Baddi Nalagarh Halchal

Baddi Nalagarh Halchal दून नालागढ़ की सबसे तेज़ खबर देने वाला पोर्टल BBN की सबसे तेज़ खबर देने वाला पोर्टल!

11/09/2026

विजिलेंस थाना बददी
BO(फारेस्ट) ओर उसका दलाल 22000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।
पट्टा का है मामला

09/09/2026

पंचकर्म, शिरोधारा, Anima and all type of Medicated Massage with Physiotherapy starts किशोर योग अकेडमी - Kishor Yoga Academy Baddi
Kindly visit once a time and share, introduce to others also.
Morning 9AM to 6PM
Call : 7018006275

09/09/2026
09/09/2026

इक्फाई यूनवर्सिटी बददी से राज्यपाल कमिन्द्र गुप्ता जी का सम्बोधन
Baddi Nalagarh Halchal
Call for live or Interview 7018873500

09/09/2026

आज बात करते हैं स्वास्थ्य की 🌹
Vivek Gautam Hamirpur निवासी ने योग द्वारा कैसे 60 दिनों में किया BP Cure, खर्राटे आने की समस्या खत्म, पेट में गैस बनना, कब्ज रहना, bloating की समस्या, सांस फूलने की समस्या, वजन पर नियंत्रण और न जाने कितनी बीमारियों का खात्मा
सुनें उन्हीं की जुबानी
योग यात्रा की कहानी
Visit : Kishor Yoga Academy
CMO Himachal BJP Himachal Pradesh Baddi Police किशोर योग अकेडमी - Kishor Yoga Academy Kishor Thakur

झंडू पुल के पास पुलिस का शिकंजा, चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्ताररामशहर पवन कुमार नशे के खिलाफ अभियान के तहत रामशहर पुलिस ...
08/09/2026

झंडू पुल के पास पुलिस का शिकंजा, चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

रामशहर पवन कुमार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत रामशहर पुलिस ने झंडू पुल के समीप कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.34 ग्राम हेरोइन और दो इंजेक्शन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान झंडू पुल से करीब 300 मीटर पीछे स्कूटी पर बैठे दो युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकतें करने लगे। पुलिस को देखकर एक युवक ने कथित तौर पर एक पुड़िया झाड़ियों में फेंक दी। शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें नशे की खेप बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय राज राय निवासी नवाबगढ़, देहरादून (उत्तराखंड) और 24 वर्षीय मोहित सेन निवासी समेलग, शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशा कहां से आया और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

दीक्षांत समारोह
08/09/2026

दीक्षांत समारोह

08/09/2026

बी.पी.एल. सूची में नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर -

दून के विधायक राम कुमार चौधरी आज पट्टा में प्रदेश सरकार की योजना ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ के तहत बी.पी.एल. परिवारों के चयन एवं पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड पट्टा के अंतर्गत वर्तमान में 1751 परिवार पूर्व से ही बी.पी.एल. सूची में शामिल हैं। ऐसे सभी परिवार जो निर्धारित मापदंडों के अनुसार बी.पी.एल. सूची में शामिल होने की पात्रता रखते हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए 20 सितंबर, 2026 तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
उन्होंने दून विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड पट्टा एवं नालागढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र परिवारों से आग्रह किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बी.पी.एल. सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन करें ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विधायक ने कहा कि निर्धारित पात्रता मापदंडों के अंतर्गत ऐसे परिवार, जिनकी वार्षिक आय 75 हजार रुपए तक है, गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवार, ऐसे परिवार जिनमें 27 से 59 वर्ष की आयु के मध्य कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र रखने वाले पात्र व्यक्ति या परिवार तथा निर्धारित पात्रता के अनुसार मनरेगा जॉब कार्ड धारक परिवार बीपीएल सूची में शामिल किए जाने के लिए पात्र हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पात्रता के संबंध में अंतिम निर्णय निर्धारित सरकारी मापदंडों एवं संबंधित विभाग द्वारा किए गए सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में पात्र परिवारों को बी.पी.एल. सूची में आवेदन करने के लिए जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि पात्र परिवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन प्रस्तुत करें।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि बी.पी.एल. सूची में शामिल परिवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बी.पी.एल. परिवारों के हित में 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली तथा पात्र परिवारों को 1500 रुपए प्रतिमाह तक की आर्थिक सहायता सहित बी.पी.एल. से जुड़ी विभिन्न योजनाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विधायक ने दून विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र लोगों से आग्रह किया कि 20 सितंबर, 2026 से पहले अपने संबंधित उपमंडलाधिकारी, पंचायत सचिव अथवा खंड विकास अधिकारी के माध्यम से बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत करें।
बैठक में खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विकास खण्ड पट्टा के अंतर्गत आने वाली 26 पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, वार्ड पंच, पूर्व प्रधान एवं उप प्रधान उपस्थित थे।0.

Address

Nalagarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baddi Nalagarh Halchal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Baddi Nalagarh Halchal:

Shortcuts

Share