News Today

News Today Contact for any advertisements and any celebrity appearance or events management : 9155896008

सूर्योदय समय बिहार की 5:57 am
30/10/2022

सूर्योदय समय बिहार की 5:57 am

20/03/2022

(Muzaffarpur) मुजफ्फरपुर की एक होली ऐसी भी ! टावर चौक मुजफ्फरपुर बिहार ! न्यूजटुडे की तरफ से दर्शकों को होली की शुभकामनाएं । जय श्री राधे जय श्री कृष्ण!

01/03/2022

हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! #महाशिवरात्रि

हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! हर हर महादेव ! #महाशिवरात्रि

°आज यूक्रेन से कुल 23 छात्र - छात्राएं पटना एयरपोर्ट पहुंचे , जिन्हें पटना जिला प्रशासन की 11 गाड़ियों से उनके घर भेजा ग...
28/02/2022

°आज यूक्रेन से कुल 23 छात्र - छात्राएं पटना एयरपोर्ट पहुंचे , जिन्हें पटना जिला प्रशासन की 11 गाड़ियों से उनके घर भेजा गया । एयरपोर्ट पर छात्रों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए दो हेल्पडेस्क बनाये गये # A

बिहार में कल से खुलेंगे सभी स्‍कूल-कालेज और कोचिंग संस्‍थान, सरकार ने इन पाबंदियाें में भी दी राहत।कोरोना की तीसरी लहर थ...
06/02/2022

बिहार में कल से खुलेंगे सभी स्‍कूल-कालेज और कोचिंग संस्‍थान, सरकार ने इन पाबंदियाें में भी दी राहत।

कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद सरकार ने रविवार को नई रियायतों का ऐलान कर दिया है। इसमें सभी स्‍कूल-कालेज खोलने की अनुमति दी गई है। मॉल जिम स्‍वीमिंग पुल आदि भी खोले जा सकेंगे। लेकिन इसमें कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं।

पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) थमने के बाद सरकार ने रविवार को पाबंदियों में बड़ी छूट दी है। स्कूल-कालेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हाल, शापिंग माल, पार्क, मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति दे दी गई है। नौवीं कक्षा से ऊपर के स्कूल व कोचिंग सेंटर 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सामान्य रूप से खुलेंगे। वहीं आठवीं तक के स्कूल 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे। केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति होगी।

सोमवार से प्रभावी होगी नई गाइडलाइन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन समूह (CMG) की बैठक के बाद रविवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। यह गाइडलाइन सोमवार से प्रभावी होगी। नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने आगे ट्वीट कर बताया है कि सभी दुकानें, प्रतिष्‍ठान, शापिंग मॉल एवं धार्मिक स्‍थल सामान्‍य रूप से खुल सकेंगे। सभी पार्क एवं उद्यान सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं सिनेमा हॉल, क्‍लब, जिम, स्‍टेडियम, स्‍वीमिंग पुल, रेस्‍टॉरेंट एवं खाने की दुकानें 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगी।

शादी समारोह में 200 को अनुमति

विवाह समारोह व श्राद्ध कार्यक्रम अब 200 व्यक्तियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। अभी तक इसकी सीमा 50 व्यक्तियों की थी। इसके अलावा जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर आयोजित हो सकेंगे।इसके लिए जिला प्रशासन की जिला प्रशासन की पूर्वानुमति जरूरी होगी। इसमें अपेक्षित सावधानी जरूरी है। सीएम ने अपील की है कि कोविड के कारण बिहारवासी अभी सावधानी बरतें। मास्‍क के उपयोग के साथ सामाजिक दूरी का पालन अत्‍यंत जरूरी है।

UPSC Prelims 2022 Notification : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 वैकेंसी, 10 खास बातें।UPSC Prelims ...
03/02/2022

UPSC Prelims 2022 Notification : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 वैकेंसी, 10 खास बातें।

UPSC Prelims 2022 Notification : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 का नोटिफिकेशन ( UPSC CSE 2022 Notification ) जारी कर दिया है। आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस अफसर बनने का ख्वाब संजो रहे युवा www.upsc.gov.in या www.upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 है। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में 861 वैकेंसी निकाली गई हैं। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को होगी। सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा का भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वन सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। भारतीय वन सेवा परीक्षा में 151 वैकेंसी निकाली गई है।

1. सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।

2. भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से एनिमल हस्बैंड्री एंड वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या
- एग्रीकल्चर/ फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो। या
- इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो।

3. आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल से कम हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1990 से पहले और 1 अगस्त 2001 से बाद न हुआ हो।
- अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्राप्त है।

4. आवेदन वापस लेने का मौका
सिविल सेवा परीक्षा के आवेदकों को आवेदन वापस लेने का अवसर भी मिलता है। आवेदन वापस लेने की सुविधा 1 मार्च 2022 से 7 मार्च 2022 के बीच रहेगी। अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन के बाद लगता है कि वह तैयारी नहीं कर पाएगा तो वह इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना अटेम्प्ट बेकार होने से बचा सकता है। आवेदन वापस लेने पर एप्लीकेशन फीस रिफंड नहीं की जाएगी। यूपीएससी ने आवेदन करने के बाद आवेदन वापस लेने के सुविधा 2019 में शुरू की थी।

5. सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को होगी। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा देश के 77 शहरों में आयोजित होगी। पिछले साल लेह को भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया गया था।

6. कैलेंडर के मुताबिक महत्वपूर्ण तारीखें
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
आवेदन वापस लेने की तिथि - 1 मार्च 2022- 7 मार्च
आवेदन की अंतिम तिथि - 22 फरवरी, 2022
प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि - 5 जून, 2022
मुख्य परीक्षा की तिथि - 16 सितंबर 2022

7. अवसरों की संख्या
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल अवसरों की संख्या अधिकतम 6 निर्धारित की गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों को 9 अवसर दिये जाएंगे और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अवसरों की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है।

8. चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सभी आवेदकों को सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम में बैठना होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए बुलाया जाता है। मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।


9. आवेदन शुल्क
- 100 रुपये। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।
- एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

10. यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

विंटर ओलंपिक का बायकॉट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख पर लगाई लताड़।भारत के साथ गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में ...
03/02/2022

विंटर ओलंपिक का बायकॉट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख पर लगाई लताड़।

भारत के साथ गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में जख्मी जवान को चीन की ओर से विंटर ओलंपिक मशाल थमाए जाने पर भारत सरकार ने अपनी बात रखी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने गलवान मुठभेड़ में शामिल एक चीनी कमांडर को मशालची बनाकर चीन ने विंटर ओलंपिक्स का राजनीतिकरण किया है।

उन्होंने बीजिंग विंटर ओलंपिक्स में भारत के शामिल होने के सवाल पर कहा है कि बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में भारत के प्रभारी राजदूत ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह में नहीं शामिल होंगे।

Muzaffarpur News : 'पहले अपना पेट भरेंगे तब न?, फिर चुनाव आ जाएगा', मुजफ्फरपुर का दर्द-ए-स्मार्ट । मुजफ्फरपुर : बिहार का...
03/02/2022

Muzaffarpur News : 'पहले अपना पेट भरेंगे तब न?, फिर चुनाव आ जाएगा', मुजफ्फरपुर का दर्द-ए-स्मार्ट ।

मुजफ्फरपुर : बिहार का मुजफ्फरपुर भले ही स्मार्ट सिटी में शामिल है लेकिन शहर स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि अभी डर्टी सिटी नजर आ रही है। हर जगह सड़कें खुदी हुई हैं, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। स्मार्ट सिटी के आधे-अधूरे कामों से शहरवासियों में खासी नाराजगी है। तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाबजूद शहर में स्मार्ट सिटी का काम धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्मार्ट सिटी की ज्यादातर योजनाओं का कार्य अधूरा है। सड़कों पर गड्ढों की वजह से शहरवासियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो जल जमाव की स्थिति हो गई है। नाला निर्माण काम में भी बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। जिसे लेकर मेयर राकेश कुमार ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि तय समय में तमाम एजेंसियां अपना काम करे। काम के दौरान नागरिक सुविधा और उनकी सुरक्षा से किसी प्रकार का खिलवाड़ ना करें।

Giriraj Singh: राहुल गांधी के संसद में चीन-पाकिस्तान वाले बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जानें क्या कहाGiri...
03/02/2022

Giriraj Singh: राहुल गांधी के संसद में चीन-पाकिस्तान वाले बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जानें क्या कहा

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा अभी अगर नरेंद्र मोदी नहीं होते और कांग्रेस होती तो चीन सारी ज़मीन हड़प लेता.

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीते दिन लोकसभा में पेगासस, चीन, बेरोजगारी समेत अन्य कई मुद्दों पर बात करते हुए मोदी सरकार से कड़े सवाल किए. जिसके बाद कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा अभी अगर नरेंद्र मोदी नहीं होते और कांग्रेस होती तो चीन सारी ज़मीन हड़प लेता.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी चीन की कठपुतली जैसा खुद को दिखा रहे हैं. 1962 में हमारी कितनी हजारों किलोमीटर ज़मीन गई उसकी चर्चा करें. अभी अगर नरेंद्र मोदी नहीं होते और कांग्रेस होती तो चीन सारी ज़मीन हड़प लेता.

केंद्र सरकार की नीति के कारण..... - राहुल गांधी

दरअसल, राहुल गांधी ने कल लोकसभा में सरकार को घेरते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की नीति के कारण ही आज चीन एवं पाकिस्तान एक साथ आ गए हैं. कांग्रेस सांसद ने सत्तापक्ष से मुखातिब होते हुए कहा, ‘‘आप खतरे से खेल रहे हैं. मेरी सलाह है कि रुक जाइए.’’ सीमा पर चीन की आक्रामकता और पाकिस्तान की सीमा से जुड़ी चुनौती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप खतरे को हल्के में मत लीजिए. आप चीन और पाकिस्तान को साथ ला चुके हैं, यह भारत के लोगों के साथ सबसे बड़ा अपराध है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई संदेह नहीं है कि चीन के पास स्पष्ट योजना है. इसकी बुनियाद डोकलाम और लद्दाख में रख दी गई है. यह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है. आपने जम्मू-कश्मीर और विदेश नीति में बहुत बड़ी रणनीतिक गलतियां की हैं..आपने दो मोर्चों को एक मोर्चे में बदल दिया है.’’

बता दें, संसद के बजट सत्र के दौरान आज भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी

Budget 2022: निर्मला सीतारमण के बजट में क्‍या हुआ सस्‍ता, किन चीजों के लिए चुकानी पड़ेगी अधिक कीमत।वित्‍त मंत्री निर्मला...
01/02/2022

Budget 2022: निर्मला सीतारमण के बजट में क्‍या हुआ सस्‍ता, किन चीजों के लिए चुकानी पड़ेगी अधिक कीमत।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में नौकरीपेशा लोगों, किसानों और कारोबारियों को कोई भी अहम सौगात नहीं मिली है.

नई दिल्‍ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में आम बजट 2022-23 (Union Budget 2022) पेश किया.मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह चौथा बजट है. बजट में आयकर दरों या स्‍लैब में बदलाव की उम्‍मीद लगाए टैक्‍सपेयर्स को निराशा हाथ लगी है. आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लोगों की यह जानने में भी उत्‍सुकता रही कि बजट में क्‍या महंगा हुआ और जरूरत की किन वस्‍तुओं के लिए अब उन्‍हें ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी. बजट के कारण जहां इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम्‍स, जवाहरात-आभूषण, घड़‍ियां और कैमिकल्‍स सस्‍ते होंगे, वहीं विदेशी छाते महंगे हो जाएंगे.
सीधे शब्‍दों में कहें तो निर्मला सीतारमण के बजट में नौकरीपेशा लोगों, किसानों और कारोबारियों को कोई भी अहम सौगात नहीं मिली है. इसमें डिजिटल करेंसी, डिजिटल बैंकिंग यूनिट का बड़ा ऐलान शामिल है. कोरोना काल में स्कूली पढ़ाई लिखाई को पहुंचे नुकसान को देखते हुए सरकार ने डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है, जो ऑनलाइन एजुकेशन में मदद करेगी. साथ ही 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट भी स्थापित करने की घोषणा भी वित्‍त मंत्री ने की है. हालांकि इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं होने से मध्यमवर्गीय और वेतनभोगियों को फिर मायूसी हाथ लगी है. सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न में बदलाव की सुविधा दी है. अब दो साल पुराने आईटीआर में अपग्रेड किया जा सकेगा. ड्यूटी घटने से कपड़े, चमड़े, पॉलिश्ड डायमंड, मोबाइल फोन, चार्जर और कृषि उपकरण सस्ते होंगे. सहकारी संस्थाओं पर भी अब कॉरपोरेट टैक्स की तरह 15 फीसदी टैक्स लगेगा. सरकार ने राज्य कर्मियों को NPS में योगदान 14 फीसदी करने की छूट दी है.

एस एस बी जवानों के हिरासत में हुई आरोपित की मौत, स्थानीय लोगो ने की जमकर हंगामा।
26/01/2022

एस एस बी जवानों के हिरासत में हुई आरोपित की मौत, स्थानीय लोगो ने की जमकर हंगामा।

Address

Muzaffarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share