Bihar ka next CM

Bihar ka next CM Page of Shri Pappu Yadav. He has won Lok Sabha elections in 1991, 1996, 1999, 2004, 2014 and in 2024.

दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्णिया आने से पहले माननीय सांसद श्री संजय राउत जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान देश की राजनीति पर...
10/05/2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्णिया आने से पहले माननीय सांसद श्री संजय राउत जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान देश की राजनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आदरणीय दीदी माननीय सांसद Priyanka Gandhi Vadra जी से आत्मीय मुलाकात...
29/04/2026

आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आदरणीय दीदी माननीय सांसद Priyanka Gandhi Vadra जी से आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि विचारों, संवेदनाओं और जनभावनाओं से जुड़ी एक गहरी और सार्थक बातचीत का अवसर रही। इस दौरान बिहार और देश की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों, आम जनता की समस्याओं, तथा विशेष रूप से बेटियों की सुरक्षा और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी गंभीरता, समझ और संवेदनशीलता ने एक बार फिर यह महसूस कराया कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का पथ है।

जब भी मैं अपने नेताओं से मिलता हूँ, तो उसमें न कोई व्यक्तिगत स्वार्थ होता है और न ही किसी प्रकार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा—वह मुलाकात देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं, करोड़ों बेटियों की आवाज और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ होती है। आज भी उन्होंने मेरे हृदय की भावनाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ समझा। उनकी सादगी, विनम्रता और अनुभव हर बार एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। वे करोड़ों लोगों की उम्मीद, विश्वास और आशा की किरण हैं, जिनकी सोच और संघर्ष समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर मैंने अपने दिल की बात खुलकर रखी—देश, बिहार और कांग्रेस के संघर्षशील साथियों की आवाज को उनके समक्ष रखने का अवसर मिला। यह मुलाकात मेरे लिए केवल प्रेरणा ही नहीं, बल्कि एक नई आंतरिक ऊर्जा का स्रोत बनी। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और साथ ही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है।

हम सबके नेता Rahul Gandhi जी के नेतृत्व में, उनके संघर्ष और विचारों के साथ खड़े रहना ही आज समय की मांग है। हम सभी का कर्तव्य है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को और मजबूत करें, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय, अधिकार और सम्मान मिल सके।

उनके सहयोग, विश्वास और समर्थन से ही एक बेहतर बिहार और एक मजबूत भारत का निर्माण संभव है। हृदय की गहराइयों से उनका धन्यवाद। 🙏

अररिया जिला के फारबिसगंज थाना अंतर्गत सुल्तान पोखर, मतियारी चौहान टोला वार्ड संख्या 02 निवासी श्री पप्पू कुमार चौहान जी ...
12/04/2026

अररिया जिला के फारबिसगंज थाना अंतर्गत सुल्तान पोखर, मतियारी चौहान टोला वार्ड संख्या 02 निवासी श्री पप्पू कुमार चौहान जी से भी मिले, जिनके भाई राहुल चौहान ने सरेराह मो. नवी का गर्दन अलग कर दिया था। इससे आक्रोशित भीड़ द्वारा उसकी भी ह.त्या कर दी गई। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। आखिर क्यों लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। इस घटना में दो परिवार बर्बाद हो गया। हमने उनके भाई से भी इस मामले में बात की। उनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुए ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मगर, मन में ये सवाल है कि आखिर क्यों ? इस घटना की नौबत ही क्यों आई?

12/10/2025

हमने सेवा और मदद पर कभी राजनीति नहीं की, जो ये कहते हैं वो अपना गिरेबान झांके। पहले जनता को लूटते हैं, फिर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। और जनता को मदद करने का काम करते हैं, तो ऐसे लोगों के पेट में दर्द होता है।

05/08/2025

रांची में आज झारखंड विधानसभा में आयोजित आदिवासी अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक महापुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्रद्धांजलि सभा में हम शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। हम चाहते हैं कि महापुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के भारत रत्न से सम्मानित किया जाय।

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में इनसे बड़ा कोई आदिवासी महायोद्धा नहीं हुआ, जिसने लोकतांत्रिक तरीके से आदिवासियों के हक के लिए एक राज्य की स्थापना कराई और मुख्यधारा की राजनीति में आदिवासी की सत्ता को स्थापित किया।

यह बहुत बड़ा क्रांतिकारी योगदान है। सामाजिक न्याय के लिए यह उनका अविस्मरणीय योगदान है। इसके लिए देश सदैव ऋणी रहेगा!

09/07/2025

वोट बंदी और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आयोजित चक्का जाम में अभी हम शामिल हो रहे हैं। इस शांतिपूर्ण चक्का जाम का उद्देश्य बिहार को तानाशाही और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने की प्रयोगशाला बनाने से रोकना है। जिस भी रूप में हो आप सभी समर्थन दें। विनम्र आग्रह।

Address

Nalanda
803111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar ka next CM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar ka next CM:

Share