Bihar Dastak

Bihar Dastak बिहार का मीडिया पोर्टल
(1)

07/08/2026

छात्रों पर A/K-47 से फा/यरिंग का मामला, DGP से मिले
Tejashwi Yadav


मुजफ्फरपुर की छात्रा को चार बार बेचने का आरोप, 52 मिनट के संघर्ष के बाद पुलिस ने कराया रेस्क्यूमुजफ्फरपुर: घर की डांट से...
07/08/2026

मुजफ्फरपुर की छात्रा को चार बार बेचने का आरोप, 52 मिनट के संघर्ष के बाद पुलिस ने कराया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर: घर की डांट से नाराज होकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची 12वीं कक्षा की एक छात्रा कथित तौर पर मानव तस्करों के जाल में फंस गई। आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे पहले कोलकाता और फिर भागलपुर के रेडलाइट एरिया में बेच दिया गया। करीब तीन महीने तक प्रताड़ना झेलने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

कोलकाता से भागलपुर तक पहुंची छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार, घर से नाराज होकर छात्रा मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची थी। इसी दौरान कथित मानव तस्करों ने उसे अपने झांसे में ले लिया। अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे पहले कोलकाता ले जाया गया। इसके बाद कथित तौर पर उसे भागलपुर के रेडलाइट एरिया में बेच दिया गया।

आरोप है कि छात्रा को अलग-अलग जगहों पर कई बार बेचा गया और करीब तीन महीने तक उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम

छात्रा के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की महिला आईओ पूजा कुमारी के नेतृत्व में टीम भागलपुर के सिवानपुर इलाके में पहुंची। पुलिस के अनुसार, वहां कथित तस्करों और पुलिस टीम के बीच विरोध और हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई।

बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने पर महिला पुलिस अधिकारी को अपनी सर्विस पिस्टल निकालनी पड़ी। करीब 52 मिनट तक चले संघर्ष के बाद पुलिस टीम छात्रा को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही।

कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान

रेस्क्यू के बाद छात्रा को मुजफ्फरपुर लाया गया। पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके बाद उसे उसकी बड़ी बहन के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर मानव तस्करी और नाबालिग/युवा लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाने के गंभीर खतरे को सामने ला दिया है। पुलिस अब मामले में शामिल आरोपियों और छात्रा को किन-किन स्थानों पर ले जाया गया, इसकी जांच कर रही है।

बिहार दस्तक | हर खबर, आप तक

विरोधियों ने किया मोटीवेट तब पत्रकार ने लगाया आरोप, पत्रकार के सभी आरोप बेबुनियाद।मुजफ्फरपुर: विधायक रंजन कुमार पर लगाए ...
07/08/2026

विरोधियों ने किया मोटीवेट तब पत्रकार ने लगाया आरोप, पत्रकार के सभी आरोप बेबुनियाद।

मुजफ्फरपुर: विधायक रंजन कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच उनके करीबी विजय पाण्डेय सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि विधायक पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।

विजय पाण्डेय ने कहा कि विधायक रंजन कुमार ने किसी भी प्रकार का कोई वीडियो डिलीट नहीं किया है ना ही किसी प्रकार का दुर्व्यवहार किया। उन्होंने पत्रकार द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बिना ठोस साक्ष्य के इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले में विधायक की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही हैं, विजय पाण्डेय ने विरोधियों द्वारा पत्रकार को मोटिवेट करने का शक जाहिर किया हैं। फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से बयानबाज़ी जारी है।

Ranjan Kumar Journalist Amit Arya विजय पाण्डेय

बिहार दस्तक की खबर का असर: स्पा सेंटर ने बोर्ड से हटाया ‘रेड वाइन थेरेपी’ का जिक्रमुजफ्फरपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी क...
07/08/2026

बिहार दस्तक की खबर का असर: स्पा सेंटर ने बोर्ड से हटाया ‘रेड वाइन थेरेपी’ का जिक्र

मुजफ्फरपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद एक स्पा सेंटर के प्रचार बोर्ड पर ‘रेड वाइन थेरेपी’ का जिक्र किए जाने को लेकर बिहार दस्तक ने सवाल उठाया था। खबर सामने आने के बाद स्पा सेंटर प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने बोर्ड से ‘Red W**e Therapy’ शब्द हटा दिया है।

दरअसल, स्पा सेंटर के प्रचार बोर्ड पर कई तरह की थेरेपी और मसाज की सेवाओं के साथ रेड वाइन थेरेपी का भी उल्लेख किया गया था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण इस तरह के प्रचार को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

बिहार दस्तक की खबर के बाद सेंटर की ओर से बोर्ड में बदलाव किया गया और विवादित ‘Red W**e’ शब्द को हटा दिया गया।

इस कार्रवाई को बिहार दस्तक की खबर का असर माना जा रहा है। सवाल उठने के बाद महज कुछ समय में बोर्ड में बदलाव किया जाना यह भी दर्शाता है कि जिम्मेदार संस्थानों की गतिविधियों पर मीडिया की निगरानी कितनी महत्वपूर्ण है।

बिहार दस्तक — आपकी आवाज, हमारी जिम्मेदारी।

07/08/2026

सम्राट चौधरी हमको मरवा देगा! ऐसा क्यों बोले पूर्व विधायक व जदयू नेता गोपाल मंडल।
Samrat Choudhary

07/08/2026

सावन माह में दर्शन करें देवों के देव महादेव का..
बोलो #हरहरमहादेव 🌅🚩

मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में बड़ा फैसला, पहले सेशन ट्रायल के सभी छह आरोपी बरीमुजफ्फरपुर: शहर के बह...
06/08/2026

मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में बड़ा फैसला, पहले सेशन ट्रायल के सभी छह आरोपी बरी

मुजफ्फरपुर: शहर के बहुचर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके कार चालक रोहित कुमार की हत्या मामले में गुरुवार को बड़ा न्यायिक फैसला आया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह की अदालत ने पहले सेशन ट्रायल में शामिल सभी छह आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

बरी किए गए आरोपितों में कुमार रणंजय ओंकार, मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह, श्यामनंदन मिश्र, सुशील छापड़िया, सुजीत कुमार और नवीन कुमार शामिल हैं। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करने में विफल रहा, जिसके कारण सभी आरोपितों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया।

यह मामला 23 सितंबर 2018 का है, जब नगर थाना क्षेत्र के नवाब रोड, चंदवारा में पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके कार चालक रोहित कुमार की AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी।

इस मामले से जुड़े कई अहम किरदारों की बाद में हत्या हो चुकी है। केस में अभियुक्त बनाए गए प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही, जिन्हें समीर कुमार का करीबी माना जाता था, उनकी भी बाद में अपने चार बॉडीगार्ड के साथ अत्याधुनिक हथियारों से हत्या कर दी गई। वहीं, समीर कुमार पर AK-47 से फायरिंग करने का आरोपी बताए गए गोविंद कुमार की भी उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हालांकि, इस चर्चित हत्याकांड का दूसरा सेशन ट्रायल अभी जारी है। इस ट्रायल में तीन अन्य आरोपितों के खिलाफ सुनवाई चल रही है और अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। ऐसे में इस बहुचर्चित मामले में आगे भी कई अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आने की संभावना है।

06/08/2026

मंत्री के सामने पत्रकार से दुर्व्यवहार! मामला दर्ज, जन प्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप

मुजफ्फरपुर : बीते दिन रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, सूत्रों की माने तो मंत्री के इशारे पर मुजफ्फरपुर के एक जनप्रतिनिधि के द्वारा पत्रकार का मोबाइल फोन लेकर उसमें से एक सनसनीखेज वीडियो डिलीट कर दिया गया। बिहार दस्तक को मिली जानकारी के अनुसार वीडियो इस मंत्री से संबंधित था जिसके इशारे पर वीडियो डिलीट किया गया।

पत्रकार अमित बताते हैं कि उसे प्रकरण के बाद जनप्रतिनिधि के चले जाने के बाद उनके आसपास उपस्थित लोगों ने उन्हें तरह-तरह की धमकियां भी दी, इसके बाद सोशल मीडिया पर पत्रकार को ट्रोल किया जाने लगा। पत्रकार ने अपने बचाव में और अपनी सुरक्षा के मद्देनजर उक्त मामले की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है।

06/08/2026

'जॉब दिलाने' के नाम पर मुजफ्फरपुर बुलाया, फिर चतुर्भुज स्थान में मिला शव? मां के बयान से नए सवाल

06/08/2026

झारखंड में पेपर लीक मामले में छात्रों का गुस्सा अब चरम पर, देखें वीडियो।

Address

C/O/Mehma Nawazi, Saraswati Nagar, Bairiya
Muzaffarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Dastak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar Dastak:

Shortcuts

Share