13/08/2026
🚨 नांदेड़ से बड़ी खबर: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर गुरुद्वारा परिसर में कृपाण से हमला!
नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर परिसर में शिरोमणि अकाली दल के एक वरिष्ठ नेता पर कृपाण से हमला होने की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
📌 मुख्य बातें:
माथा टेकने आए थे: मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित नेता बादल परिवार के साथ दर्शन करने के लिए गुरुद्वारा पहुंचे थे।
कहासुनी के बाद हमला: गुरुद्वारा परिसर में एक व्यक्ति के साथ हुई बहस के दौरान अचानक उन पर कृपाण से हमला कर दिया गया।
दो लोग घायल: इस हमले में नेता के हाथ में चोट आई है। साथ ही उनका बचाव करने आए सुरक्षाकर्मी (SPU पुलिस अधिकारी) के हाथ में भी चोट लगने की खबर है।
अस्पताल में इलाज जारी: दोनों को तुरंत नांदेड़ के 'यशोसाई हॉस्पिटल' में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
हमलावर हिरासत में: घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी सेवादार को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमले के पीछे की मुख्य वजह क्या थी, पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है।