V Bharat News

V Bharat News News Live Sirmour Himachal pradesh

01/09/2026

सिरमौर
पांवटा साहिब में 28 अगस्त को 10 वर्षीय नाबालिग के साथ सामने आए दुष्कर्म मामले में सामाजिक संस्था जिंदगी रिटर्न्स ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए बढ़ाया हाथ। संस्था द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग। संजीव शर्मा अध्यक्ष जिंदगी रिटर्न्स ने नाहन में की मीडिया से बात ::::---

हरिपुरधार                           विशाल भंडारे का आयोजनसमस्त झतवाण परिवार 5 सितंबर 2026 को गोगा नवमी के शुभ अवसर पर (1...
01/09/2026

हरिपुरधार
विशाल भंडारे का आयोजन
समस्त झतवाण परिवार 5 सितंबर 2026 को गोगा नवमी के शुभ अवसर पर (10 साल बाद पुत्र प्राप्ति) होने के उपलक्ष पर गांव केथू भवाई में भंडारे का किया जा रहा आयोजन। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजित।
आप समस्त परिवार सहित सादर आमंत्रित है।

नाहनसंस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन में जिला स्त...
31/08/2026

नाहन
संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन।प्रतियोगिताओं में जिला सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संस्कृत प्रतिभा का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।:::::---

31/08/2026

लाइव
महासचिव किसान सभा हिमाचल प्रदेश राकेश सिंघा द्वारा किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर नाहन में की पत्रकार वार्ता::::-------

30/08/2026

नाहन
प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का आज 137वां संस्करण नाहन विधानसभा क्षेत्र की रामाधौण पंचायत में सुना गया,मन की बात कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप रहें विशेष तौर पर मौजूद, मीडिया से की बात :::--

30/08/2026

लाइव
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)CPI(M) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक कॉमरेड राकेश सिंघा द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर नाहन में की पत्रकार वार्ता::::-------

29/08/2026

सिरमौर
सिरमौर जिला के बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में एक सितंबर से जनगणना का दूसरा चरण होने जा रहा शुरू। क्षेत्रों में जनगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी ।जिलाधीश ने लोगों से की सहयोग की अपील :::---

नाहनराजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में संस्कृत सप्ताह का किया गया आयोजन। सप्ताह के तहत विद्यालय परिसर म...
29/08/2026

नाहन
राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में संस्कृत सप्ताह का किया गया आयोजन। सप्ताह के तहत विद्यालय परिसर में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता, संस्कृत चित्रकला प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देव भाषा संस्कृत के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी प्राचीन संस्कृति व संस्कारों से जोड़ना था।:::-----

शिलाई राजकीय महाविद्यालय कफोटा में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के अंतर्गत विभिन्न खेल एवं फिट...
29/08/2026

शिलाई
राजकीय महाविद्यालय कफोटा में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के अंतर्गत विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का किया गया आयोजन। कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। उसके बाद लगभग 4 किलोमीटर की मैराथन/दौड़ आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया :::::------

28/08/2026

सिरमौर
संगड़ाह जॉन की U-19 स्कूली छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ पिछले कल विधिवत समापन।
लानापालर स्कूल बना सर्वश्रेष्ठ विजेता
संगड़ाह जॉन के छात्र वर्ग के खेल प्रभारी कपिल मोहन ने दी जानकारी :::::------

Address

Nahan Sirmour
Nahan
173001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when V Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share