Nisha News

Nisha News genuine news

30/08/2026

भाद्रपद द्वितीया पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा गरीबनाथ | हुआ भव्य महाशृंगार, गूंजा रुद्राष्टकम

भाद्रपद द्वितीया पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा गरीबनाथ, रात्रि सेवा दल ने किया भव्य महाशृंगार; वैदिक मंत्रोच्चारण के ब...
30/08/2026

भाद्रपद द्वितीया पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा गरीबनाथ, रात्रि सेवा दल ने किया भव्य महाशृंगार; वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई विशेष आरती

मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में भाद्रपद कृष्णपक्ष द्वितीया के पावन अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रात्रि श्रृंगार सेवा दल द्वारा बाबा गरीबनाथ का रंग-बिरंगे फूलों से भव्य और मनमोहक महाशृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद दूध, दही, घी, मधु और शक्कर से पंचामृत स्नान कराया गया। रंग-बिरंगे फूल-मालाओं, अबीर-गुलाल और दीपों से बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। महाशृंगार के बाद धूप-दीप से विशेष आरती हुई।

इस दौरान रुद्राष्टकम, लिंगाष्टकम सहित विभिन्न स्तुतियों और भजनों से पूरा बाबा गरीबनाथ दरबार गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रभात मालाकार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

📍 देखिए Nisha News की खास रिपोर्ट।

#बाबागरीबनाथ #मुजफ्फरपुर #महाशृंगार #शिवभक्ति

30/08/2026

मुजफ्फरपुर में जमीन कब्जा गिरोह पर बड़ा शिकंजा! 28 FIR, 7 गिरफ्तार | JCB जब्त, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर की बेटी श्रेया भारद्वाज ने रचा इतिहास, ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल 🥇🥇मुजफ्फरपुर और पूर...
30/08/2026

मुजफ्फरपुर की बेटी श्रेया भारद्वाज ने रचा इतिहास, ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल 🥇🥇

मुजफ्फरपुर और पूरे बिहार के लिए गर्व का पल है। शहर की युवा निशानेबाज़ श्रेया भारद्वाज ने 10वीं ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 अगस्त तक आसनसोल राइफल क्लब, आसनसोल, पश्चिम बंगाल में किया गया।

श्रेया ने 10M Youth Women Individual Air Pistol (NR) और 10M Sub Youth Women Individual Air Pistol (NR) स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। देशभर से पहुंचे प्रतिभाशाली निशानेबाज़ों के बीच उनकी सटीक निशानेबाज़ी, एकाग्रता, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास ने उन्हें स्वर्ण पदक दिलाया।

श्रेया की इस दोहरी सफलता से स्वराज शूटिंग अकादमी एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, मुजफ्फरपुर और बिहार का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता का श्रेय अकादमी के मुख्य कोच एवं प्रशिक्षक अमित घंसेला के कुशल मार्गदर्शन को भी दिया गया है।

अकादमी के सदस्यों ने श्रेया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार और देश का नाम रोशन करेंगी। 🇮🇳🥇

30/08/2026

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’ | पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता बोले- शिल्पकारों का सम्मान सराहनीय

🚩 मुजफ्फरपुर में भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’, पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता बोले—शिल्पकारों का सम्मान सराहनीयमुजफ्फरपु...
30/08/2026

🚩 मुजफ्फरपुर में भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’, पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता बोले—शिल्पकारों का सम्मान सराहनीय

मुजफ्फरपुर। शहर के गोबरसही गुमटी स्थित विश्वविद्यालय मंडल के बूथ संख्या 71 पर भाजपा नेता डॉ. अशोक कुमार शर्मा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।

बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को कई ऐसी महत्वपूर्ण और अनसुनी जानकारियां मिलती हैं, जो समाज को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार नशा मुक्त भारत पर विशेष जोर दिया। साथ ही विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर शिल्पकारों और विश्वकर्मा समाज के लोगों के सम्मान की बात को उन्होंने सराहनीय बताया।

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और अपने इतिहास को जानने की जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों की चर्चा प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर डॉ. अशोक शर्मा, रविन्द्र प्रसाद सिंह, साकेत शुभम ठाकुर, शाहनवाज आलम, नितेश सिंह सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SKMCH में जबड़े के ऑपरेशन के नाम पर ₹10 हजार मांगने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच...
29/08/2026

SKMCH में जबड़े के ऑपरेशन के नाम पर ₹10 हजार मांगने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) की डेंटल ओपीडी-11 से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला चिकित्सक मरीज के जबड़े का ऑपरेशन कर उसमें तार लगाने के लिए कथित तौर पर ₹10 हजार खर्च होने की बात कहती नजर आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और Nisha News भी वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के कमलदह निवासी सुजीत कुमार इलाज के लिए SKMCH पहुंचे थे। आरोप है कि जबड़े में खराबी बताकर ऑपरेशन और तार लगाने की जरूरत बताई गई तथा पहले इस सुविधा के अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। बाद में कथित तौर पर ₹10 हजार देने पर अस्पताल में ही सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई।

मरीज की ओर से कथित हिडन कैमरा वीडियो अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद को सौंपा गया। लिखित शिकायत नहीं मिलने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डेंटल विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधीक्षक ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

29/08/2026

मुजफ्फरपुर में 400 खिलाड़ियों का सम्मान | 26वां युग सृजन खेल पुरस्कार समारोह | Nisha News

29/08/2026

मुजफ्फरपुर में ‘ड्राइवर साहब’ की भव्य लॉन्चिंग | संघर्ष, जज्बात और जिम्मेदारियों की कहानी

मुजफ्फरपुर में EVM-VVPAT वेयरहाउस का सख्त निरीक्षण, DM गौरव कुमार और SSP कांतेश कुमार मिश्र ने परखी सुरक्षा व्यवस्थामुजफ...
29/08/2026

मुजफ्फरपुर में EVM-VVPAT वेयरहाउस का सख्त निरीक्षण, DM गौरव कुमार और SSP कांतेश कुमार मिश्र ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरपुर में आगामी चुनावों को लेकर निर्वाचन व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में प्रशासन लगातार सक्रिय है। शनिवार, 29 अगस्त 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सिकंदरपुर स्थित EVM-VVPAT वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत हुए इस मासिक निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने EVM एवं VVPAT कक्षों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था, CCTV मॉनिटरिंग तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा की।

अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस के संचालन में निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन के अनुसार वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था आयोग के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुदृढ़ है और CCTV के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

निरीक्षण के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

Address

Mithanpura
Muzaffarpur
842002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nisha News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category