08/06/2026
7 साल से PM मोदी को चाय पिलाने का इंतजार, क्या पूरी होगी मुजफ्फरपुर के अशोक सहनी की हसरत?
"7 वर्षों से देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में पहुंचकर लोगों को चाय पिलाने वाले मुजफ्फरपुर के अशोक सहनी आज भी एक पहचान और सम्मान की प्रतीक्षा में हैं।
अशोक सहनी दिल्ली, अयोध्या, कानपुर, झारखंड, मोतिहारी, बेतिया से लेकर कई सभाओं में पहुंच चुके हैं। शरीर पर मोदी की तस्वीर बनवाते हैं, हाथ में केतली लेकर लोगों को चाय पिलाते हैं और एक ही सपना देखते हैं— कभी प्रधानमंत्री मोदी उनकी बनाई चाय पिएं।
लेकिन सवाल यह है कि मुजफ्फरपुर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, नगर विधायक रंजन कुमार या भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने क्या कभी अशोक सहनी के इस समर्पण को जानने या सम्मानित करने की कोशिश की?
जब कोई व्यक्ति वर्षों तक किसी विचार और नेता के प्रति इतना समर्पित रहे, तो क्या स्थानीय जनप्रतिनिधियों का दायित्व नहीं बनता कि कम से कम उसकी सुध लें?
यह सवाल राजनीति से ज्यादा संवेदनशीलता और सम्मान का है।"
fans