13/01/2021
गड़हा चौक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पांच लाख की लूट,जांच में जुटी पुलिस
जिले में अपराधियों का तांडव जारी है अहियापुर थाना क्षेत्र के गड़हा चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा से अपराधियो ने हथियार के बल पर लगभग पांच लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है.साथ ही मौजूद ग्राहकों से भी लूट पाट की है.घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी राजेश कुमार नगर डीएसपी,अहियापुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुँच छानबीन में जुटी।।