एक अमेरिकी अभिनेत्री, गायक, नर्तकी, व्यवसायी और राजनयिक थी।
2017 - पीट कैज़र - डच फुटबॉल खिलाड़ी (अजाक्स, राष्ट्रीय टीम)।
2022 - शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर (67) का हृदयाघात की वजह से निधन हुआ (डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सलाखों के पीछे पहुँचाने की 17 वर्ष लड़ाई लड़ी )।

*10 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री दरबारा सिंह जयन्ती।
🔅 कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस।
🔅 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग(कृमिरोधी) दिवस।
🔅 विश्व दाल (दलहन) दिवस।
🔅 ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’ स्थापना दिवस (36वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

10/02/2023

1️⃣0️⃣❗0️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! आनन्द की खोज !!*

एक नगर का राजा, जिसे ईश्वर ने सब कुछ दिया, एक समृद्ध राज्य, सुशील और गुणवती पत्नी, संस्कारी सन्तान सब कुछ था उसके पास, पर फिर भी दुःखी का दुःखी रहता।

एक बार वो घुमते घुमते एक छोटे से गाँव में पहुँचा जहाँ एक कुम्हार भगवान भोले बाबा के मन्दिर के बाहर मटकीया बेच रहा था और कुछ मटकीयों में पानी भर रखा था और वही पर लेटे लेटे हरिभजन गा रहा था।

राजा वहाँ आया और भगवान भोले बाबा के दर्शन किये और कुम्हार के पास जाकर बैठा तो कुम्हार बैठा और उसने बड़े आदर से राजा को पानी पिलाया। राजा कुम्हार से कुछ प्रभावित हुआ और राजा ने सोचा कि ये इतनी सी मटकीयों को बेच कर क्या कमाता होगा?

तो राजा ने पूछा क्यों भाई प्रजापति जी मेरे साथ नगर चलोगे।

प्रजापति ने कहा- नगर चलकर क्या करूँगा राजा जी?

राजा- वहाँ चलना और वहाँ खुब मटकीया बनाना।

प्रजापति- फिर उन मटकीयों का क्या करूँगा?

राजा- अरे क्या करेगा? उन्हें बेचना खुब पैसा आयेगा तुम्हारे पास।

प्रजापति- फिर क्या करूँगा उस पैसे का?

राजा- अरे पैसे का क्या करेगा? अरे पैसा ही सब कुछ है।

प्रजापति- अच्छा राजन, अब आप मुझे ये बताईये कि उस पैसे से क्या करूँगा?

राजा- अरे फिर आराम से भगवान का भजन करना और फिर तुम आनन्द में रहना।

प्रजापति- "क्षमा करना हे राजन! पर आप मुझे ये बताईये कि अभी मैं क्या कर रहा हूं और हाँ पुरी ईमानदारी से बताना।

काफी सोच विचार किया राजा ने और मानो इस सवाल ने राजा को झकझोर दिया।

राजा- हाँ प्रजापति जी आप इस समय आराम से भगवान का भजन कर रहे हो और जहाँ तक मुझे दिख रहा है आप पुरे आनन्द में हो!

प्रजापति- हाँ राजन यही तो मैं आपसे कह रहा हूं कि आनन्द पैसे से प्राप्त नहीं किया जा सकता है!

राजा- हे प्रजापति जी कृपया कर के आप मुझे ये बताने कि कृपा करें की आनन्द की प्राप्ति कैसे होगी?

प्रजापति- बिल्कुल सावधान होकर सुनना और उस पर बहुत गहरा मंथन करना राजन! हाथों को उल्टा कर लिजिये!

राजा- वो कैसे?

प्रजापति- हे राजन! मांगो मत, देना सीखो और यदि आपने देना सीख लिया तो समझ लेना आपने आनन्द की राह पर कदम रख लिया! स्वार्थ को त्यागो परमार्थ को चुनो! हे राजन अधिकांशतः लोगों के दुःख का सबसे बड़ा कारण यही है कि जो कुछ भी उसके पास है वो उसमें सुखी नहीं है और बस जो नहीं है उसे पाने के चक्कर में दुःखी है! अरे भाई जो है उसमें खुश रहना सीख लो दुःख अपने आप चले जायेंगे और जो नहीं है क्यों उसके चक्कर में दुःखी रहते हो!

*👉शिक्षा:-*

आत्मसंतोष से बड़ा कोई सुख नहीं और जिसके पास सन्तोष रूपी धन है वही सबसे बड़ा सुखी है और वही आनन्द में है और सही मायने में वही राजा है!

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

10/02/2023

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 फरवरी 2023, शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। थकान या हरारत का असर अवश्य रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे इसलिए थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे । निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा । कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाओगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा । लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी । स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोध बहुत करते हैं, संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

09/02/2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 09 फरवरी 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 फरवरी 2023*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 22:28 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बव. - 19:17 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सुकर्मा - 16:44 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 07:04
*🌄सूर्यास्त-* 18:06
*🌙चन्द्रोदय-* 21:28
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:21
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी पूर्णरात्रि , भौम अंगारकी / द्विजप्रिय / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत / पर्व , ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) में सिद्ध श्रीगणेश मन्दिर में अभिषेक , भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी ) , श्री बाबूभाई जशभाई पटेल जयन्ती , श्री अब्दुल रहमान अन्तुले जयन्ती , श्री राजकुमार जयचंद्र सिंह जयन्ती व श्री एकनाथ सम्भाजी शिंदे जन्म दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 08:01 तक पश्चात् पंचमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अप्रशस्तानि कार्याणि*
*यो मोहादनुतिष्ठति ।*
*स तेषां विपरिभ्रंशाद्*
*भ्रंश्यते जीवितादपि॥*
*भावार्थ👉*
_जो मोह -माया में पड़कर अन्याय का साथ देता है , अन्याय करने वालों के पतन के साथ उसका अपने जीवन से भी पतन हो जाता है । उसका जीवन नरक-तुल्य हो जाता है।_
🌹

*9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1649 – ब्रिटेन में लोकतांत्रित शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।
1667 - रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1775 – ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।
1788 - आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801 - फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824 - उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1895 – डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया।
1931 - भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
1951 - स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962 – जमैका ने स्वतंत्र देश बनने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
1971 – अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा।
1973 - बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1975 – रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
1979 - अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991 - लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1992 – अलजीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अलजीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित किया।
1998 – जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडुअर्ड शेवर्डनाद्जे की हत्या का असफल प्रयास किया गया।
1999 - यूगांडा में एड्स के टीके 'अलवाक' का परीक्षण।
1999 - भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001 - शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2001 - चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी ।
2001 - तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2004 - डॉ यशवीर शास्त्री एवं ममता परिणय सूत्र में बंधे।
2007 - पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008 - पाकिस्तान को अमेरिकी मदद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
2009- सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2013 - 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी मोहम्मद अफज़ल गुरु को सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
2016 - जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
2019 - उत्‍तरप्रदेश और उत्‍तराखंड में जहरीली शराब पीने की घटना में मरने वालों की संख्‍या 70 हुई ।
2019 - पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्‍यजीत बिस्‍वास की गोली मारकर हत्या।
2019 - भिवानी बस डिपो से शुरू हुआ ऑनलाइन ड्यूटी सॉफ्टवेयर सिस्टम, प्रदेश का पहला डिपो बना व हरियाणा की पहली बीएसएफ महिला सहायक कमांडेंट बनी सोनीपत की बेटी सौम्या।
2019 - गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अंतरराष्ट्रीय मदद ठुकराते हुए कहा, हम भिखारी नहीं हैं।
2020 - ओडिशा के गंजाम जिले में एक बस के बिजली के तार की चपेट में आने से 9 यात्रियों की मौत व लगभग 22 घायल हुए।
2020 - क्रिकेट अंडर-19 विश्व कप का नया चैंपियन बना बांग्लादेश।
2020 - सूर्य के अध्ययन के लिए नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने सोलर ऑर्बिटर मिशन लॉन्च किया व ईरान ने जफर उपग्रह का प्रक्षेपण किया लेकिन उसे कक्षा में स्‍थापित करने में कामयाबी नहीं मिली।
2020 - लॉस एंजेलिस में हुए 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने पूरे हॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट पिक्चर समेत 4 केटेगरीज़ में ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते।
2021 - अफगानिस्तान में लालंदर [शहतूत] बांध के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का एक समारोह वीटीसी पर आयोजित किया गया।
2021 - राजस्थान एक देश, एक राशन कार्ड सुधार को लागू करने वाला 12वां राज्य बना।
2022 - फ्रांस के सेंट्रल बैंक की करेंसी पेपर यूनिट में आग लगने से 34 लोग झुलसे।
2022 - अटल टनल को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा '10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग' के रूप में मान्यता दी गई।

*9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1846 – लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ।
1911 - बाबूभाई जशभाई पटेल - भारत में गुजरात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1922 - सी. पी. कृष्णन नायर - भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
1929 - अब्दुल रहमान अन्तुले - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1940 - श्री विष्णु खरे एक भारतीय कवि, अनुवादक, साहित्यकार तथा फ़िल्म समीक्षक, पत्रकार व पटकथा लेखक।
1942 - राजकुमार जयचंद्र सिंह (आर.के. जयचंद्र सिंह) 1988 से 1990 तक उत्तरपूर्व भारतीय राज्य मणिपुर के 7 वें मुख्यमंत्री थे।
1945 - श्याम चरण गुप्ता - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
1964 - एकनाथ सम्भाजी शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री।
1968 - राहुल रॉय - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1970 – महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जन्म हुआ। उन्होंने 124 टेस्ट मैच में 563 जबकि 250 वनडे मुकाबलों में 381 विकेट लिए।
1993 - परिमार्जन नेगी - भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।

*9 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1760 - दत्ताजी शिन्दे - मराठा सेनापति थे।
1899 - बालकृष्ण चापेकर - स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1950 - सर अब्दुल कादिर - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
1981 - महोम्मेदाली करीम चागला एक प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
1984 - टी. बालासरस्वती - 'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1984 – पूर्व सोवियत संघ के नेता यूरी एंड्रोपोव का निधन हुआ वे सोवियत संघ की गुप्तचर सेवा केजीबी के प्रमुख भी रह चुके थे।
2006 - नादिरा - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (जन्म- 1932)।
2008 - बाबा आम्टे - विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।
2012 - ओ पी दत्ता - भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक।
2016 - सुशील कोइराला - नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री।
2020 - विख्‍यात लेखक और भारतीय विचार केन्‍द्रम के संस्‍थापक पी. परमेश्‍वरन (पद्मश्री व पद्मविभूषण से सम्मानित ) का निधन।
2020 - ‘पहला गिरमिटिया’ के लेखक पद्मश्री डॉ. गिरिराज किशोर का निधन।
2021 - राजीव कपूर भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और कपूर परिवार के सदस्य का निधन हुआ।

*9 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी )।
🔅 श्री बाबूभाई जशभाई पटेल जयन्ती।
🔅 श्री अब्दुल रहमान अन्तुले जयन्ती।
🔅 श्री राजकुमार जयचंद्र सिंह जयन्ती।
🔅 श्री एकनाथ सम्भाजी शिंदे जन्म दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Address

Ram Bagh Road
Muzaffarpur
842002

Telephone

+916202521635

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ansh X-Tech Video's Blogs. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ansh X-Tech Video's Blogs.:

Share

Category