19/01/2026
भीषण ठंड में मानवता की मिसाल: एहसास फाउंडेशन ने मुजफ्फरपुर के अलग अलग जगहों पर जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण
मुजफ्फरपुर (बिहार):
कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से एहसास फाउंडेशन द्वारा मुजफ्फरपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण का व्यापक अभियान चलाया गया। इस मानवीय पहल के तहत मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन, देवी मंदिर, गरीबस्थान, रामदयालु, बेरिया बस स्टैंड, चांदनी चौक, भगवानपुर, मोतीझील, जवाहरलाल रोड एवं टाउन थाना क्षेत्र जैसे कई इलाकों के आसपास रहने वाले बेसहारा और गरीब लोगों को गर्म कंबल वितरित किया गया।
कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और सुकून साफ़ झलकता नजर आया। इस अवसर पर एहसास फाउंडेशन के संस्थापक एवं सचिव श्री मोहम्मद जावेद इक़बाल ने कहा कि संस्था का निरंतर प्रयास है कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुँचकर उन्हें इस भीषण ठंड में राहत प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि एहसास फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है तथा भविष्य में ऐसे स्कूल और अस्पताल स्थापित करने का लक्ष्य रखती है, जहाँ गरीब और अमीर—दोनों को किफायती दरों पर बेहतर शिक्षा और इलाज उपलब्ध हो सके।
उन्होंने एक संदेश भी दिया कि हर आदमी अपने आसपास के गरीब और जरूरतमंदों का ख्याल रख ले तो इंसानियत कभी नही मरेगी हमेशा जिंदा रहेगी।
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में फाउंडेशन के सलाहकार श्री मोहम्मद तौसीफ रज़ा एवं कार्यक्रम निदेशक श्री मोहम्मद मुजाहिद आलम का विशेष योगदान रहा, जो लगातार इस सामाजिक दायित्व को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
एहसास फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मोहम्मद मुश्ताक अहमद, उप-सचिव सुश्री नुसरत बानो जूही, उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद क़ासिद अज़ीज़, कोषाध्यक्ष श्री मोहम्मद अमानुल्लाह सहित संस्था की पूरी टीम ने कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कड़ाके की ठंड में घरों से निकलकर सेवा कार्य में जुटे फाउंडेशन के समर्पित सदस्यों—श्री सूरज, श्री रोहित, श्री तबरेज़, श्री एजाज़ साहब एवं श्री इश्तियाक साहब—का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा। एहसास फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
अंत में फाउंडेशन की ओर से संदेश दिया गया कि—
“जीवन का सबसे बड़ा धन वही है, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सके।”
एहसास फाउंडेशन
चकभिखी, मुजफ्फरपुर, बिहार, भारत
पिन कोड: 842002