Indo Nepal Times

Indo Nepal Times Fastest News From India, Nepal & Neighbourhood Country

14/09/2026
Muzaffarpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीरपुसा स्कूल से चचेरे भाई को लाने जा रहे थे दोनों यु...
13/09/2026

Muzaffarpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

पुसा स्कूल से चचेरे भाई को लाने जा रहे थे दोनों युवक, अज्ञात वाहन चालक फरार
INT News Network Muzaffarpur
बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी पंचायत अंतर्गत बैंगरी चौर स्थित बंदरा-केवटसा मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर हत्था थाना के दारोगा संकेत कुमार और चितरंजन प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सुरा नया टोला वार्ड संख्या 12 निवासी रमेश राम के 19 वर्षीय पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई रामकुमार राम ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार अपने रिश्ते के चाचा 22 वर्षीय मंतोष कुमार के साथ मोटरसाइकिल से पुसा स्थित एक स्कूल में पर्व की छुट्टी पर चचेरे भाई ऋतिक कुमार को लाने जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक सड़क पर घायल पड़े थे, जबकि उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में गिरी हुई थी। खेत से काम कर लौट रहे राहगीरों ने दोनों को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Muzaffarpur: 23 व 24 सितंबर को बंदरा की सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभापीएम आवास योजना की प्रारूप सूची का होगा सत्...
10/09/2026

Muzaffarpur: 23 व 24 सितंबर को बंदरा की सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

पीएम आवास योजना की प्रारूप सूची का होगा सत्यापन, ग्रामीण दर्ज करा सकेंगे दावा और आपत्ति
INT News Network Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड की सभी 12 पंचायतों में आगामी 23 एवं 24 सितंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑनलाइन सर्वे के आधार पर तैयार प्रारूप सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा तथा सूची में शामिल लाभुकों की पात्रता का सत्यापन किया जाएगा।
बंदरा की प्रखंड विकास पदाधिकारी गुंजा कुमारी ने बताया कि प्रारूप सूची में जिन लोगों का नाम शामिल है, उनकी पात्रता की जांच ग्राम सभा के माध्यम से की जाएगी। यदि सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल पाया जाता है तो ग्रामीण उसके विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। वहीं, यदि कोई वास्तविक पात्र एवं गरीब व्यक्ति सूची से वंचित रह गया है तो उसके नाम को शामिल करने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में प्राप्त दावा और आपत्तियों के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ग्राम सभा से सूची पारित होने के बाद ही पीएम आवास योजना की लाभुक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसको लेकर बीडीओ ने गुरुवार को सभी पंचायत सचिवों एवं आवास सहायकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 23 और 24 सितंबर को अनिवार्य रूप से ग्राम सभा आयोजित कर उसका प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करें। साथ ही अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
गौरतलब है कि इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन सर्वे कराया गया था, जिसमें कई स्थानों पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। इसे देखते हुए सरकार ने लाभुकों की सूची का ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
बैठक में रामपुरदयाल पंचायत के मुखिया बृजेश कुमार उर्फ मोना, तेपरी पंचायत के मुखिया हरिश्चंद्र राम, आवास पर्यवेक्षक उज्ज्वल मिश्र, ग्रामीण आवास सहायक प्रियांशु कुमार, संतोष कुमार समेत सभी आवास सहायक उपस्थित थे।

10/09/2026

Muzaffarpur : रौतिनिया कचड़ा डंपिंग यार्ड में बदबू और धीमे कचड़ा निष्पादन पर कांटी विधायक सख्त, नगर निगम के अधिकारीयों से कहा यह बर्दाश्त करने योग्य नही...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापनकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में उमड़े श्...
10/09/2026

हवन-पूजन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु
INT News Network Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। धार्मिक आयोजन में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल मुजफ्फरपुर एवं वैशाली बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन में भाग लिया और भगवान से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आए।
शिष्य मंडल के सदस्यों ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और मानवता का संदेश दिया गया। कथा के समापन अवसर पर सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Address

Muzaffarpur
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indo Nepal Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indo Nepal Times:

Shortcuts

Share