Bagmati News

Bagmati News This page is for news
(1)

03/06/2026

किसानों के लिए मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम।
गायघाट (मुजफ्फरपुर)

03/06/2026

खान सर की महानता को दुनिया भर के लोग मानते हैं।

03/06/2026

रात में पकड़े गए तो ऐसे होती है शादी, देखने सुनने में खराब लग सकता है, पर ऐसे पकरूआ विवाह में दहेज नहीं मिलने की संभावना है।
वायरल विडियो है, बताया जा रहा है कि नजदीकी रिश्तेदार हैं दोनों।

03/06/2026

सुमन सहनी (पटना) द्वारा की जा रही समाजिक पहल के बारे में आपकी राय क्या है?

02/06/2026

पायोनियर की ओर से किसानों के साथ विजय कुंभ मेला आयोजित।

गायघाट (मुजफ्फरपुर)

लदौर पंचायत अंतर्गत पायोनियर (धान) कंपनी द्वारा आयोजित कुंभ मेला में दूर-दूर से किसानों का आगमन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए माले नेता जीतेन्द्र यादव, पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह,मोखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार सहनी, पुर्व सरपंच मनोज राय, रविन्द्र किशोर सिंह, बजरंगी भाई, आश्वीनी कुमार समेत कई अन्य वक्ताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए अपनी बात कही।
पायोनियर के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी जोनल हेड आश्वीनी कुमार ने जानकारी दी कि आज के कार्यक्रम किसानों को प्रशस्ती पत्र प्रदान करने के लिए, लक्की ड्रॉ के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि किसानों के सम्मान में हमारी टीम के द्वारा हमेशा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंच संचालन सुनिल कुमार कर रहे थे। किसानों को यह कार्यक्रम मनोरंजन से भरपूर लगा, साथ ही लक्की ड्रा द्वारा मिले उपहार से खुश हुए।

02/06/2026
02/06/2026

गायघाट विधानसभा में टुटती सड़क बता रहे हैं इंजीनियर कैसा है?
गायघाट जनता की आवाज

01/06/2026

पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास समारोह बड़े ही धूमधाम से रविवार को कथाकथीत माननीय मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर दिनेश सिंह द्वारा फिता काट कर किया गया लेकिन इसमें जनता के आंखों में धूल झोंकने का मामला इसमें साफतौर पर झलकती हुई नजर आ रही है मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा अन्तर्गत गायघाट प्रखंड के पांच पंचायतो के लिए गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखण्ड मुख्यालय पर शिलान्यास समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाघाखाल, बखरी, कमरथु, शिवदाहा एवं दहिला पटशर्मा सहीत पांच पंचायत सरकार भवन के लिए सरकार द्वारा फंड एलौट किया गया है लेकिन शीलापट में प्रकलन राशि को नहीं दर्शाया गया है छुपा लिया गया है ऐसे में जनता नामवर लोग होने के कारण बोल नहीं पा रहे हैं लेकिन इस विषय का चर्चा क्षेत्र में तुल पकड़ लिया है लोगों का मानना है कि खानापूर्ति करने का एक एजेंडा अपनाया गया है राशि दर्शानें पर लोगों के नज़र में उस मुताबिक काम दिखाना होगा वैसे में आप क्या सोचते हैं अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त करें।

BiharNews

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ, पर शिलापट्ट पर प्राक्कलन राशि नहीं दर्शाया गया?गायघाट ( मुजफ्फरपुर)पंचायत सरक...
01/06/2026

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ, पर शिलापट्ट पर प्राक्कलन राशि नहीं दर्शाया गया?

गायघाट ( मुजफ्फरपुर)

पंचायत सरकार भवन का शुभारंभ समारोह बड़े ही धूमधाम से तथाकथीत माननीय मुख्यमंत्री सह एमएलसी (मुजफ्फरपुर )दिनेश सिंह द्वारा फिता काट कर किया गया । हम कह सकते हैं कि विकास के लिए ये कार्य महत्वपूर्ण है।

लेकिन इसमें जनता के आंखों में धूल झोंकने का मामला साफतौर पर झलकती हुई नजर आ रही है मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा अन्तर्गत गायघाट प्रखंड के पांच पंचायतो के लिए पंचायत सरकार भवन के लिए सरकार द्वारा फंड एलौट किया गया है लेकिन शीलापट में प्राक्कलित राशि को नहीं दर्शाया गया है ,छुपा लिया गया है । सवाल है आखिर क्यों?

ऐसे में जनता नामवर लोग होने के कारण बोल नहीं पा रहे हैं लेकिन इस विषय का चर्चा क्षेत्र में हो रही है। लोग मानने लगे है कि खानापूर्ति करने का एक एजेंडा अपनाया गया है ।राशि दर्शानें पर लोगों के नज़र में उस मुताबिक काम दिखाना होगा वैसे में आप क्या सोचते हैं अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त करें।

Address

Benibad (Gaighat)Muzaffarpur
Muzaffarpur
847107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bagmati News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bagmati News:

Share