Muzaffarpur Tv

Muzaffarpur Tv News Channel of Muzaffarpur (Bihar)

मुजफ्फरपुर में तीन ‘जीविका दीदी की रसोई’ का  हुआ शुभारंभजिले में कुल 12 दीदी कि रसोई का हो रहा हैँ संचालन मुजफ्फरपुरआज म...
13/08/2026

मुजफ्फरपुर में तीन ‘जीविका दीदी की रसोई’ का हुआ शुभारंभ

जिले में कुल 12 दीदी कि रसोई का हो रहा हैँ संचालन

मुजफ्फरपुर

आज मुजफ्फरपुर जिले में तीन दीदी की रसोई
(राम जानकी मंदिर, कम्बाइंड बिल्डिंग और अप्पू घर समाहरणालय परिसर ) का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा , अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी आनंद उत्सव और एमडीएम संजय सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार उपस्थित रहें .

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदी की रसोई के शुरू होने से समाहरणालय के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन किफायती दर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। विदित हो की जिले में कुल 12 दीदी की रसोई का संचालन जीविका द्वारा किया जा रहा है. जिसके माध्यम से 300 से ज्यादा दीदियों को रोजगार प्राप्त हुआ है. आज सबसे पहले राम जानकी मंदिर के पास दीदी की रसोई कैफेटेरिया का शुभारंभ जिला पदाधिकारी ने किया. इस अवसर पर दीप माला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया. जिलाधिकारी ने सभी दीदियों के साथ दीदी की रसोई का केक भी काटा. दूसरी दीदी की रसोई की शुरुआत संयुक्त भवन में की गई,जहां पर लोगों के लिए खाना नाश्ता दोनों की व्यवस्था होगी. किफायती दर पर साफ स्वच्छ और घर जैसा स्वादिष्ट भोजन अब लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. संयुक्त भवन में प्रतिदिन सरकारी कार्य से आने वाले आम जनता के लिए भी सशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी. वही समाहारणालय सभा कक्ष के निकट अप्पू पार्क में विधिवत बच्चों के खेलने के लिए झूला और अन्य तरह के जिमनास्टिक सुविधाओं का भी शुभारंभ आज जिलाधिकारी ने किया. इसी कैंपस में जीविका दीदी की रसोई का भी आज शुभारम्भ संचालन किया गया है. दीदी की रसोई सदर अस्पताल, मेडिकल कालेज और अन्य अनुसूचित जाति आवासीय स्कूलों में संचालित हो रही है.जिसकी सफलता के बाद आज तीन नए दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया है. जिसमें करीब एक दर्जन दीदियों को सीधा रोजगार मिलेगा. इस अवसर पर जीविका डीपीएम अनीशा ने कहा कि हमेशा दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है इस कड़ी में आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा तीन नए दीदी की रसोई का संचालन शुरू किया जा रहा है. अप्पू पार्क में शाम में बच्चों के खेलने के लिए भी एक अच्छा माहौल रहेगा. भारत माता पार्क के बगल से भी जल्द ही इसमें रास्ता खोला जाएगा. जिलाधिकारी के नेतृत्व में जीविका से जुड़ी दीदियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा जीविका टीम तत्परता से काम कर रही है. इस अवसर पर , जीविका के संचार प्रबंधक राजीव रंजन,रितेश कुमार, विकास कुमार,नूरी जमाल मसरूर अहमद, सोनू कुमार, विवेक कुमार, कुणाल मिश्रा,पूजा कुमारी, रोशन कुमार, बीपीएम संजीव रंजन, बबली कुमारी, बबीता कुमारी सहित कई दिदिया और जीविका कर्मी उपस्थित रहे.

13/08/2026

🏦 पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार से जल्द फैसले की मांग

13/08/2026

मुजफ्फरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों और विद्यार्थियों समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल

12/08/2026

बाढ़ प्रभावित इलाके में विधायक कोमल सिंह की गाड़ी पहुंचते ही ग्रामीणों ने घेर लिया। बाढ़ से परेशान लोगों में नाराजगी दिखी और मौके पर पुलिस की मौजूदगी में हंगामा भी देखने को मिला। आखिर क्यों भड़के ग्रामीण? देखिए पूरा मामला वीडियो में।

🇮🇳 मुजफ्फरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सामुजफ्फरपुर: जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य...
12/08/2026

🇮🇳 मुजफ्फरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
मुजफ्फरपुर: जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 9 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा।
मरीन ड्राइव लेकफ्रंट-1 से शुरू हुई करीब 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल तक पहुंची। यात्रा में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक रंजन कुमार, महापौर निर्मला देवी साहु, जिलाधिकारी कुमार गौरव, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। अभियान के तहत जिले में तिरंगा यात्रा, बाइक-साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन
12/08/2026

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

🚨 12 वर्षीय सागर कुमार लापता, घर से निकला लेकिन अब तक नहीं लौटा—तलाश में जुटे परिजनशेयर ज्यादा से ज्यादा करें 🙏 आपकी एक ...
11/08/2026

🚨 12 वर्षीय सागर कुमार लापता, घर से निकला लेकिन अब तक नहीं लौटा—तलाश में जुटे परिजन
शेयर ज्यादा से ज्यादा करें 🙏 आपकी एक शेयर से सागर अपने परिवार तक पहुंच सकता है।
📍 ग्राम–बाड़ा गोबिन्द, थाना–चकिया, पूर्वी चंपारण
👦 नाम–सागर कुमार, उम्र–12 वर्ष
👨 पिता–मुकेश पासवान
🕑 11 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला, अब तक वापस नहीं आया।
जानकारी मिलने पर चकिया थाना या परिजनों को तुरंत सूचित करें।
#लापता #लापताबच्चा #शेयरकरें

11/08/2026

रोहुआ चौक पर अखिल आदित्य Mens Wear का भव्य शुभारंभ, ब्रांडेड से बजट रेंज तक कपड़ों की शानदार वैरायटी.....

11/08/2026

मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते युवक हुआ गायब! 50 हजार की फिरौती मांग, पुलिस ने 2 घंटे में किया अपहरण कांड का खुलासा

11/08/2026

मुशहरी में मां भवानी साइबर कैफे का भव्य शुभारंभ, ऑनलाइन सेवाओं के लिए मिलेगी हर सुविधा

Address

Muzaffarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muzaffarpur Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share