01/11/2024
अब भारतीय रेल पूरी तरह दलालों के कब्जे में है!
दिल्ली से पटना जाने के लिए कोई टिकट नही मिल रहा है। कल एक "एजेंट" से बात हुआ तो बोला कि दो दिन बाद का कन्फर्म टिकट श्रमजीवी में मिल जाएगा!
3 AC का टिकट का 3500 रूपये लगेंगे (जिसका दाम 1300 रूपये है) और 2 AC का 5500 रूपये लगेंगे ( जिसका दाम 1800 रूपये हैं)!
हम बोले कि इससे अच्छा तो हम तत्काल टिकट बुक कर लेंगे तो वह दलाल हसते हुए बोला कि कोशिश कर लीजिए। 10 बजे से अगले 5 मिनट तक हमलोग IRCTC बंद करवा देते हैं, जिसमे आप कितनो बड़का wifi में चलाइए साइट खुलेगा ही नहीं और रिफ्रेश होते रहेगा!!
यह है भारतीय रेल कि सच्चाई!!