Tirhut News

Tirhut News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tirhut News, Media/News Company, Bairia, Muzaffarpur.
(2)

तिरहूत न्यूज़ | Tirhut News
📰 1909 की पत्रकारिता विरासत का डिजिटल स्वरूप
📍 तिरहूत–मुजफ्फरपुर–उत्तर बिहार
🎥 Ground Reports | Breaking News | जनसमस्याएँ
🌐 www.tirhutnews.com
📞 खबर/विज्ञापन: 099054 57393 तिरहूत न्यूज़ | Tirhut News
"1909 में शुरू 'तिरहूत समाचार' की विरासत, अब डिजिटल युग में ‘तिरहूत न्यूज़’"
स्थापना: 2019 | संस्थापक-संपादक: धीरज ठाकुर
परिचय:
‘तिरहूत न्यूज़’ एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन

सरोकार से जुड़ा डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो बिहार के तिरहूत क्षेत्र की स्थानीय आवाज़ को मुख्यधारा में लाने का कार्य करता है। यह प्लेटफ़ॉर्म ‘तिरहूत समाचार’ (1909) जैसे ऐतिहासिक अखबार की विचारधारा और संघर्ष की परंपरा को डिजिटल युग में आगे बढ़ा रहा है।
संस्थापक की भूमिका:
इस मंच की स्थापना पत्रकार धीरज ठाकुर ने 2019 में की, जिन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत सहारा समय से की और ETV भारत, डेलीहंट-पब्लिक वाइब, और इनशॉर्ट्स के पब्लिक एप्प्स जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम किया।
धीरज ठाकुर ने न केवल खुद रिपोर्टिंग की, बल्कि दर्जनों युवा पत्रकारों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आज तक, ज़ी न्यूज़, TV9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों तक पहुँचाया।
उनका मानना है:
"पत्रकारिता सिर्फ करियर नहीं, समाज के लिए जिम्मेदारी है।"
उद्देश्य और विज़न:
* स्थानीय लोगों की आवाज़ को तकनीक और डिजिटल माध्यम से प्रभावशाली बनाना
* सच, साहस और सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देना
* ग्रामीण क्षेत्रों में मीडिया साक्षरता और संवाद संस्कृति को विकसित करना
* बेरोजगार युवाओं को डिजिटल पत्रकारिता से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर देना
हमारी सेवाएँ:
* ब्रेकिंग न्यूज़ | ग्राउंड रिपोर्ट | राजनीतिक विश्लेषण
* शिक्षा, रोजगार, किसान-मजदूर, महिला सशक्तिकरण पर विशेष कवरेज
* यूट्यूब चैनल पर वीडियो स्टोरीज, लाइव रिपोर्टिंग और जन संवाद
* डिजिटल मीडिया ट्रेनिंग प्रोग्राम और लोकल रिपोर्टर नेटवर्क
हम क्यों अलग हैं:
* 100% लोकल फोकस और ग्राउंड रिपोर्टिंग
* अनुभवी संपादक और प्रशिक्षित रिपोर्टरों की टीम
* डिजिटल मीडिया मोनेटाइजेशन, पत्रकारिता प्रशिक्षण और लोकल ब्रांड प्रमोशन के संयुक्त प्रयास
हमसे जुड़ें:
Website: www.tirhutnews.com
YouTube: Tirhut News
Facebook: facebook.com/tirhutnews
WhatsApp अलर्ट सेवा: [https://whatsapp.com/channel/0029VaBPyag5EjxwIh4GH30R]
Email: [email protected]
हमारा नारा:
"तिरहूत की ज़मीन से, ज़मीर की पत्रकारिता।"
"जहाँ ख़बरें बिकती हैं, वहाँ हम खड़े नहीं होते – हम खबरें बनाते हैं।"

09/08/2026

मुजफ्फरपुर में अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-3 कारतूस बरामद

09/08/2026

PMEGP से बदली दंपति की किस्मत, 25 महिलाओं को रोजगार… अब 100 का लक्ष्य

09/08/2026

मड़वन में तिरहुत मुख्य नहर का बांध 18 फीट टूटा, धान की फसल जलमग्न

09/08/2026

ठेले पर चाय बेचने वाले पिता के बेटे ने रचा इतिहास, UPSC में 81वीं रैंक

09/08/2026

किसानों के खेत तक पहुंचेगा नहर का पानी, 1 साल में बदलाव का संकल्प | कांटी विधायक अजीत कुमार

08/08/2026

पानी-जमीन विवाद में बवाल! पड़ोसी विवाद पहुंचा हवाई फायरिंग तक, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर में सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथनमुजफ्फरपुर में सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में...
08/08/2026

मुजफ्फरपुर में सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथन

मुजफ्फरपुर में सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

🔹 96 स्कूलों के सामने रम्बल स्ट्रिप लगाने की कार्रवाई
🔹 7 नए FOB को मिला अनुमोदन
🔹 पुराने 40 ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई पूरी
🔹 11 नए दुर्घटना प्रवण क्षेत्रों पर भी कार्रवाई
🔹 जनवरी-जून 2026 में दुर्घटनाएं 368 से घटकर 346 हुईं
🔹 मृतकों की संख्या 312 से घटकर 271 हुई
🔹 जुलाई में यातायात उल्लंघन पर ₹5.90 करोड़ से अधिक शमन राशि

बैठक में अधिकारियों को अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने, दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण करने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

किसानों के खेत तक हर हाल में पहुंचेगा नहर का पानी एक साल में सिंचाई व्यवस्था बदलने का संकल्पमुजफ्फरपुर | कांटी — कांटी ए...
08/08/2026

किसानों के खेत तक हर हाल में पहुंचेगा नहर का पानी
एक साल में सिंचाई व्यवस्था बदलने का संकल्प

मुजफ्फरपुर | कांटी — कांटी एवं मड़वन प्रखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को लेकर कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में तिरहुत मुख्य नहर से जुड़ी वितरणी और उप-वितरणी नहरों की बदहाल स्थिति, अतिक्रमण, झाड़-झंखाड़ और जर्जर नहरों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

🔹 सभी वितरणी एवं उप-वितरणी नहरों का होगा भौतिक सर्वेक्षण
🔹 अतिक्रमण और अवैध निर्माण की बनेगी अलग रिपोर्ट
🔹 जर्जर नहरों के जीर्णोद्धार की तैयार होगी कार्ययोजना
🔹 अगले एक वर्ष में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने का लक्ष्य
🔹 विधानसभा के अगले सत्र में सरकार के समक्ष उठेगा मामला

विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि किसानों का सिंचाई पर पहला अधिकार है। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना उनका संकल्प है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

📍 कांटी-मड़वन के हजारों किसानों को अब नहरों के जीर्णोद्धार से बड़ी उम्मीद।

#किसान #सिंचाई #नहर

पुनौराधाम को मिलेगा भव्य स्वरूप, 31 दिसंबर 2028 तक मंदिर में विराजेंगी मां जानकीसीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर में मुख्यमंत...
08/08/2026

पुनौराधाम को मिलेगा भव्य स्वरूप, 31 दिसंबर 2028 तक मंदिर में विराजेंगी मां जानकी

सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां जानकी की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर 2028 तक मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा कर उन्हें मंदिर में स्थापित किया जाएगा। पुनौराधाम मां जानकी की जन्मभूमि होने के कारण बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

🔹 मंदिर के साथ परकोटा, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, म्यूजियम, ऑडिटोरियम और महिला हाट जैसी सुविधाएं विकसित होंगी।
🔹 श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।
🔹 स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ेंगे।
🔹 मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम में बज्जिका और सिक्की कला पर आधारित शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मां जानकी की जन्मभूमि पुनौराधाम के विकास की नई तस्वीर अब आकार ले रही है।

SamratChoudhary BiharNews Bihar धार्मिकपर्यटन पुनौराधाम सीतामढ़ी तिरहूतन्यूज

08/08/2026

सरैया गोलीकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार | बाइक-मोबाइल बरामद

Address

Bairia
Muzaffarpur
843108

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tirhut News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tirhut News:

Shortcuts

Share