28/08/2022
आज हत्था चौक पर बिजली विभाग में कार्यरत अजय सहनी द्वारा मीटर फास्ट है इसकी शिकायत करने पर हाथापाई किया गया। उसका कहना है मीटर सही है। ऑनलाइन शिकायत किया गया है जिस बारे में उसने कहा कि मेरे पास आयेगा तो मैं ठीक है आगे लिख दूंगा। और जिस जमीन पर बिजली मीटर लगा है उस पर सरकारी कब्जा हो जायेगा। इस तरह धमकाया गया है। वो गलत तरीके से बिजली उपभोक्ता को फंसा देगा और विभागीय स्तर पर मुकदमा चलाया जाएगा। वो जहां जाना है वहा चले जाने की धमकी देता है कि कुछ नहीं होगा। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि कुछ कबाड़ नहीं पाओगे। शिकायत यह भी है कि क्षेत्र में जितने भी बिजली कनेक्शन लगे हैं उसके लगाने में गलत तरीके से 3-5 हजार की वसूली करते हैं। कमर्शियल कनेक्शन के बिजली खपत पर मनमाने तरीके से रकम लिया जाता है। ये लोगों को डराते हैं और नहीं डरने वाले को गलत तरीके फसाने की धमकी देते हैं। इनका कहना था आपका बिजली बिल अधिक आता है क्योंकि आपका मीटर बाईपास नहीं किया हुआ है। कहने का तात्पर्य यह है कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मीटर में बाईपास किया गया है। इस तरह विद्युत आपूर्ति करने वाली एजेंसी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी पर उचित कार्यवाई करें। North Bihar Power Distribution Company Limited अपनी शिकायत 9264456400 पर मुज़फ्फरपुर कार्यालय में कर सकते हैं।
https://twitter.com/TheBangNewsIn/status/1563941531077480448?t=7z97ZLyA2Dh1ZY2qM0tj6w&s=09