09/06/2026
सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत, अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
माँ भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। उनका बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🇮🇳🙏