MBM News

MBM News News and Media Website
(2)

डॉक्टरी छोड़ जनसेवा की राह पर निकले डॉ. डोविल ठाकुर, अब खारसी पंचायत के विकास का करेंगे ‘ट्रीटमेंट’ || दादी ने किया पालन...
06/06/2026

डॉक्टरी छोड़ जनसेवा की राह पर निकले डॉ. डोविल ठाकुर, अब खारसी पंचायत के विकास का करेंगे ‘ट्रीटमेंट’ || दादी ने किया पालन पोषण, अब गांव की मिट्टी को देंगे विकास का उपचार

चायत चुनावों में इस बार कई ऐसे चेहरे सामने आए हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अलग पहचान बनाई है। इनमें मंडी जिले के गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत खारसी से नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. डोविल ठाकुर भी शामिल हैं। पेशे से चिकित्सक रहे 38 वर्षीय डॉ. डोविल ने वर्षों तक मरीजों का इलाज करने के बाद अब अपने गांव और पंचायत के विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया है। यही वजह है कि क्षेत्र में उनकी जीत चर्चा का विषय बनी हुई है। डॉ. डोविल ठाकुर पिछले लगभग 15 वर्षों से वह गुटकर स्थित श्री हरिहर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले डॉ. डोविल ने इस बार पंचायत चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया और जनता ने भी उन पर पूरा भरोसा जताया। पांच प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में उन्होंने 216 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 416 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को 200 मत प्राप्त हुए।
कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार..

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एंटी-चिट्टा ऑपरेशन : अंतरराज्यीय  चिट्टा  नेटवर्क का भंडाफोड़, जनवरी 2026 से अब तक 19 आरोपी गिरफ्त...
06/06/2026

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एंटी-चिट्टा ऑपरेशन : अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, जनवरी 2026 से अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के तहत “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” अभियान को मजबूत करते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कांगड़ा पुलिस ने “ऑपरेशन नया सवेरा” के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि पंजाब के जालंधर निवासी अभिषेक साहोता इस संगठित गिरोह का संचालन कर रहा था, जिसने कांगड़ा जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में वितरण नेटवर्क स्थापित कर रखा था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह द्वारा मानव कूरियर, गुप्त ड्रॉप प्वाइंट, वीडियो कन्फर्मेशन, गूगल मैप लोकेशन, क्यूआर-कोड आधारित भुगतान और बैंक खातों व लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से लेन-देन किया जा रहा था, जिससे इसकी पहचान कठिन हो गई थी। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ में समन्वित छापेमारी की गई, जिसमें अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 167.18 ग्राम हेरोइन, 18 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एक वाहन भी बरामद किया है। इस नेटवर्क से जुड़े 23 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।
कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार..

06/06/2026

शिक्षा नहीं किसी के बाप की'... रोनहाट में सरकारी कॉलेज पर ताला लगाने के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र! || एमबीएम की वेबसाइट पर पढ़े विस्तृत समाचार।

नाहन नगर परिषद का गठन पूरा, 13 पार्षदों ने ली शपथ, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव पर टिकी निगाहें ||  हाई कोर्ट के फैसले के ...
06/06/2026

नाहन नगर परिषद का गठन पूरा, 13 पार्षदों ने ली शपथ, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव पर टिकी निगाहें || हाई कोर्ट के फैसले के बाद नाहन में फिर बदले समीकरण

नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत कर दी। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने सभी 13 पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर परिषद के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, हालांकि अब सभी की नजरें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हुई हैं। नगर परिषद में भाजपा समर्थित 7 और कांग्रेस समर्थित 6 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। संख्या बल के आधार पर भाजपा को स्पष्ट बढ़त प्राप्त है, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर उसका दावा मजबूत माना जा रहा है। अध्यक्ष पद इस बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, ऐसे में संभावित नामों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। दोनों ही दलों ने अभी तक अपने अधिकृत पत्ते नहीं खोले हैं और अंतिम निर्णय संगठनात्मक सहमति के बाद ही सामने आने की संभावना है। इस बार चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव भी चर्चा में है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेशों के बाद नगर निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में विधायकों के मतदान अधिकार को लेकर स्थिति बदल गई है।
कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार...

06/06/2026

27 साल बाद लौटा किस्मत का खेल! सिर्फ ₹2 की सरकारी लॉटरी से करोड़पति,राय देना न भूले।

उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश में करीब 27 साल के इंतजार के बाद सरकारी लॉटरी की वापसी हो रही है! सुक्खू सरकार ने 'राज्य लॉटरी विनियमन नियम, 2026' की मंजूरी के बाद अब आप मात्र ₹2 के टिकट से अपनी किस्मत चमका सकते हैं, जिसमें न्यूनतम पहला इनाम ₹10,000 तय किया गया है।

06/06/2026

बद्दी पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार! 14.59 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार 4 आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर! || एमबीएम की वेबसाइट पर पढ़े विस्तृत समाचार।

बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14.59 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर      बद्दी पुलिस द्वारा नशे ...
06/06/2026

बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14.59 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

बद्दी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में कुल 14.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायरों और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा सकें।
एमबीएम की वेबसाइट पर पढ़े विस्तृत समाचार

धौलाकुआं में छात्र के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज         माजरा थाना क्षेत्र के अं...
06/06/2026

धौलाकुआं में छात्र के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धौलाकुआं में एक छात्र के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विशाल कुमार, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज पांवटा साहिब (धौलाकुआं) में अध्ययनरत छात्र है, ने बताया कि 23 मई 2026 को कुछ छात्रों/व्यक्तियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा गाली-गलौच भी की गई। इस दौरान उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एमबीएम की वेबसाइट पर पढ़े विस्तृत समाचार

14 जून 1999 : जब सिरमौर के वीर सपूत राइफलमैन कुलविंदर सिंह ने देश के लिए दी सर्वोच्च आहुति || कारगिल की बर्फीली चोटियों ...
06/06/2026

14 जून 1999 : जब सिरमौर के वीर सपूत राइफलमैन कुलविंदर सिंह ने देश के लिए दी सर्वोच्च आहुति || कारगिल की बर्फीली चोटियों पर गूंजती गोलियों के बीच जन्मी एक अमर गाथा

सुबह का समय था। कारगिल की ऊंची बर्फीली चोटियों पर गोलियों की गूंज और तोपों की दहाड़ वातावरण को चीर रही थी। देश के हर कोने से आए वीर जवान मातृभूमि की रक्षा में डटे हुए थे। इन्हीं में से एक थे सिरमौर जिले की पांवटा साहिब तहसील के गांव ढोइयोंवाला के वीर सपूत राइफलमैन कुलविंदर सिंह, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास रच दिया। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध अपने चरम पर था। 14 जून 1999 को ऑपरेशन विजय के दौरान राइफलमैन कुलविंदर सिंह अपनी टुकड़ी के साथ मोर्चे पर तैनात थे। दुश्मन की भारी गोलीबारी के बीच उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए डटकर मुकाबला किया, लेकिन इसी दौरान एक गोली उन्हें लगी और उन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। शहादत की खबर जब गांव पहुंची तो पूरे ढोइयोंवाला में मातम छा गया। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन हर आंख में अपने लाल की शहादत पर गर्व भी झलक रहा था। हजारों लोगों की भीड़ “भारत माता की जय” के नारों के साथ अंतिम विदाई में शामिल हुई।
कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार...

06/06/2026

35 सेकंड में 30 वार, युवती की हत्या।। सनकी आशिक खुद भी घायल
पंजाब के मोहाली में एक निजी कंपनी के ऑफिस में घटी घटना ने सभी को हैरान कर दिया। एक युवती और उसके पूर्व सहकर्मी के बीच हुए विवाद के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि मामला बेहद दुखद मोड़ पर पहुंच गया।
पूरी घटना ऑफिस के CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में जानिए क्या है पूरा मामला, दोनों के रिश्ते को लेकर क्या जानकारी सामने आई है और पुलिस जांच में अब तक क्या खुलासे हुए हैं।

Address

MBM NEWS NETWORK, Opposite Royal Palace
Nahan
173001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MBM News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MBM News:

Share