KEB News 24

KEB News 24 खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज 24

SKMCH के MCH वार्ड से गर्भवती कैदी फरार, ढाई साल के बेटे को बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोपमुजफ्फरपुर। रामपुरहरि थ...
02/09/2026

SKMCH के MCH वार्ड से गर्भवती कैदी फरार, ढाई साल के बेटे को बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोप

मुजफ्फरपुर। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगराहा उत्तरी टोला में दिल दहला देने वाली घटना के बाद अब पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अपने ही ढाई साल के बेटे को बिस्कुट में जहर देकर मारने की आरोपित महिला पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई है।

आरोपित टेंगराहा उत्तरी टोला निवासी अखिलेश राम की पत्नी है। बताया जा रहा है कि महिला दो माह की गर्भवती है, जिसके चलते जेल प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच के एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) वार्ड में भर्ती कराया था। वहां पुलिस बल की अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था, इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।

घटना के बाद SKMCH परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं पुलिस हिरासत से हत्या की आरोपित के फरार होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

25 साल का झगड़ा खत्म! अमित शाह ने कराया बिहार-झारखंड का 'पानी वाला बंटवारा', जानिए किसे कितना मिला सोन का पानीबड़ी खबर द...
02/09/2026

25 साल का झगड़ा खत्म! अमित शाह ने कराया बिहार-झारखंड का 'पानी वाला बंटवारा', जानिए किसे कितना मिला सोन का पानी

बड़ी खबर दिल्ली से! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक में बिहार और झारखंड के बीच 25 साल से चला आ रहा सोन नदी जल विवाद आखिरकार खत्म हो गया।

कर्तव्य भवन में हुई इस ऐतिहासिक बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे। दोनों राज्यों ने पानी के बंटवारे पर औपचारिक MoU पर साइन कर दिया।

अब किसे कितना पानी?
सोन नदी के कुल 7.75 MAF पानी में से
💧 बिहार को मिलेगा - 5.75 MAF
💧 झारखंड को मिलेगा - 2.00 MAF

1973 के बाणसागर समझौते के बाद से अटका था मामला, जो 2000 में झारखंड बनने के बाद और उलझ गया था।

इस डील से इंद्रपुरी जलाशय और सोन-फल्गु लिंक का रास्ता साफ हो गया है। इससे दक्षिण बिहार और झारखंड के पलामू-गढ़वा में खेतों को पानी मिलेगा और गयाजी में पितृपक्ष के दौरान फल्गु नदी सूखेगी नहीं।

BJP राज में कोई भेदभाव नहीं, कांग्रेस बेवजह नौटंकी कर रही है" - शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को लताड़ानई दिल्ली: भाजपा के व...
01/09/2026

BJP राज में कोई भेदभाव नहीं, कांग्रेस बेवजह नौटंकी कर रही है" - शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को लताड़ा

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की हुकूमत में देश में किसी के साथ भेदभाव और छुआछूत नहीं हो रहा है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "भाजपा की हुकूमत में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है, छुआछूत नहीं हो रहा, सभी लोग मिलकर रहते हैं।"

कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को आड़े हाथों लेते हुए हुसैन ने कहा कि कांग्रेस बिना तथ्य के प्रदर्शन कर रही है और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेसी नेता कर रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने तथाकथित 'शुद्धिकरण अभियान' के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। हुसैन ने दो टूक कहा, "भाजपा का कोई कार्यकर्ता या नेता शुद्धिकरण अभियान में शामिल नहीं है। कांग्रेस बिना बात के प्रदर्शन कर रही है, उसमें कोई तथ्य नहीं है।"

31/08/2026

पटना

पश्चिम चंपारण में जनसुनवाई: डीएम ने सुनीं 58 शिकायतें, कई का मौके पर निष्पादनपश्चिम चंपारण ( बिहार) : जिला समाहरणालय परि...
31/08/2026

पश्चिम चंपारण में जनसुनवाई: डीएम ने सुनीं 58 शिकायतें, कई का मौके पर निष्पादन

पश्चिम चंपारण ( बिहार) : जिला समाहरणालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कुल 58 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं मरम्मत से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।





ीधी_नजर

पटना में मछली-रोटी की पार्टी बनी मातम, जहरीली शराब पीने से 4 दोस्तों की मौतबिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब का क...
31/08/2026

पटना में मछली-रोटी की पार्टी बनी मातम, जहरीली शराब पीने से 4 दोस्तों की मौत

बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब का कहर थम नहीं रहा है। राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रविवार को मछली-रोटी की पार्टी चार परिवारों के लिए मातम में बदल गई। एक झोपड़ी में साथ बैठकर पार्टी कर रहे चार दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और पांच ग्लास बरामद किए हैं, जिससे जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है। कमेंट बॉक्स मे पूरी खबर पढ़े -

31/08/2026

मुजफ्फरपुर में डायल 112 का नशेबाज चालक गिरफ्तार, सिटी एसपी ने की पुष्टी

मुजफ्फरपुर ( Bihar) , 31 अगस्त 2026 :
सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह डायल-112 की गाड़ी से बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत डायल 112 वाहन के चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और जाँच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है।

इस घटना को लेकर घायल के परिजनों ने सदर थाने में आवेदन दिया है।

पुलिस ने जब उक्त डायल 112 वाहन के चालक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक संतोष कुमार, थाना-कच्ची-पक्की ओ०पी०, जिला-मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में सदर थाना में कांड सं०-832/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।




ीधी_नजर

दिल्ली चप्पल कांड पर गरजे चिराग पासवान - मंत्री संजय सिंह को किया तलब, मीडिया में बयानबाजी पर लगाई फटकार, पार्टी ने मांग...
31/08/2026

दिल्ली चप्पल कांड पर गरजे चिराग पासवान - मंत्री संजय सिंह को किया तलब, मीडिया में बयानबाजी पर लगाई फटकार, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण

बिहार की राजनीति में चर्चित 'दिल्ली चप्पल कांड' पर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह को तलब कर मीडिया में बयान देने के मामले में जमकर फटकार लगाई है। पार्टी ने संजय सिंह से स्पष्टीकरण भी मांगा है। पूरी खबर देखे कमेंट बॉक्स मे......:

Address

Baghanagari
Muzaffarpur
844120

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KEB News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share