
26/06/2025
देश में ऑनलाइन का चलन बढ़ने के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने एक व्यापक अभियान चलाया था। जब भी आप किसी को फोन करते थे तो एक कॉलर ट्यून तब बजती थी।
इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते थे। लेकिन यह कॉलर ट्यून लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई थी और सोशल मीडिया पर इसे बंद करने के लिए आवाज उठ रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने अब इसे हटाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक यह अभियान अब खत्म हो गया है, इसलिए कॉलर ट्यून को हटा दिया गया है।