01/09/2026
*बिहार सरकार की सात निश्चय योजना में शामिल हर घर नल का जल योजना पटल पर धाराशाई, विभागीय अधिकारी के कानों पर नहीं रेंग रहा है जू*
जिले के कटरा प्रखण्ड अंतर्गत बेरई दक्षिणी पंचायत के वार्ड 1 में जिसका मै स्थायी निवासी भी हूँ, विभाग के ऐप पर शिकायत करने, विभागीय अधिकारी, कर्मी को फोन करने के बाद भी कोई संज्ञान नही लिया जा रहा एक साधारण स्टार्टर और वायरिंग के कारण पिछले दो महीने से सप्ताह सप्ताह भर नल जल बंद रहता है यहाँ के सभी घरों में लगे चापाकल भी पूरे तौर पर सुख चुका है जिसके बाद नल जल ही एक सहारा था लेकिन उसमे भी एक साधारण समस्या आने के बाद लगातार कई दिनों से बंद है। इस पर मैं खुद और यहाँ की आम जनता काफी बेहाल है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।