Hind Dastak

Hind Dastak Hind Dastak give daily updates regarding the latest events and what is happening in your area.

राजकीय  महाविद्यालय नारायणगढ़ का पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और अकादमिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्रलगभग 26 हजार...
27/08/2026

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ का पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और अकादमिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र

लगभग 26 हजार पुस्तकों के साथ हिंदी, पंजाबी एवं अंग्रेजी के समाचार पत्र-पत्रिकाएं भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध

नारायणगढ़, 27 अगस्त। हिंद दस्तक
राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अध्ययन के लिए अनुकूल एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से महाविद्यालय पुस्तकालय को विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धन, अध्ययन, पठन-पाठन एवं अकादमिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया गया है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए शांत एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जहां विद्यार्थी नियमित रूप से बैठकर अपनी पढ़ाई करते हैं और विभिन्न विषयों की पुस्तकों, संदर्भ सामग्री तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठा रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य रोहित कुमार ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान का महत्वपूर्ण अंग होता है। कक्षा में प्राप्त ज्ञान को और अधिक व्यापक बनाने में पुस्तकों एवं संदर्भ सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से पुस्तकालय में अध्ययन करें तथा वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिक से अधिक सदुपयोग करें।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित होने से उनके ज्ञान में वृद्धि होने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं विचार क्षमता का भी विकास होता है।

पुस्तकों के रख-रखाव एवं रिकॉर्ड का नियमित संधारण
जूनियर लाइब्रेरियन कुलकेतन ने बताया कि विद्यार्थी अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन कर सकते हैं। पुस्तकालय में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विषयों की पर्याप्त पुस्तकें एवं संदर्भ सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को व्यवस्थित रखने, उनके वर्गीकरण एवं रिकॉर्ड के नियमित संधारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। पुस्तकालय में कार्यरत अनिल कुमार, रिस्टोरर, कुसुम एवं अमरजीत, लैब अटेंडेंट द्वारा पुस्तकों के उचित रख-रखाव एवं पुस्तकालय से संबंधित व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा है।

लगभग 26 हजार पुस्तकों का संग्रह-

महाविद्यालय पुस्तकालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 26 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ संदर्भ पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक विषयों से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। विद्यार्थी अपनी आवश्यकता एवं रुचि के अनुसार इन पुस्तकों का उपयोग कर रहे हैं।
पुस्तकालय में उपलब्ध सामग्री का लाभ केवल नियमित कक्षाओं के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारी, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों के लिए भी संदर्भ पुस्तकों का उपयोग कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को विषयों को गहराई से समझने तथा पाठ्यक्रम से इतर ज्ञान प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है।

समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं से समसामयिक जानकारी-

पुस्तकालय में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के लिए हिंदी, पंजाबी एवं अंग्रेजी भाषा के विभिन्न समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध रहती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को देश-दुनिया की घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, सामाजिक विषयों तथा समसामयिक घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं का नियमित पठन विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ उनकी भाषा एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने में भी सहायक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह सामग्री विशेष रूप से उपयोगी है।

अध्ययन के लिए पुस्तकालय का नियमित उपयोग करें विद्यार्थी : रेणु कुमारी

कॉमर्स विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रेणु कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को केवल कक्षा में होने वाले अध्यापन तक सीमित नहीं रखना चाहिए। पुस्तकालय में उपलब्ध पाठ्यपुस्तकों एवं संदर्भ पुस्तकों का नियमित अध्ययन विद्यार्थियों की विषय संबंधी समझ को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वाणिज्य विषय के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अतिरिक्त विभिन्न संदर्भ पुस्तकों, पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों का अध्ययन काफी उपयोगी रहता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के पास विभिन्न माध्यमों से जानकारी उपलब्ध है, लेकिन पुस्तकों का व्यवस्थित अध्ययन अभी भी ज्ञान को मजबूत एवं स्थायी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों को अपने दैनिक कार्यक्रम में पुस्तकालय में अध्ययन के लिए भी समय निर्धारित करना चाहिए।

पुस्तकालय का उपयोग विद्यार्थियों के अकादमिक विकास में सहायक : संजीव कुमार
इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि इतिहास जैसे विषयों को बेहतर ढंग से समझने के लिए विद्यार्थियों का विभिन्न पुस्तकों एवं संदर्भ सामग्री का अध्ययन करना आवश्यक है। केवल पाठ्यक्रम की पुस्तक पढ़ने के बजाय अलग-अलग लेखकों की पुस्तकों एवं संदर्भ ग्रंथों को पढ़ने से विद्यार्थियों को किसी विषय के विभिन्न पक्षों को समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों में अध्ययन एवं शोध की प्रवृत्ति विकसित करने का बेहतर माध्यम है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने खाली समय का उपयोग मोबाइल एवं अन्य अनावश्यक गतिविधियों में करने के बजाय पुस्तकालय में अध्ययन एवं पठन-पाठन के लिए करें। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक तैयारी बेहतर होगी, बल्कि उनमें निरंतर सीखने की आदत भी विकसित होगी।

स्टाफ सदस्यों के लिए भी उपलब्ध अध्ययन एवं संदर्भ सुविधा
महाविद्यालय पुस्तकालय में विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों के लिए भी अध्ययन एवं संदर्भ सामग्री की सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य अपने फ्री लेक्चर एवं खाली समय में पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन, पठन-पाठन तथा अकादमिक कार्य करते हैं। शिक्षक विभिन्न विषयों की नई पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के माध्यम से अपने ज्ञान को अद्यतन रखने का प्रयास करते हैं।
इससे महाविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों के बीच भी पठन-पाठन एवं अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। शिक्षक स्वयं पुस्तकालय का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

पठन संस्कृति को बढ़ावा देना महाविद्यालय का उद्देश्य
महाविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनमें नियमित अध्ययन, पठन-पाठन, जिज्ञासा एवं स्व-अध्ययन की प्रवृत्ति विकसित करना भी है। पुस्तकालय इसी दिशा में विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे शांत वातावरण में अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे कक्षाओं के अतिरिक्त समय में पुस्तकालय का उपयोग करें और अपनी रुचि एवं विषय के अनुसार पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं का अध्ययन करें। इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ उनके सामान्य ज्ञान, भाषा ज्ञान एवं समसामयिक विषयों की समझ भी बेहतर होगी।
महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि एक समृद्ध पुस्तकालय और नियमित पठन की आदत विद्यार्थी के शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास की मजबूत आधारशिला है। इसी सोच के साथ राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में पुस्तकालय की सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों से लेकर स्टाफ नर्सों तक की कमी, इतने बड़े अस्पताल की सुरक्षा सिर्फ 4 सिक्योरिटी ग...
27/08/2026

नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों से लेकर स्टाफ नर्सों तक की कमी, इतने बड़े अस्पताल की सुरक्षा सिर्फ 4 सिक्योरिटी गार्डों के भरोसे?

29 एवं 30 अगस्त को विशेष अभियान के तहत बूथों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ-एसडीएम शिवजीत भारती पात्र नागरिक मतदाता सूची में ना...
26/08/2026

29 एवं 30 अगस्त को विशेष अभियान के तहत बूथों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ-एसडीएम शिवजीत भारती

पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने का उठा सकते हैं लाभ

नारायणगढ़, 26 अगस्त। हिंद दस्तक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, अंबाला के निर्देशानुसार 03-नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 29 एवं 30 अगस्त, शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे और पात्र नागरिकों से एसआईआर - 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम शिवजीत भारती ने बताया कि विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नारायणगढ़ एवं शहजादपुर, नायब तहसीलदार नारायणगढ़ एवं शहजादपुर तथा सचिव, नगरपालिका नारायणगढ़ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सरपंच, पंच, नंबरदार, चौकीदार, नगरपालिका पार्षदों तथा लोगों को जागरूक करने तथा मुनादी करवाकर नागरिकों को विशेष अभियान की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने, मतदाता सूची में दर्ज विवरण में आवश्यक संशोधन करवाने तथा अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अवश्य करवाएं पंजीकरण

एसडीएम शिवजीत भारती ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया पूरी करें।

उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकृत होना और मतदान प्रक्रिया में भाग लेना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, आयु, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो संबंधित मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने विवरण में आवश्यक संशोधन के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है। इसी प्रकार मतदाता सूची से संबंधित अन्य दावे एवं आपत्तियां भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करवाई जा सकती हैं।

चुनाव कार्यालय भी रहेगा खुला

एसडीएम ने बताया कि विशेष अभियान के दोनों दिनों में चुनाव कार्यालय, नारायणगढ़ भी खुला रहेगा, ताकि नागरिक आवश्यकता पड़ने पर अपने दावे एवं आपत्तियां सीधे चुनाव कार्यालय में जमा करवा सकें और मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 29 एवं 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचें और मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक कार्यवाही अवश्य करवाएं।

उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सकेगा।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजितजल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917...
26/08/2026

उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित
जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917 पेयजल कुनेक्शन लगाए गए
नाहन, 26 अगस्त। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल स्वच्छता मिशन समिति (DWSM) की बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर 01 लाख, 21 हजार, 917 घरों को पेयजल कुनैक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद हमें ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण, इनकी साफ सफाई और इनके देखभाल की जरूरत है क्योंकि ये पेयजल स्रोत हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख और अभिन्न हिस्सा हैं।
बैठक में बताया गया जिला में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 237 योजनाएं स्वीकृत है जिसमें 199 योजनाएं भौतिक, 164 योजनाएं वितीय रूप से पूर्ण कर ली गई है जबकि 38 योजनाएं वर्तमान में प्रगति पर है।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों तथा जिला के स्कूलों व आंगनवाडी केंद्रों में पेयजल की समस्या का शीघ्र निदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल मिलना चाहिए, इसके लिये जल शक्ति विभाग को निरंतर प्रयासत रहना चाहिए।
बैठक में बताया गया कि जिला में वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक जिला में उपलब्ध विभाग की पांच पेयजल टेस्टिंग लैब में कुल 8091 वाटर सेंपल टेस्ट किये गए हैं। जिसमें 3505 केमिकल टैस्ट तथा 4586 बैक्टीरियोलाॅजिकल टैस्ट किए गए है जबकि गत वित वर्ष के दौरान 6175 केमिकल टैस्ट तथा 14126 बैक्टीरियोलाॅजिकल टैस्ट किए गए।
उपायुक्त ने पेयजल की गुणवत्ता को परखने के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं के वाटर टेस्टिंग के कार्य को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी जल की गुणवत्ता में कमी पाई जाये वहां पर तुरंत कार्रवाई की जाये ताकि आम जन को स्वच्छ जल की ही आपूर्ति हो सके।
अधिशासी अभियंता जल शक्ति देवा नंद पुंडिर ने बैठक में मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया तथा डीडब्ल्यूएसएम के सम्बन्ध में विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिला के 1590 स्कूलों में नल कुनेक्शन द्वारा पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत जिला में जल रक्षक, एमपीडब्ल्यू, पैरा पीओ तथा पैरा फीटर के 119 अभ्यर्थियों को आईटीआई में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डा. विनोद सांगल, उप निदेशक कृषि, साहिब सिंह सहित समिति के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

26/08/2026
25/08/2026

लोटो चुंगी के नाले में पानी ही पानी… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद ठेकेदार की पेमेंट क्यों?

नारायणगढ़ के लोटो चुंगी के पास नाले के निर्माण का यह वीडियो कई महीने पुराना है, जिसे हमने उस समय भी सोशल मीडिया पर लाइव चलाकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

वीडियो में नाले का निर्माण पानी और कीचड़ के बीच होता साफ दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद सवाल यह है कि जब पूरी स्थिति सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पालिका और आम जनता के सामने थी, तो फिर ठेकेदार की पेमेंट आखिर किस आधार पर कर दी गई?

मौके पर नगर पालिका के अधिकारी, सचिव और JE सहित अन्य अधिकारी मौजूद बताए जा रहे थे।

अब जनता जानना चाहती है—इस भुगतान की प्रक्रिया में किन-किन अधिकारियों की भूमिका रही? किस अधिकारी ने काम को सही माना और पेमेंट की अनुमति दी?

सरकारी पैसा जनता का है, इसलिए जवाब भी जनता को मिलना चाहिए।

सवाल बड़ा है—जब वीडियो में सब कुछ साफ दिखाई दे रहा था, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

#नारायणगढ़ #लोटोचुंगी #नालानिर्माण #नगरपालिका #नगरपालिका_नारायणगढ़ #सरकारीपैसा #जनताकीसवाल #जनताकीआवाज #जवाबदेही #ठेकेदार #विकासकार्य #विकासकार्यपरसवाल #सरकारीधन #नारायणगढ़_की_आवाज

आज हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के जिला प्रधान श्री संजीव  कोचर ने माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा जाति प्रमाण पत्र मे...
24/08/2026

आज हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के जिला प्रधान श्री संजीव कोचर ने माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा जाति प्रमाण पत्र में चमार की जगह मेघवाल शब्द इस्तेमाल किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “चमार” — हमारी पहचान, हमारा स्वाभिमान और हमारी विरासत
जगद्गुरु सतगुरु संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपनी वाणी में अनेक स्थानों पर “खलास चमार” शब्द का प्रयोग किया है। इसलिए हमें अपने आप को “चमार” कहलाने में न कोई दिक्कत है और न ही कोई शर्म या झिझक।
हमारा सवाल सीधा है—हम अपनी जाति के नाम को क्यों बदलें?
यदि किसी चीज़ को बदलने की आवश्यकता है, तो वह लोगों की मानसिकता और जातिगत भेदभाव की सोच है। केवल जाति का नाम बदल देने से लोगों की मानसिकता नहीं बदलती। समाज में वास्तविक परिवर्तन तभी आएगा, जब हर व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार मिलेगा।
हमारे पूर्वजों ने मेहनत, श्रम और संघर्ष से अपना जीवन आगे बढ़ाया है। हमें अपने इतिहास और अपनी पहचान पर गर्व है।
इसलिए हम पूरे सम्मान और स्वाभिमान के साथ कहते हैं—
“चमार” शब्द हमारे लिए शर्म नहीं, हमारी पहचान और विरासत है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से विनम्र अनुरोध है कि इस विषय पर समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से विचार-विमर्श करें और कोई भी निर्णय लेने से पहले संबंधित समाज के लोगों की राय एवं भावनाओं का सम्मान करें।
पहचान बदलने से नहीं, सोच बदलने से समाज बदलता है। यदि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती तो चमार समाज सड़क पर आकर अपना विरोध प्रदर्शन भी करेगा
जय संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज।

  Nayab Saini CMO Haryana
24/08/2026

Nayab Saini CMO Haryana

नारायणगढ़ में करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल की इतनी बड़ी और आधुनिक बिल्डिंग तैयार कर दी गई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात...
22/08/2026

नारायणगढ़ में करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल की इतनी बड़ी और आधुनिक बिल्डिंग तैयार कर दी गई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण आम जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सवाल यह है कि जब अस्पताल की भव्य इमारत तैयार हो गई है, तो स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था कब होगी? सरकार और स्वास्थ्य विभाग को इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर जल्द से जल्द आवश्यक पदों को भरना चाहिए, ताकि नारायणगढ़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Address

Naraingarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind Dastak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hind Dastak:

Shortcuts

Share