03/08/2026
गोपीनाथपुर दोकरा में कॉन्वेंट स्कूल का उद्घाटन,विधायक शंकर प्रसाद यादव ने किया शुभारंभ
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर दोकरा गांव में रविवार को एक नए कॉन्वेंट स्कूल का उद्घाटन स्थानीय विधायक शंकर प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण,अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि महादलित टोला के लोग पहले से ही शिक्षा के प्रति काफी जागरूक रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि "आप पढ़ें,आगे बढ़ें और शिक्षित बनें। शिक्षा ही देश और राष्ट्र के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। एक शिक्षित समाज ही मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण करता है।"कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व शिक्षक सकलदेव राम ने कहा कि "शिक्षा ऐसी संपत्ति है, जिसे कोई भी आपसे छीन नहीं सकता। इसलिए हर बच्चे को शिक्षा जरूर प्राप्त करनी चाहिए।"मौके पर राजद नेता बालदेव राम,समाजसेवी एवं पूर्व शिक्षक सकदेव राम, किसान सलाहकार अशोक पासवान,शिक्षक मनोज कुमार, जंगबहादुर पासवान,बैजू राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकर राम,कैलाश बिहारी,त्रिभुवन राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने नए कॉन्वेंट स्कूल की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे गांव और आसपास के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।