09/09/2026
ट्रक में छिपकर ले जाई जा रही 21 लाख का अंग्रेजी शराब पकड़ाया
मुजफ्फरपुर जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 1733 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मामले का खुलासा सरैया SDPO ने प्रेसवार्ता कर किया।
पुलिस के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और खरीद-बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान 9 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सरैया थाना पुलिस ने टरवा मझौलिया के पास छापेमारी की।
पुलिस की कार्रवाई में कुल 1733.76 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
मौके से श्रीनाथ केसरी, थाना पारू, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।
इस मामले में सरैया थाना में कांड दर्ज किया गया है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है।
कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।।।