Global Live Now

Global Live Now ग्लोबल लाइव नाउ के फेसबुक पन्ने पर आपका स्वागत है
खबर अथवा विज्ञापन के लिए संपर्क करे 🙏🏻

06/09/2026

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया से मोतीपुर जाने वाली मुख्य पथ कल्याणी के पास CNG गैस लीक बड़ी दुर्घटना होने से बचा तेज धमाका से डरे लोग घर से निकलकर भागने लगे..

06/09/2026

सरैया मे जमीन विवाद मे लगाए गए आरिपो के बाद दूसरे पक्ष वार्ड सदस्य का ब्यान आया सामने...... 👍

06/09/2026

सरैया मे जमीन विवाद का एक बड़ा मामला सामने आया है पिरता बड़ा आरोप लगाया है जमीन को लेकर....🚨

05/09/2026

इब्राहिमपुर में मटका फोड़ व कबड्डी प्रतियोगिता, विधायक शंकर प्रसाद यादव ने किया शुभारंभ.....👍

रेलवे का नेशनल इंस्टीट्यूट उत्सव भवन तालाब में तब्दील। रेल परिजनों के बच्चें व बाराती करेंगे पानी में डूब लूंगी डांस..मु...
04/09/2026

रेलवे का नेशनल इंस्टीट्यूट उत्सव भवन तालाब में तब्दील।
रेल परिजनों के बच्चें व बाराती करेंगे पानी में डूब लूंगी डांस..

मुंगेर। पूर्व रेलवे क्षेत्र के जमालपुर कारखाना अंतर्गत स्थापित (एन.आई) नेशनल इंस्टीट्यूट की स्थापना जमालपुर कारखाना की स्थापना के 56 वर्ष बाद ब्रिटिश काल में 1918 में की गई थी। जो वर्तमान में दुर्दशा पर आठ-आठ आंसू बहाने को बिवश हैं। आज स्थितियां यह है कि इनका पूरा परिसर तालाब में तब्दील नजर आ रहा है जहां रेल परिजनों के बाराती व बच्चे पानी में डूब कर लूंगी डांस गीत पर जश्न मनाएंगे । नेशनल इंस्टीट्यूट वर्तमान में अब विवाह भवन स्थल के रूप में जाना जाता है। जो पूरी तरह एयर कंडीशन हाॅल हैं। जहाँ अक्सर रेल कर्मचारी व अधिकारी की बैठकें एवं परिजनों की शादी समारोह बहुत ही कम राशि में बुकिंग की सुबिधा उपलब्ध है। किन्तु पानी का उचित निकासी एवं नाले की साफ सफाई नहीं होने से यह स्थल व परिसर आज तालाब का रूप ले चुका जो छायाचित्र में देखा जा सकता हैं।
बतातेंं चलें कि सन् 8 फरवरी 1862 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप कारखाना की स्थापना की। और इस वर्कशॉप में कार्यरत हजारों रेल मजदूरों एवं उसके परिजनों व रेल अधिकारियों के लिए मनोरंजन के कई संस्थानों की नींव रखी।जिसमें एनआई (नेशनल इंस्टीट्यूट) का वर्ष 1918 में स्थापना की गई। वहीं सीआई (सेंट्रल इंस्टीट्यूट) का निर्माण भी कराया। एक ओर भारतीय मजदूरों के परिजनों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट बनाए गए जिसमें वाचनालय, सिनेमाघर सहित खेल विभाग थे। वही अंग्रेज अधिकारियों के मनोरंजन के लिए अलग से सेंट्रल इंस्टीट्यूट सहित जिमखाना, क्वीन हॉस्टल का निर्माण कराया गया। जो भारतीय रेल का एक एतिहासिक धरोहर हैं। आज यह धरोहर रेल अधिकारियों के उपेक्षा पर आठ-आठ आँसू बहा रहा हैं। अंग्रेज भली-भांति जानते थे कि एक स्वच्छ मन में ही स्वास्थ्य जीवन का बास हैं। यदि कर्मियों के कुशलतापूर्वक कार्य लेना हो तो उसे मनोरंजन का साधन मुहैया कराना आवश्यक है। इसके लिए कर्मचारियों के मासिक वेतन से मनोरंजन कर काटा जाता । जो आज तक लागू हैं। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी बिनोद मंडल कहते हैं कि मुंगेर प्रमंडल के लाखों रेल कर्मचारियों के युवा पलों की यादें समेट रखा हैं। भाजपा सरकार के बारह वर्ष बीत गये। किन्तु आज यह सिनेमाघर 12 वर्षों से तारणहार का बाट जोह रहा हैं। इसका कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। एक समय था जब नयागांव एवं बद्दीपाड़ा के युवाओं का दबंग गई चलती थी। और हाऊस फूल सिनेमा के टिकट को लेकर मारामारी हुआ करती। आसपास के बेरोजगार दर्जनों युवाओं को रोजगार प्राप्त था। आसपास के क्षेत्रों में चहलपहल रहा करती। गरीब मजदूर,मेहनतकश, रिक्शा चालकों का देर रात्रि नाईट शो में जमघट लगा रहता और जुवाँ पर जया बहादुरी हेमामालिनी, श्रीदेवी, देवानंद, राजकपूर, दिलीप कुमार,धर्मेन्द्र,अमजद खाँ का फिल्म देखने के बाद मजदूर दिनभर का थकान भूलकर आनंद से विभोर हो जाता। आसपास के क्षेत्रों के दिवारों पर नई फिल्म के पोस्टर चिपकाने के समय लोगों का आकर्षण खींच लेता था। अब ऐसे दिवार वीरांन सा प्रतीत होता हैं। एन आई के दर्जनों अस्थाई कर्मी अपने जवानी को रेल के बाबूओं की सेवा में गुजार दिया। किन्तु रेल स्थाई कर्मी का दर्जा नही दी हैं। कहा जाता है कि 1956 2018 तक का स्वर्णिम काल रहा। यहां के लाइब्रेरी मेंं कई दुर्लभ पांडुलिपि साहित्य की किताब हुआ करती थी। इधर एनआई का पदेन अध्यक्ष मुख्य कारखाना प्रबंधक होते हैंं। जबकि इसके द्वारा नामित एक उपाध्यक्ष एवं उप उपाध्यक्ष रेल के वरीय अधिकारी होते हैंं।
पूर्व सेक्रेट्री ने बताया कि एन आई की स्थापना 1918 में की गई थी। तथा शताब्दी वर्ष 26 नवंबर 2018 को मना बीते लम्हों को रेल अधिकारी द्वारा भुला दिया गया है ।

🇳🇵 नेपाल राहत सहायता अभियान —मुजफ्फरपुर, बिहार | 04 सितंबर 2026नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों ...
04/09/2026

🇳🇵 नेपाल राहत सहायता अभियान —
मुजफ्फरपुर, बिहार | 04 सितंबर 2026
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की पीड़ा हम सभी के लिए बेहद संवेदनशील विषय है। आज जब हमारे पड़ोसी देश नेपाल के कई परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, तब जरूरत है कि हम सब मानवता के नाते उनके साथ खड़े हों। 🙏🇳🇵

इसी भावना के साथ उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट, मुजफ्फरपुर द्वारा नेपाल राहत सहायता अभियान चलाया जा रहा है।

हम मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों एवं सभी संवेदनशील लोगों से विनम्र अपील करते हैं कि जाति, धर्म और किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर केवल इंसानियत के नाते इस राहत अभियान में अपना सहयोग दें। 🤝❤️

आपका ₹100, ₹500 या अपनी सामर्थ्य के अनुसार दिया गया कोई भी सहयोग किसी जरूरतमंद परिवार तक भोजन, आवश्यक सामग्री और राहत पहुँचाने में मददगार बन सकता है।

आशीष राज - संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष
उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट मुजफ्फरपुर बिहार
संपर्क सूत्र - 9097076760

श्री कृष्णाजन्माष्टमी के अवसर पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें दामनी कुमारी दिशा शल्यान युवराज कुमार पिता अवधेश कुमार ग्राम ...
04/09/2026

श्री कृष्णाजन्माष्टमी के अवसर पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें दामनी कुमारी दिशा शल्यान युवराज कुमार पिता अवधेश कुमार ग्राम नरुल्लाह पुर थाना पानापुर करियात जिला, मुज० बिहार से

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🦚🙏💐भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे।आपके जीव...
04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🦚🙏💐

भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे।
आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो।

जय श्री कृष्ण! 🙏✨

BD News के संस्थापक दिलजीत भाई को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ। 🎂💐ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन सदैव स...
04/09/2026

BD News के संस्थापक दिलजीत भाई को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ। 🎂💐

ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी एवं सफल रहे और आप इसी तरह समाज एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते रहें।

04/09/2026

करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वन चौक इस्थित किराना दुकान मे बिते रात बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को दिया अंजाम....

Address

Muzaffarpur
843106

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Global Live Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share