Newsonface

Newsonface Daily updated news channel.. Please Like and Share this page

.... 4वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न... उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित...नाहन : जिला टेबल टेनिस...
07/09/2026

.... 4वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न... उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित...
नाहन : जिला टेबल टेनिस संघ (SDTTA) द्वारा आज "4वीं हिमाचल प्रदेश राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026" का समापन 7 सितंबर को इंडोर स्टेडियम, चंबा ग्राउंड, नाहन, उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया।... इस दौरान प्रतियोगिता में विजेता व उपयोगिता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला सिरमौर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संदीप कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में एस. एस. राठी, अखिल महेश्वरी, सचिव सोलंकी वशिष्ठ अतिथि एवं हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अधीश राणा, एसोसिएशन के भूतपूर्व संयुक्त सचिव यशपाल राणा, एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक एवं सिरमौर टेबल टेनिस एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, शिवानी गुप्ता, रिकेश व एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
समापन अवसर के दौरान आयोजित पारितोषिक वितरण में अंडर 15 महिला वर्ग: winner अध्या दिवेदी शिमला, रनर-अप मिरिका डोगरा शिमला, सेमी फाईनलिस्ट 1 हिमांया कश्यप शिमला, सेमी फाईनलिस्ट 2 नायशा शिमला, अंडर 15 पुरूष वर्गः winner अद्वय भ्रामटा. शिमला, रनर-अप अथर्व शर्मा कांगड़ा, सेमी फाईनलिस्ट 1अशवीर शिमला
सेमी फाईनलिस्ट 2= सात्विक गौतम शिमला, अंडर 17 पुरूष वर्गः winner- तन्या रावटा शिमला, रनर-अप = अद्वय भ्रामटा. शिमला, सेमी-फाईनलिस्ट 1 सात्विक गौतम शिमला, सेमी फाईनलिस्ट 2 अथर्व शर्मा कांगड़ा, अंडर 17 महिला वर्ग: winner आरात्रिका शर्मा शिमला, रनर-अप अध्या दिवेदी शिमला, सेमी फाईनलिस्ट 1 एंजेलीयाना मंडी, सेमी फाईनलिस्ट 2= स्तुति सोलन, अंडर 19 महिला वर्ग: winner- भवप्रीता मंडी, रनर-अप आरात्रिका शर्मा शिमला, सेमी फाईनलिस्ट 1 एंजेलीयाना मंडी, सेमी फाईनलिस्ट 2 हिमांया कश्यप शिमला, अंडर 19 पुरूष वर्गः winner श्रयांश ठाकुर चंबा, रनर-अप अथर्व ठाकुर चंबा, सेमी फाईनलिस्ट 1 अथर्व वर्मा शिमला, सेमी फाईनलिस्ट 2= तनय रावत शिमला,महिला वर्ग winner- भवप्रीता मंडी, रनर-अप भाग्या कांगड़ा, सेमी फाईनलिस्ट 1आरात्रिका शर्मा शिमला, सेमी-फाईनलिस्ट 2 एंजेलियाना मंडी, पुरुष वर्गः winner- नमन भटनागर कांगड़ा, रनर-अप = श्रेयांश ठाकुर चंबा, सेमी-फार्डनलिस्ट 1 अथर्व वर्मा शिमला, सेमी-फाईनलिस्ट 2 हिमांश को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

...चिड़ावाली मार्ग में खस्ताहाल मार्ग से लोग परेशान..नाहन : शहर के वार्ड नंबर 12  में स्थित चिड़ावाली में हाल ही में बना ...
07/09/2026

...चिड़ावाली मार्ग में खस्ताहाल मार्ग से लोग परेशान..
नाहन : शहर के वार्ड नंबर 12 में स्थित चिड़ावाली में हाल ही में बना रोड जगह-जगह से टूट गया है जिसके चलते स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।.. प्रस्तुत फोटो में आप सड़क के टूटी हुई सड़क का हाल देख सकते हैं।... स्थानीय लोगों ने नगर परिषद व जिला प्रशासन उक्त मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग की है।.. गौर हो कि कुछ दिन पूर्व यहां एक सड़क पूरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई थी यह सड़क टूटे डंगे के कारण हवा में लटकी हुई थी। इस बार पहले ही स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को अवगत करवा दिया था लेकिन इसके बावजूद भी डंगे को दुरुस्त नहीं किया गया जिसका सड़क टूट गई।

... मिश्रवाला पंचायत में पंचायत सचिव के न होने से कार्य हो रहा प्रभावित.... एक पैराशूटी पंचायत सचिव रखा जो 2 बार आया फिर...
07/09/2026

... मिश्रवाला पंचायत में पंचायत सचिव के न होने से कार्य हो रहा प्रभावित.... एक पैराशूटी पंचायत सचिव रखा जो 2 बार आया फिर गायब..
नाहन : नाहन विधानसभा की मिश्र वाला पंचायत में पिछले लंबे समय से पंचायत सचिव के न होने के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।.. पंचायत में कोई स्थाई पंचायत सचिव की नियुक्ति नहीं की गई है।... हाल ही में सिलाई सेंटर की एक महिला को पंचायत सचिव बनाया गया था। लेकिन एक माह बाद जब उसके पास काम नहीं हुआ तो उसकी ट्रांसफर और जगह कर दी गई। अभी हाल ही में सरकार द्वारा यहां पर एक पंचायत सचिव को रखा गया जो कि केवल दो बार ही पंचायत में आया और उसके बाद वह नजर नहीं आया।.... मिश्र वाला पंचायत में पंचायत सचिव ना होने के कारण पंचायत के विकास कार्य रुके पड़े हैं। उधर लोगों को पंचायत सचिव ना होने के चलते परेशान होना पड़ रहा है।... स्थानीय निवासी इमरान ने बताया कि उसकी शादी 6 माह पहले हुई थी लेकिन अभी तक वह पंचायत रजिस्टर में दर्ज नहीं हुई हैं।.. ऐसे कितने कम पंचायत में रुके पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से यहां पर पंचायत सचिव की जल्दी नियुक्ति करने की मांग की है।

...... बड़ा चौक में सही तरीके से चक्के ठीक ना होने से गंदा पानी आ रहा...नाहन : शहर के बड़ा चौक में महलात की घाटी को जाने ...
07/09/2026

...... बड़ा चौक में सही तरीके से चक्के ठीक ना होने से गंदा पानी आ रहा...
नाहन : शहर के बड़ा चौक में महलात की घाटी को जाने वाले मार्ग पर पिछले लंबे समय से चक्के उखड़ा हुआ है, जिसके कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़क में बहता है।..प्रस्तुत फोटो में आप उखड़ा चक्का देख सकते हैं जिसमें से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क में बहता है जिसके कारण स्थानीय दुकानदार परेशान है।.. उधर इसी तरह यहां पर कूडे व मलबे के कट्टे पड़े है।... जिन्हें यहां से उठाया नहीं जाता है।... स्थानीय लोगों ने इस बारे में नगर परिषद के सभी अधिकारियों को अवगत करावा है लेकिन इसके बाद भी यहां पर चक्को की मरम्मत व कूड़े के कट्टो को हटाने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

.... नाहन -सरहां मार्ग पर बनेठी के समीप किंगरजोहड़ी के समीप पलटा अनियंत्रित ट्रक.. इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
07/09/2026

.... नाहन -सरहां मार्ग पर बनेठी के समीप किंगरजोहड़ी के समीप पलटा अनियंत्रित ट्रक.. इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

......नाहन -रेणुका  दो सड़का पर निजी बस ने गलत साइड आकर कार को मारी टक्कर......कार का एक साइड का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त.....
07/09/2026

......नाहन -रेणुका दो सड़का पर निजी बस ने गलत साइड आकर कार को मारी टक्कर......कार का एक साइड का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त...

...मिड डे मील वर्करों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री म से  प्रतिनिधिमंडल मिला।नाहन : जिला सिरमौर मिड डे मील वर्कर...
06/09/2026

...मिड डे मील वर्करों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री म से प्रतिनिधिमंडल मिला।
नाहन : जिला सिरमौर मिड डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू का एक प्रतिनिधिमंडल आज अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मिड डे मील वर्करों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा तथा इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मिड डे मील वर्कर लंबे समय से विद्यालयों में अपनी सेवाएं पूरी मेहनत और ईमानदारी से दे रहे हैं, लेकिन उनकी कई जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यूनियन ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार मिड डे मील वर्करों की समस्याओं का जल्द समाधान करेगी।
नोट:-जिला अध्यक्ष विनीत पुजारा उपाध्यक्ष सुदेश कुमार ब्लॉक कोषाध्यक्ष किरण देवी वेदप्रकाश बिना देवी भारत सिंह लता देवी निर्माण शर्मा स्वरूप देवी प्रतिनिधि मंडल में उपस्थिति रहे।

06/09/2026

....कांशीवाला के समीप बिजली का खंबा बना खतरे का सबब... बिजली के खंभे के नीचे ढह रही जमीन कभी भी खंभा गिर दे सकता है अनहोनी घटना को अंजाम...।

06/09/2026

..... हाउसिंग बोर्ड में डंगे से नीचे गिरा बैल मदद की दरकार..
नाहन :नाहन के की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आज एक बैल 20 फुट लंबे डंगे से नीचे गिर गया।. अभी तक इस बैल की हेल्प के लिए कोई भी नहीं आया है।.. उधर नगर परिषद के कर्मियों के अनुसार वेटरिनरी विभाग को इस बारे में इतलाह कर दी गई है जो मौके पर बैल के उपचार के लिए पहुंचेंगे।

..... पांवटा साहिब में गर्ल्स स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 2.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया... नाहन : पुलिस थाना पांवटा साहिब...
06/09/2026

..... पांवटा साहिब में गर्ल्स स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 2.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया...
नाहन : पुलिस थाना पांवटा साहिब कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान यमुना घाट बैरियर की तरफ से पैदल गर्ल्स स्कूल के समीप एक व्यक्ति के कब्जे से 2.53 चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने निशु सैनी पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, बताया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 2.53 चिट्टा बरामद हुआ। जिस पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

Address

नाहन
Nahan
173001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Newsonface posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share