31/05/2026
"हाल ही में बिहार बीजेपी के एक पदाधिकारी से बात हो रही थी उन्होंने कहा सतेन्द्र जी हम लोग ज़ब लखनऊ जाते है और वहां के समाज के नेता को देखते है और फिर अपने बिहार के समाज के नेता को देखते है तो जमीन आसमान का अंतर दिखता है |
बिहार मे आप किसी यादव भूमिहार नेता के पास चले जाइये वहां आपको उनके जाति के लोग बैठे मिलेंगे, दूसरा अगर आपका उनसे परिचय है संबंध है तो वो आपका मदद नियम को ताक पर रखकर करेंगे, वही क्षत्रिय समाज के जितने नेता है वो या तो एकदम मनोबल डाउन वाले है या फिर एकदम ईमानदार की पूछ बनना चाहते है, मतलब ऐसा कोई नेता नहीँ है जिसके पास कोई लॉबी है जिसने किसी 10-20 लोगो को बड़ा आदमी बनाया हो, जो आपको राजनीती मे आगे बढ़ाये पैरवी करे |
हाल ये है की बिहार बीजेपी मे पहली पंक्ति छोड़िये दूसरी पंक्ति मे भी हैसियत वाला कोई क्षत्रिय नेता नहीँ है, सब तीसरी पंक्ति वाले है | एक राधामोहन सिँह जी है जिनको थोडी इज्जत दी जाती है लेकिन अब वो भी पॉवर मे नहीँ है और वो भी किसी को पॉवर मे रहते आगे नहीँ बढ़ाये |
फिर मेरी उनसे और बाकी क्षत्रिय नेताओं पर बात होने लगी तो उन्होंने बताया की यहां मंत्री भी ऐसो को बनाया गया है जिनका समाज से कोई लेना देना नहीँ है
एक मंत्री है जो ख़ुद एक खटारा गाड़ी और एक 2000 का फोन लेकर चलते है, चाहे तो सैंकड़ो ठेकेदार बना दे, उनसे एक छोटा काम के लिए गया जो सच मे वाजिब काम था और लीगल काम था कोई लफड़ा वाला काम नहीँ था, उन्होंने साफ मना कर दिया की हम ये सब काम नहीँ करते और बाद मे उस काम को पुरे प्रदेश मे बंद कर दिया |
एक महिला मंत्री जी के पास गए, बिहार सरकार के विभाग का भर्ती था जो उनका ही विभाग था, बात चीत किया गया की उनके रिश्तेदार को लगवा दिया जाये जो पैसा होगा वो दिया जायेगा, उधर से जबाब आया दीदी पैसा नहीँ लेती न गलत काम करती, काम अगर वाजिब होगा तो होगा पैरवी नहीँ होगा, फिर उन सभी जगहों पर ओबीसी लोगो को भरा गया |
फिर चर्चा हुई एक पूर्व मंत्री जी की जिन्हे इस बार मौका नहीँ मिला है, तो उन्होंने बताया की वो मिडिया जीवी है, जहाँ कुछ बात होगा वहां पहुंच जायेंगे, वादा भी कर देंगे बस बाद मे मदद नहीँ करेंगे, हां कुछ एकदम खास जुड़े थे वही कुछ बन पाए वरना कुछ नहीँ
फिर उन्होंने एक ईमानदारी का ढिंढोरा और ढोंग करने वाले एक क्लासि नेता जी के बारे मे बताया की उनका शेयर वैल्यू आज 20 हजार करोड़ से ऊपर है लेकिन इतना लालची आदमी की अपने बड़े भाई के हिस्से का घर कब्जा कर लिया, अपने पुरे जीवन कॉल मे उसने 5 आदमी को पैसे नहीँ कमावए, जिंदगी भर इसी राजनीती मे रहा की कोई और क्षत्रिय नेता वहा विधायक न बन जाये,इतना लालच है और जबकि उन्हें लडके नहीँ है सिर्फ बेटियां है
मैंने कहा की आप 20 साल से राजनीती मे है, बिहार के bjp jdu राजद इन सब नेताओं को देखा है, किसे आप कह सकते है की उनके अंदर समाज के लिए प्रेम है /था या समाज की मदद करते है / था, अपने लोगो को मजबूत करते है?
तो उन्होंने सिर्फ 2 नाम बताया,
1- प्रभुनाथ सिँह
2- राजू सिँह
उन्होने बताया की राजू सिँह ही ऐसे आदमी है जो पैसे के लिए नहीँ बल्कि ठसक के लिए राजनीती करते है, अपने लोगो की चाहे वो जो हो उसकी मदद करते है, मर्द आदमी है
मुझे लगता है शायद यही कारण है की राजू सिँह को मंत्री नहीँ बनाया गया क्यूंकि अगर उन्हें बनाया जाता तो वो बड़े नेता बन जाते और बीजेपी को ऐसे नेता चाहिए जो अपने दम पर कभी बड़ा नेता न बन सके, इसीलिए मन्त्रीमंडल मे भी ऐसे लोगो को शामिल भी किया जाता है
वैसे बहुत ईमानदार आदमी मंत्री नहीँ मुख्यमंत्री ही बन जाये उससे उस समाज को कोई फायदा नहीँ होता, फायदा तभी है ज़ब नेता समाज प्रेमी के साथ अपना और अपने लोगो का विकास करने मे इंटरस्टेड हो..."
साभार:- सत्येन्द्र धनावत 🙏
News Express India Raju Kumar Singh