Nainital Mania

Nainital Mania Software Engineer hone ke bawajood bhi mera dil Uttarakhand ke itihaas ki taraf zyada khinchta hai.
(11)

Nainital Mania में आपका स्वागत है, इस Page में आपको नैनीताल की Stories, Nainital Colonial Photos, Facts और रोचक History के साथ साथ Uttarakhand की जानकारिया High Quality में मिलती है, इसलिये Nainital Mania को Follow करके जल्दी से जुड़ जाइये ✨ Mujhe un history ko padhna, simplify karna, aur phir apni editing skills se un topics ko ek engaging content me badalna sabse zyada pasand hai. Mujhe knowledg

e ko simple aur engaging tarike se share karna bahut pasand hai, taaki koi bhi mushkil topic asaan lagne lage....Isiliye Nainital Mania page ko Follow and YouTube me subscribe jaroor kare, Thank you

अंग्रेजों के जमाने का नैनीताल कुछ ऐसा था, Nainital 1940's Old Photo  fans
08/06/2026

अंग्रेजों के जमाने का नैनीताल कुछ ऐसा था, Nainital 1940's Old Photo

fans

अंग्रेजो के जमाने में नैनीताल में आती थी ऐसी बसे, Nainital Bus during Colonial Nainital ✅आज से 100 साल पहले का जमाना बिल...
07/06/2026

अंग्रेजो के जमाने में नैनीताल में आती थी ऐसी बसे, Nainital Bus during Colonial Nainital ✅

आज से 100 साल पहले का जमाना बिल्कुल अलग था और भारत में संपूर्ण ब्रिटिश राज था, उस दौरान गाड़िया अपने प्रारंभिक दौर में थी, जहाँ उस जमाने में ऐसी बसे नैनीताल में आया करती थी

Marianne North जब इंग्लैंड से 1878 में पहली बार नैनीताल आयी और उत्तराखंड का पुराना जमाना दिखा दिया ✅अगर अंग्रेज़ों ने नै...
06/06/2026

Marianne North जब इंग्लैंड से 1878 में पहली बार नैनीताल आयी और उत्तराखंड का पुराना जमाना दिखा दिया ✅

अगर अंग्रेज़ों ने नैनीताल की खोज और विकास न किया होता, तो शायद आज यह खूबसूरत पहाड़ी नगर दुनिया भर में इतना प्रसिद्ध न होता। नैनीताल के इतिहास को समझने में अंग्रेज़ों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। लेकिन केवल शहर बसाने तक ही नहीं, कुछ अंग्रेज़ ऐसे भी थे जिन्होंने अपने काम के माध्यम से पुराने कुमाऊँ और गढ़वाल को हमेशा के लिए अमर कर दिया। इन्हीं में से एक थीं Marianne North (English biologist).

1878 में इंग्लैंड से Marianne North भारत आयी और वो भारत के कई इलाको में घूमी लेकिन उन्हें कुमाऊ और गढ़वाल क्षेत्र बहुत पसंद आया और उन्होंने यहाँ 2 साल बिताये। इन्ही 2 सालो में उन्होंने नैनीताल, भीमताल, मसूरी और अल्मोड़ा समेत संपूर्ण उत्तराखंड की यात्रा की और उन जगहों की painting करी क्योकि Camera हर किसी के पास हो ये संभव नहीं था बल्कि camera अपने प्रारंभिक दौर में था.

Marianne North ने नैनीताल और संपूर्ण कुमाऊ को अपने पेंटिंग के माध्यम से संजोया जिनकी मदद से हमें ये पता चला की आज से 200 साल पहले का नैनीताल और उत्तराखंड का पहाड़ी क्षेत्र कैसा था.

Marianne North का जन्म 24 August 1830 को Hastings, England में हुआ था वे दुनिया भर की दुर्लभ वनस्पतियों, पेड़-पौधों और प्राकृतिक दृश्यों को चित्रों के माध्यम से संरक्षित करने के लिए जानी जाती हैं.. उन्होंने विवाह नहीं किया और अपना जीवन अधिकांश यात्रा और चित्रकला को समर्पित किया.....1871 से 1885 के बीच उन्होंने Asia, Africa, Australia, Northऔर South America सहित कई देशों की यात्रा की।

उस समय फोटोग्राफी इतनी विकसित नहीं थी, इसलिए उनके चित्र वैज्ञानिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं......उनका निधन 30 August 1890 को हुआ।

Follow Nainital Mania for Nainital and Uttarakhand History

नैनीताल में अंग्रेजो के जमाने की रोड, 1915 ✅दोस्तों नैनीताल का विकास अंग्रेजो ने 1841 की शुरुवात से ही कर दिया था, और 18...
05/06/2026

नैनीताल में अंग्रेजो के जमाने की रोड, 1915 ✅

दोस्तों नैनीताल का विकास अंग्रेजो ने 1841 की शुरुवात से ही कर दिया था, और 1880 तक नैनीताल एक प्रसिद्ध hill Station बन चुका था, जब इंग्लैंड में गाड़ियों का आविष्कार हो गया था तब अंग्रेजो की गाड़िया 1910-1912 से India आने लगी थी, George V ने भी कार में बैठकर भारत के कई जगहों की यात्रा की.

नैनीताल में रोड की शुरुवात 1911-1915 के आसपास की बताते है और 1920 से ही नैनीताल में अंग्रेजो की गाड़िया धीरे धीरे आने लगी थी, यही से पता चलता है कि नैनीताल अंग्रेजो के लिए कितना महत्वपूर्ण शहर बन गया था.

Follow Nainital Mania Page for Nainital History

Nainital की Correct 1900 में ली हुई एक ऐतिहासिक फोटो ✅नैनीताल 1857 की क्रांति से भी पहले developed हो चुका था, अंग्रेजो ...
04/06/2026

Nainital की Correct 1900 में ली हुई एक ऐतिहासिक फोटो ✅

नैनीताल 1857 की क्रांति से भी पहले developed हो चुका था, अंग्रेजो ने पहली नजर में जब नैनीताल को देखा तो उन्होंने ठान लिया था कि इसे हम Hill Station बना कर ही छोड़ेंगे।

आज भी नैनीताल EAST India Company के दौर की याद दिलाता है जब कई महान अंग्रेज वैज्ञानिक, वाइसराय और क्रन्तिकारी जैसे महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरू, महादेवी वर्मा आदि नैनीताल आये थे और उन्होंने नैनीताल में अपना समय बिताया।

Follow Nainital Mania Page for Nainital & Uttarakhand History

Tallital during the British Raj, Nainital 1927's अंग्रेजो के जमाने में तल्लीताल का दृश्य कुछ ऐसा था, यह फोटो 1927 के नैन...
03/06/2026

Tallital during the British Raj, Nainital 1927's

अंग्रेजो के जमाने में तल्लीताल का दृश्य कुछ ऐसा था, यह फोटो 1927 के नैनीताल की है जब नैनीताल ब्रिटिश दौर में डूबा था

02/06/2026

चंद राजा Shakti Singh Gusai अंधे थे लेकिन कुमाऊँ को मुठ्ठी और नाली का ज्ञान देकर चले गए✅:

चंद राजा Rudra Chand के सबसे बड़े पुत्र Shakti Singh Gusai (शक्तिसिंह गुसाईं) जन्म से ही दृष्टिहीन थे। राजगद्दी के असली उत्तराधिकारी होने के बावजूद उन्होंने राज्य के हित को सर्वोपरि रखा और अपने छोटे भाई लक्ष्मी चंद को कुमाऊँ की गद्दी सौंप दी। लेकिन आंखों की रोशनी न होने के बावजूद उनकी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता पूरे कुमाऊँ में प्रसिद्ध थी।

कहा जाता है कि शक्तिसिंह गुसाईं ने अपनी दृष्टि वापस पाने के लिए अनेक धार्मिक अनुष्ठान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिर भी उन्होंने समाज के लिए ऐसा कार्य किया, जिसकी पहचान आज भी कुमाऊँ की संस्कृति में जीवित है।

उन्होंने भूमि मापन की दो महत्वपूर्ण इकाइयों,"मुठ्ठी" (Mutthi) और "नाली" (Naali), को व्यवस्थित रूप दिया ताकि लोग अपनी खेती और जमीन को आसानी से माप सकें।

शक्तिसिंह गुसाईं के अनुसार "मुठ्ठी" का अर्थ 1 मुठ्ठी धान, गेहूं या चावल का बीज से था जिस खेत में एक मुठ्ठी बीज बोया जा सके, उसे एक मुठ्ठी भूमि कहा जाता था। इसी आधार पर 16 मुठ्ठी मिलकर 1 नाली बनती थी, जो लगभग 2,160 वर्ग फुट (करीब 200 वर्ग गज)* के बराबर मानी जाती थी।

इस प्रकार, भले ही शक्तिसिंह गुसाईं अपनी आंखों की रोशनी वापस न पा सके, लेकिन उन्होंने कुमाऊँ को भूमि मापन की ऐसी व्यवस्था दी, जिसकी छाप सदियों बाद भी पहाड़ की बोली और परंपराओं में दिखाई देती है।

English Narration:
Shakti Singh Gusai, the eldest son of Chand King Rudra Chand, was born blind. Despite being the rightful heir, he chose to place his younger brother Laxmi Chand on the throne for the welfare of Kumaon. Though he could not regain his eyesight despite performing many religious rituals and prayers, he made a lasting contribution to society.

He introduced the land measurement units Mutthi and Naali. A Mutthi referred to the amount of land that could be sown with one handful of seeds, while 16 Mutthi equaled one Naali, approximately 2,160 square feet (200 square yards). His system of land measurement remained an important part of Kumaon's agricultural traditions for centuries.

----------------🔎Searching Keywords🔍----------------
Shakti Singh Gusai, Shakti Singh Gosain, Chand Dynasty Kumaon, Rudra Chand Son, Laxmi Chand King, Kumaon History, Uttarakhand History, Kumaon Kingdom, Chand Rulers, Ancient Kumaon, Mutthi Land Measurement, Naali Land Measurement, Kumaoni Culture, Historical Facts Kumaon, Forgotten History of Kumaon, Blind Prince of Kumaon, Shakti Singh History, Almora History, Uttarakhand Historical Facts, Kumaon Land System, Nainital Mania.

Old Assembly Hall नैनीताल की वो शान जो आग में जलकर राख हो गई, 1929 Nainital ✅:Old Assembly Hall History, Nainital✅:दोस्त...
01/06/2026

Old Assembly Hall नैनीताल की वो शान जो आग में जलकर राख हो गई, 1929 Nainital ✅:

Old Assembly Hall History, Nainital✅:
दोस्तों, 18 सितंबर 1880 को नैनीताल में आए विनाशकारी भूस्खलन ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। इस आपदा में पुरानी Assembly Hall भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अंग्रेजों के लिए यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र थी।

इसी कारण उन्होंने हार नहीं मानी और 1881-1882 के आसपास नैनीझील के किनारे एक नई और पहले से भी अधिक भव्य New Assembly Hall का निर्माण कराया। यह भवन जल्द ही नैनीताल की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में गिना जाने लगा।

Assembly Hall का निर्माण और भव्यता✅:
नई Assembly Hall अपने समय की एक शानदार वास्तुकला का उदाहरण थी। यह दो मंजिला विशाल भवन था, जिसमें लगभग 20 बड़े-बड़े कमरे बनाए गए थे।

हर कमरे का अपना अलग उद्देश्य था। ऊँची छतें, विशाल हॉल और आकर्षक डिज़ाइन इस इमारत को नैनीताल की पहचान बनाते थे। दूर-दूर से आने वाले पर्यटक इस भवन के सामने खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाना अपनी शान समझते थे।

Assembly Hall का उपयोग किस लिए होता था?✅:
यह भवन अंग्रेजी समाज की गतिविधियों का मुख्य केंद्र था....यहाँ प्रार्थना सभाएँ आयोजित होती थीं, प्रशासनिक बैठकों का आयोजन किया जाता था, खेल प्रतियोगिताएँ होती थीं, फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता था और शाम होते ही नृत्य, संगीत, भोजन तथा बार की महफिलें सज जाती थीं।

सीधे शब्दों में कहें तो यह भवन उस दौर का "Social Club" था, जहाँ नैनीताल का अंग्रेजी समाज एकत्रित होता था।

1929 की वह रात जब सब कुछ बदल गया 🔥
मई 1929 में नैनीताल की यह शान अचानक एक भयानक हादसे का शिकार बन गई. कहा जाता है कि भवन के अंदर किसी Electrical Fault या Short Circuit के कारण आग लग गई। शुरुआत में आग मामूली थी, लेकिन पूरी इमारत लकड़ी से बनी होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

नैनीझील के किनारे चलने वाली तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया। देखते ही देखते लपटें पूरी Assembly Hall को निगलने लगीं.....जिस भवन में कभी संगीत गूंजता था, वहाँ अब सिर्फ आग की गर्जना सुनाई दे रही थी।

झील किनारे होने के बावजूद क्यों नहीं बच सकी इमारत?✅:
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब Assembly Hall बिल्कुल नैनीझील के किनारे थी, तो फिर उसे बचाया क्यों नहीं जा सका?

असल में 1929 का दौर आज जैसा आधुनिक नहीं था। उस समय न तो शक्तिशाली Fire Brigade उपलब्ध थी, न आधुनिक Pumping System और न ही ऐसे उपकरण जो झील से पानी खींचकर तुरंत आग तक पहुँचा सकें।

बिजली भी उस समय नैनीताल में नई-नई आई थी और आपातकालीन सेवाएँ बेहद सीमित थीं। दूसरी ओर लकड़ी से बनी विशाल इमारत आग के लिए मानो ईंधन का काम कर रही थी।

परिणाम यह हुआ कि नैनीझील का अथाह पानी भी उस रात इस ऐतिहासिक भवन को नहीं बचा सका।

एक ऐतिहासिक विरासत का अंत , The End of a Historical Legacy😔
कुछ ही घंटों में अंग्रेजी शासन की यह भव्य इमारत राख के ढेर में बदल गई। लोग बेबस होकर अपनी आँखों के सामने नैनीताल की सबसे खूबसूरत इमारत को जलते हुए देखते रहे।

जिस Assembly Hall को कभी नैनीताल की शान कहा जाता था, वह 1929 की आग के साथ इतिहास का हिस्सा बन गई। आज उसकी कहानी हमें उस दौर की भव्यता और एक दर्दनाक त्रासदी, दोनों की याद दिलाती है।

Follow Nainital Mania Page for Historical facts about Nainital History

1930's British Raj in Nainital, अंग्रेजो के जमाने का नैनीताल ✅: दोस्तों अंग्रेजो के जमाने का नैनीताल बहुत सुंदर और एक प्...
31/05/2026

1930's British Raj in Nainital, अंग्रेजो के जमाने का नैनीताल ✅:

दोस्तों अंग्रेजो के जमाने का नैनीताल बहुत सुंदर और एक प्रभावशाली शहर था, अंग्रेजो ने नैनीताल को इतना विकसित किया था कि जब कोई बहार से वयक्ति नैनीताल आता था तो उसे नैनीताल छोटी विलायत जैसा प्रतीत होता था.

इस फोटो में आपको Haldwani Railway Station की भी पुरानी फोटो देखने को मिलेगी

Follow Nainital Mania page for more colonial history of Nainital

31/05/2026

Garur Gyan Chand, ये ऐसे चंद शासक थे जिन्होंने दिल्ली जाकर फिरोज शाह तुग्लक से मुलाकात की, जब ये भाबर से तराई की तरफ निकल रहे थे तो एक गरुड़ पक्षी अपने मुँह में सांप लेकर उड़ रहा था, ज्ञानचंद की तीरंदाजी इतनी सही थी की उन्होंने आसमान में उड़ रहे गरुड़ पक्षी को मार गिराया, जब Firoz Shah Tughlaq को यह बात पता चली तो सम्मान में उन्होंने Gyan Chand को गरुड़ ज्ञान चंद की उपाधि दी.

चंद शासनकाल के दौरान भारती चंद का भी विशेष महत्व है क्योकि इन्होने डोटी नरेश (नेपाल के राजा) से युद्ध करके विजय हासिल की और चंदो द्वारा फालतू में दिए जाने वाले TAX को बचाया, वास्तव में भारती चंद ने चंदो द्वारा नेपाल भेजे जाने वाला वार्षिक कर को बचाया और इतिहास में एक वीर शासक की उपलब्धि पायी।

----------------🔎Searching Keywords🔍----------------
Garud Gyan Chand, Gyan Chand History, Bharti Chand History
Chand Vansh History, Kumaon History, Gyan Chand and Firoz Shah, ughlaq, Doti Nepal History, History of Kumaon, Kumaoni Kings, , , ,

Address

Nainital
263001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nainital Mania posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share