16/04/2026
क्षणिक क्रोध से एक सुंदर रिश्ता भी बिखर सकता है, और जब समय निकल जाता है, तब हमें इसका एहसास होता है। जीवन में कड़वे अनुभव भी मूल्यवान होते हैं। जो व्यक्ति आपकी खातिर समझौता करता है, उससे आप कभी भी जीत नहीं सकते। बुराई आकर्षक लग सकती है, लेकिन सच्चाई अक्सर कड़वी होती है और सबको स्वीकार नहीं होती। जीवन में गलतियाँ होती रहती हैं, लेकिन इरादे गलत नहीं होने चाहिए। जितना हो सके चुप रहना ही बेहतर है, क्योंकि हमारी जुबान अक्सर हमें मुसीबत में डालती है। समय के साथ चलना जरूरी नहीं है, लेकिन सच्चाई के साथ चलना समय को आपके साथ चलने पर मजबूर कर देता है।