20/02/2022
*बेटा हो या बेटी दोनों है बराबर* इस उद्देश्य को सार्थक करते हुए मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क बालिका शिक्षा विद्यालय की संचालक नीतू तुलस्यान के निवास स्थान सरैयागंज टावर पर चंचल तुलस्यान के घर में बेटी के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर संस्कृति विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता लेखन प्रतियोगिता आदि कराई गई।तीनो प्रतियोगिताओं में से तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम में आईपीपी प्रीति पोद्दार अध्यक्षा प्रियंका तुलस्यान सचिव संगीता गोयंका मीडिया प्रभारी प्रीति अग्रवाल पूजा बरोलिया बिंदु माखड़िया सौरभी नथानी अनु बंका निशा बंका आदि की उपस्थिति रही।