ASN Bharat

ASN Bharat आप सभी साथियों से निवेदन है कि ASN BHARAT NEWS को FOLLOW करने में मदद करें! धन्यवाद
किसी भी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें रिपोर्टर अलाउद्दीन के साथ!

What's no. 8051703604

13/08/2026

मुजफ्फरपुर जिला के RJD अध्यक्ष पहले वाला ही रहेंगे या फिर कोई नया बनेगा, आप लोग कमेंट में जरूर बताइए,,

13/08/2026

खूब चलें, बेहिचक सफर करें!
पारू प्रखंड के देवरिया रोड, चैनपुर चिउटाहा स्थित GGPL FUELS PUMP – M/S आर.डी. FUELS की ओर से स्वतंत्रता दिवस, सावन माह की सोमवारी एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पारू, देवरिया,विशुनपुर सरैया,आनंदपुर खरौनी, बड़ादाऊद, बहदिनपुर,जाफरपुर, मगुरहिया, टाड़वा, मझौलिया एवं एकमा क्षेत्र के सभी सम्मानित ग्राहकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
पेट्रोल की गुणवत्ता और माइलेज को लेकर पंप संचालक अवधेश सिंह का कहना है कि E20 पेट्रोल से माइलेज में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि एक लीटर पेट्रोल भरवाकर माइलेज जांचकर देखिए। यदि माइलेज में कमी आती है, तो इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए वे तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
निवेदक:
अवधेश सिंह
विशुनपुर, सरैया, देवरिया-पारू फोरलेन से सटे उत्तर, मुजफ्फरपुर
मो.: 7463001976 #सरैया #पारू

12/08/2026

सरैया में मरीजों के लिए राहत की खबर, प्रभु जी हॉस्पिटल में रविवार को ओपीडी फ्री,,
सरैया थाना के सामने स्थित प्रभु जी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मात्र 100 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, प्रत्येक रविवार को मरीजों का निःशुल्क जांच एवं परामर्श किए जाने की व्यवस्था है।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने भी इस सुविधा को उपयोगी बताते हुए सराहना की है।
स्थान: प्रभु जी हॉस्पिटल, सरैया थाना के सामने, सरैया।
#सरैया

11/08/2026

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र चांदपूरा गांव में व्यक्ति को बंधक बनाकर की पिटाई हाथ, पैर बांधने का आरोप?

10/08/2026

पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह पर कसा शिकंजा।69 ATM कार्ड के साथ शातिर गिरफ्तार।

जिला - मुजफ्फरपुर
प्रमंडल - तिरहुत

मुजफ्फरपुर की पुलिस ने एटीएम कार्ड को बदलकर बैंक खातों में सेंधमारी का लाखों रुपये उड़ाने वाले गिरोह पर करवाई किया है। पुलिस ने यह करवाई अहियापुर थाना क्षेत्र से किया है।इस दौरान में पुलिस ने गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के 69 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी बाबा उर्फ रिशु कुमार ठाकुर के रूप में किया गया है।पुलिस इस मामले में इस गिरोह के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर आगे की करवाई में जुटी हुई है।मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है।पुलिस की जांच में यह पता चला कि दोनो आरोपी एक ऐसे गिरोह का हिस्सा है,जो एटीएम मशीन के अंदर में घुसकर ग्राहकों को मदद का झांसा देकर असली कार्ड बदल देता था और इसी दौरान में दूसरा बाद में उसी कार्ड से खाते से रुपये निकाल लिए जाते थे।

*गिरोह टीम बनाकर रेकी फिर मदद के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी*

पुलिस की जांच में यह पता चला है कि इस गिरोह के दो से तीन सदस्य एटीएम के अंदर ग्राहक बनकर मौजूद रहते थे।और फिर जैसे ही कोई व्यक्ति रुपये निकालने के दौरान परेशानी में पड़ता गिरोह का सदस्य मदद के बहाने उसके पास पहुंचता था।इसी दौरान में ग्राहक का कार्ड अपने हाथ में लेकर चालाकी से उसे छिपा कर दूसरे कार्ड थमा देता था।इस घटना के दौरान में ग्राहक को इसकी भनक तक नहीं लगती थी और फिर एटीएम से बाहर निकलने के बाद गिरोह के सदस्य असली कार्ड से खाते से रुपये निकाल लेते थे।और फिर मौके से फरार हो जाते थे।

*पुलिस ने बताया यह बड़ा गिरोह अंतर जिला एटीएम फ्रॉड गिरोह से जुड़ा*

मामले में एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि 7 अगस्त को सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है। सूचना के आधार पर अहियापुर थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग के पीछे छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई,जहां से अलग-अलग बैंकों के 69 एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

*पुलिस जांच में आया टीम बनाकर करते थे रेकी फिर वारदात*

पूछताछ में पता चला है आरोपी का एक बड़ा गिरोह है और इसमें एक दर्जन से भी अधिक बदमाश शामिल है।यह लोग टीम को बना करके एटीएम फ्रॉड करने का का करता था।इस दौरान में पुलिस को अलग-अलग थानों में दर्ज दो दर्जन से ज्यादा एटीएम से हुई धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी और उसके गिरोह की संदिग्ध भूमिका मिली है।

*एक साथ में 2 हजार मामलों की जांच में सामने आया गिरोह का नाम*

पुलिस के मुताबिक, अहियापुर और नगर-2 अनुमंडल क्षेत्र में ATM धोखाधड़ी से जुड़े करीब 2 हजार मामलों की जांच चल रही है। इसी जांच के दौरान इस गिरोह की संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं।बरामद एटीएम कार्ड के धारकों से पुलिस संपर्क कर रही है कुछ कार्ड धारकों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उनके कार्ड किस तरीके से बदले गए और खातों से कितनी रकम निकाली गई। सरैया

09/08/2026

9 अगस्त को कांग्रेस ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को किया याद
पारू। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को कांग्रेस के पश्चिमी जिला अध्यक्ष कृपा शंकर शाही पारू स्थित छकौरी लाल शाह सभागार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इसी दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ‘भारत छोड़ो’ का ऐतिहासिक नारा दिया था। स्वतंत्रता संग्राम में इस आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। #देवरिया #सरैया #कांग्रेस

09/08/2026

मुजफ्फरपुर में 21 से 23 अगस्त तक लगेगा राष्ट्रीय न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य महाकुंभ
मुजफ्फरपुर। भारतीय न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन (INA) की ओर से नाइ़ड कॉर्डियल केयर फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को मुजफ्फरपुर के सुभद्रा विवाह भवन, न्यू पुलिस लाइन चौक, दादर में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से न्यूरोथेरेपिस्ट शामिल होंगे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं न्यूरोथेरेपी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक विपिन कुमार पाठक, न्यूरोथेरेपिस्ट एवं भारतीय न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन के राष्ट्रीय समन्वयक हैं। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सीटें सीमित हैं। इच्छुक लोग दिए गए संपर्क नंबर 7764918357 पर संपर्क कर जानकारी एवं पंजीकरण करा सकते हैं। #देवरिया

09/08/2026

तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, पारू पहुंचे जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा
मुजफ्फरपुर: तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड स्थित फुलर मंदिर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय शिक्षकों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की।
अभिषेक झा के पारू पहुंचने से क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और चर्चा तेज हो गई हैं। आगामी तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की तैयारियां भी लगातार जोर पकड़ रही हैं।
#सरैया

🚨 लापता बुजुर्ग महिला की तलाश, सूचना देने वाले को ₹5,000 का इनाम 🚨मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के ग्राम थतीयां...
08/08/2026

🚨 लापता बुजुर्ग महिला की तलाश, सूचना देने वाले को ₹5,000 का इनाम 🚨
मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के ग्राम थतीयां छाजन से एक बुजुर्ग महिला अचानक लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से स्वस्थ थीं और 28-29 जुलाई से अपने घर वापस नहीं लौटी हैं।
परिजनों द्वारा महिला की काफी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
🙏 अगर किसी व्यक्ति को इस बुजुर्ग महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर सूचना दें:
📞 6302170293
🔴 महिला की सही जानकारी देने अथवा उन्हें खोजने में मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का इनाम दिया जाएगा।

🇮🇳 15 अगस्त के शुभ अवसर पर आर.पी. पब्लिक स्कूल में विशेष नामांकन अभियान 🇮🇳अमर छपरा, सारण। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर...
08/08/2026

🇮🇳 15 अगस्त के शुभ अवसर पर आर.पी. पब्लिक स्कूल में विशेष नामांकन अभियान 🇮🇳
अमर छपरा, सारण। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर R.P. Public School, Amar Chapra, Saran की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए विशेष पहल की गई है। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि पूरे अगस्त महीने तक किसी भी वर्ग के बच्चों का नामांकन बिल्कुल निःशुल्क किया जाएगा।
विद्यालय की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों का नामांकन कराएं और बेहतर शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।
📞 अधिक जानकारी एवं नामांकन के लिए संपर्क करें:
95047 90814
🇮🇳 शिक्षा की ओर एक कदम, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम..,

Address

Vill-Anandpur Kharauni , Post/Baradaud P. S/Paroo
Muzaffarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ASN Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share