Jharkhand Drishti News

Jharkhand Drishti News झारखंड की खबरों के लिए लाईक और फॉलो करें। यह पेज झूठी,अफ़वाह को बढ़ावा नहीं देता। Like & Follow l Jharkhand Drishti News
(2)

10/08/2026

रांची में आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राएँ के साथ हेमंत सरकार करेगी न्याय, अन्याय नहीं: झामुमो विधायक अनंत
बोले— छात्र-छात्राएँ के मुद्दे पर भाजपा कर रही राजनीतिक

10/08/2026

भंडरिया महावीर मंदिर परिसर में केसरवानी वैश्य परिवार ने किया फलदार वृक्षारोपण.....। झारखंड दृष्टि न्यूज

वोट नहीं, दिल जीतने की राजनीति… 20 लाख से संवरेगा विष्णु मंदिर का छठ घाट-विधायकग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्...
10/08/2026

वोट नहीं, दिल जीतने की राजनीति… 20 लाख से संवरेगा विष्णु मंदिर का छठ घाट-विधायक

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

बिशुनपुरा। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध विष्णु मंदिर परिसर में रविवार को करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने नारियल फोड़कर योजना की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में विष्णु मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि “राजनीति वोट लेने के लिए नहीं, जनता का दिल जीतने के लिए करता हूं।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से ही बिशुनपुरा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विष्णु मंदिर परिसर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों और मंदिर विकास समिति द्वारा की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है।
करीब 20 लाख रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण होने के बाद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे मंदिर परिसर का स्वरूप भी और आकर्षक होगा।
जनता की मांगों पर विधायक ने दिया भरोसा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखीं। पीएम किसान योजना से वंचित पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने, विशुनपुरा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने तथा हरिजन टोला तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

10/08/2026

जिला परिषद सदस्य की पहल लाई रंग, विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेभर में पात्र दावेदारों को वन पट्टा वितरण

09/08/2026

दीपक शर्मा के घर पर कार्रवाई का नोटिस, बोले—“घर टूटे या जेल जाऊं, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा

09/08/2026

जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले को दबाने के लिए भाजपा झारखंड में कर रही राजनीति: अनंत प्रताप देव
बोले—मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश, छात्रों के साथ होगा न्याय, अन्याय नहीं

#अनंतप्रतापदेव #जंतरमंतर #लाठीचार्ज #झारखंड #भाजपा #झारखंडराजनीति #छात्रआंदोलन #छात्रोंकेसाथन्याय #मुख्यमंत्री #हेमंतसोरेन #राजनीति

गढ़वा में विश्व आदिवासी दिवस का भव्य समारोह का आयोजनगढ़वा जिला ब्यूरो चीफ विकास कुशवाहा की रिपोर्ट रविवार को "विश्व आदिवा...
09/08/2026

गढ़वा में विश्व आदिवासी दिवस का भव्य समारोह का आयोजन

गढ़वा जिला ब्यूरो चीफ विकास कुशवाहा की रिपोर्ट

रविवार को "विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर भवन गढ़वा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत/चयनित व्यक्तिगत/सामुदायिक वन पट्टा के लाभुकों को वन प‌ट्टा का वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह के शुरुआत के पूर्व समाहरणालय गढ़वा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्थानीय बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा तथा स्थानीय नगर भवन अवस्थित शहिद नीलांबर पीतांबर के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों तथा मंचासीन अन्य पदाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया एवं स्वागत गान प्रस्तुत किए गए।

तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी एवं दक्षिणी अंशुमान एवं ई.बी. अब्राहम समेत मंचासीन अन्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदिवासी महोत्सव जिले की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्व आदिवासी दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, जीवन मूल्यों एवं गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित एवं भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है। यह आयोजन झारखण्ड राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के संकल्प को समर्पित है।

पुलिस अधीक्षक श्री शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व आदिवासी महोत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अपने संस्कृति से जुड़े रहने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने कला, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ाव रखते हुए साइंटिफिक टेंपरामेंट अर्थात वैज्ञानिक सोच एवं विज्ञान की शिक्षा अपनाते हुए अपने गांव, घर, परिवार एवं देश को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय चिनियाँ एवं कुदरूम रंका, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भण्डरिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चिनिया, भंडरिया रमकंडा एवं आश्रम बालिका उच्च विद्यालय, मंझिगांवा कांडी के 100 छात्र/छात्राओं, शिक्षा विभाग, गढ़वा से छात्र/छात्राओं एवं JSLPS के महिलाओं/दीदियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा- पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गीत-संगीत, नाटक आदि का मंचन किया गया।

इसके पश्चात वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत/चयनित व्यक्तिगत/सामुदायिक वन पट्टा के लाभुकों को वन प‌ट्टा वितरण किया गया। इसके अंतर्गत कल 13 लोगों के बीच 19 एकड़ मात्र का व्यक्तिगत वन पट्टा वितरित किया गया जबकि 04 लोगों के बीच 1658 एकड़ मात्र का सामुदायिक वन पट्टा वितरित करने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा शॉल एवं पगड़ देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर पारंपरिक जनजातीय खान-पान (Stalls), आदिवासी शिल्प कला आदि के स्टॉल भी लगाए गए थें।

इस प्रकार यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने तथा जनजातीय कला, शिल्प, लोक संस्कृति एवं स्वदेशी परंपराओं को व्यापक पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बना। पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन जेएसपीएलएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया एवं अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला कल्याण पदाधिकारी देवानंद राम, जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, पंकज कुमार गिरि, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी आदि समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चें, शिक्षकगण एवं आम नागरिक उपस्थित थें।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रमना में कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विश्व आदिवासी दिव...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रमना में कार्यक्रम का आयोजन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जिरूआ के प्रांगण में सरना समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को विधायक अनंत प्रताप देव ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति और परंपराओं से है। इसे बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने जिरूआ में सरना स्थल और धूमकुड़िया भवन का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ऐसे स्थलों का होना जरूरी है।

वहीं, मानवेंद्र प्रताप देव ने अपने संबोधन में विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा समाज के हित और विकास की बात करने वालों को जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे नेताओं के चाल चरित्र से लोग वाकिफ हो चुके हैं।

विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुक्तेश्वर पांडेय, रामचंद्र माझी, मृत्युंजय कुमार सिंह,भोला सिंह और राणा सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने विधायक अनंत प्रताप देव को सम्मानित किया। इसके बाद विधायक मांदर की थाप पर आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ झूमर में शामिल हुए। इससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया।
मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान नागेंद्र कुमार सिंह, प्रताप सिंह, लालमन मेहता, बबलू सिंह, राकेश सिंह सहित आदिवासी समुदाय के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

09/08/2026

विशुनपुरा में छठ घाट के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, विधायक अनंत प्रताप देव ने रखी विकास की नींव...। झारखंड दृष्टि न्यूज

09/08/2026

देखिये आधा दर्जन हाथी

Address

Nagar Untari

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Drishti News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jharkhand Drishti News:

Shortcuts

Share