DTR INDIA

DTR INDIA DTR INDIA Powered By Dreams To Reality Hindi, English Newspape And Media Company from Nagpur, Maharashtra, India

22/03/2026

मध्य भारत के सबसे बड़े ‘गंगाधरराव फडणवीस मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर’ का 22 मार्च को लोकार्पन

नागपुर को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, भव्य डायग्नोस्टिक सेंटर का होगा शुभारंभ 22 मार्च को

SUBSCRIBE DTR INDIA NEWS FOR MORE UPDATES

नागपुर : गरीब एवं मध्यमवर्गीय मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘गंगाधरराव फडणवीस मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य लोकार्पण 22 मार्च को सायं 6 बजे पावनभूमि, श्रीरामनगर क्रीड़ांगण, वर्धा रोड, नागपुर में किया जाएगा। इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के करकमलों से संपन्न होगा।
इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, महापौर नीता ठाकरे एवं राज्यसभा सांसद मायाताई इवनाते की विशेष उपस्थिति रहेगी।
श्री सिद्धिविनायक सेवा फाउंडेशन द्वारा निर्मित यह केंद्र लगभग 20,000 वर्गफुट क्षेत्र में स्थापित किया गया है। करीब 15-20 वर्ष पूर्व, जब देवेंद्र फडणवीस विधायक थे, तब उन्होंने गरीबों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त डायग्नोस्टिक सेंटर का सपना देखा था, जो आज साकार हो रहा है।
यह केंद्र मध्य भारत का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर माना जा रहा है, जहां एक ही छत के नीचे ‘फाइव स्टार’ स्तर की चिकित्सा जांच सुविधाएं नाममात्र दरों पर उपलब्ध होंगी। यहां दो 3 टेस्ला एमआरआई, दो 124 स्लाइस सीटी स्कैन मशीनें, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे एवं आधुनिक पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही 25 मशीनों से सुसज्जित विशाल डायलिसिस यूनिट भी स्थापित की गई है, जिसमें संक्रमित मरीजों के लिए अलग वार्ड की सुविधा है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क डायलिसिस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष संदीप जोशी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में लोकार्पण समारोह में उपस्थित

13/01/2026

WISHING YOU A VERY VERY HAPPY BIRTHDAY SIR......

YOU ARE THE INSPIRATION OF NEW GENERATION.........

FROM
DTR INDIA NEWS TEAM

#बृहन्मुंबईमहानगरपालिका

मनपा चुनाव में भाजपा–महायुति का सशक्त प्रचार अभियाननागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रभाग क्रमांक 31 ...
13/01/2026

मनपा चुनाव में भाजपा–महायुति का सशक्त प्रचार अभियान
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रभाग क्रमांक 31 में भाजपा–महायुति उम्मीदवारों द्वारा आयोजित प्रचार सभा जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर गणेश चारलेवार, चंद्रकांत खंगार, मंगलताई मास्के और मानसीताई सिमले ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि नागपुर के विकास को नई गति देने के लिए भाजपा–महायुति का मजबूत नेतृत्व आवश्यक है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रचार कार्य में जुटें तथा भाजपा–महायुति के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि एकजुट प्रयासों से ही जनसेवा और विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।
इस प्रचार सभा में भोजराज डुंबे, रमण सेनाड, प्रशांत कांबले, शंकर चौधरी, मंगेश खडतकर, महेश महाडिक, पूर्व पार्षद शीतलताई कामडी, नारायण शाहू, संजय बंसोड, अन्नू शर्मा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा–महायुति के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव में विजय का संकल्प दोहराया।

मनपा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा–महायुति की प्रचार सभा संपन्ननागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रभाग क्रम...
13/01/2026

मनपा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा–महायुति की प्रचार सभा संपन्न
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रभाग क्रमांक 28 में भाजपा–महायुति उम्मीदवारों द्वारा आयोजित प्रचार सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रभाग 28 से पार्षद क्रमांक (क्यू) के विजय (पिंटू) झालके, किरण दातीर, निताताई ठाकरे एवं नंदाताई येवले ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने आगामी मनपा चुनाव को शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए भाजपा–महायुति के सभी उम्मीदवारों को विजय की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा–महायुति ने हमेशा नागपुर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है और जनहित से जुड़े कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे पूरी निष्ठा, एकजुटता और मेहनत के साथ चुनाव प्रचार में जुटें तथा भाजपा–महायुति के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
सभा में विजय आसोले, भोजराज डुंबे, सुरेश सावई, किर्तिताई शेंडे, अमर तिछकुले, पूर्व पार्षद भूषण गाइडाने, भोजराज ठवकर, सुभाष गुजरकर सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भाजपा–महायुति को समर्थन देने और चुनाव में विजय दिलाने का संकल्प व्यक्त

SUBSCRIBE LIKE SHARE DTR INDIA NEWS CHANNEL 🔸CM Devendra Fadnavis at 'MahaYuti Padadhikari Melava'.DCM Eknath Shinde, Un...
04/01/2026

SUBSCRIBE LIKE SHARE
DTR INDIA NEWS CHANNEL

🔸CM Devendra Fadnavis at 'MahaYuti Padadhikari Melava'.
DCM Eknath Shinde, Union MoS Dr. Ramdas Athawale, BJP National General Secretary Vinod Tawde, BJP Mumbai President and MLA Amit Satam, prominent leaders of MahaYuti and other dignitaries were present.

🕓 8pm | 03-01-2026📍Mumbai | संध्या. ८ वा. | ०३-०१-२०२६📍मुंबई .

Eknath Shinde - एकनाथ संभाजी शिंदे Dr. Ramdas Athawale Vinod Tawde Ameet Satam BJP Maharashtra
#बृहन्मुंबईमहानगरपालिका

Address

Nagpur
440018

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DTR INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share