24/09/2025
नागपुर शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2025 की रात 10 बजे से 23 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर होटल और लॉज चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी दौरान संदिग्ध रूप से मिले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी तापसकुमार अनुपकुमार शर्मा (38 वर्ष), निवासी फ्लैट नं. 202, गोविंद अपार्टमेंट, राज टावर, गोधनी रोड, झिंगाबाई टाकली, नागपुर के पास से 5.600 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स पाउडर कीमत 22,400 रुपये, एप्पल कंपनी का iPhone कीमत 80,000 रुपये, नगद 240 रुपये, एक रजनीगंधा की पुड़िया और एक काले रंग का लाइटर बरामद हुआ। कुल मिलाकर 1,02,640 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(क), 22(ब), 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की गई। यह करवाई मा. रविन्द्र सिंगल (पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर), मा. नवीनचंद्र रेड्डी (सह पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर), मा. राजेन्द्र दाभाडे (अप्पर पुलिस आयुक्त, दक्षिण विभाग, नागपुर शहर), मा. नित्यानंद झा (पुलिस उपआयुक्त, परि. कं. 02, नागपुर शहर) और श्रीमती सुनीता मेश्राम (सह. पुलिस आयुक्त, सदर विभाग, नागपुर शहर) इनके मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हरेश काळसेकर (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक), अमोल इंगोले (पो. नि. गुन्हे), पोउपनि बजरंग खोमणे, ग्रेड पोउपनि सुनिल डगवाल, ग्रेड पोउपनि विनोद भोलाने, ललिता, प्रवीण भोयर, अनुप यादव, योगेश महाले और अजय, जिनकी तैनाती पुलिस ठाणे मानकापूर, नागपुर में है।