Naraingarh ki Awaz

Naraingarh ki Awaz सच के साथ....

जनता के पैसे का सही उपयोग क्यों जरूरी हैभारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ सरकार जनता के द्वारा चुनी जाती है और जनता के हि...
16/04/2026

जनता के पैसे का सही उपयोग क्यों जरूरी है

भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ सरकार जनता के द्वारा चुनी जाती है और जनता के हित में कार्य करने के लिए जिम्मेदार होती है। सरकार का हर खर्चा जनता के और दिए गए टैक्स से ही चलता है। ऐसे में यह अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि हर एक रुपये का उपयोग सोच-समझकर और जनहित में किया जाए।
हाल ही में सामने आए कुछ मामलों से यह सवाल उठता है कि क्या वास्तव में जनता के पैसे का सही उपयोग हो रहा है जब गरीब और मध्यम वर्ग के लोग कड़ी मेहनत करके टैक्स भरते हैं, तो उन्हें उम्मीद होती है कि यह पैसा उनके जीवन स्तर को सुधारने, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होगा। लेकिन जब यही पैसा नेताओं की सुविधाओं, कोठियों के खर्च और अनावश्यक छूट में खर्च होता दिखाई देता है, तो आम नागरिक के मन में असंतोष पैदा होना स्वाभाविक है।
यह भी देखने में आता है कि कुछ नेताओं को कई प्रकार की पेंशन और सुविधाएं मिलती हैं जैसे मुख्यमंत्री की पेंशन, विधायक की पेंशन, सांसद पेंशन और अन्य सरकारी लाभ। जबकि देश का एक बड़ा वर्ग आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में यह असमानता और भी अधिक चुभती है।
नैतिक दृष्टि से यह अपेक्षा की जाती है कि जो लोग पहले से ही उच्च पदों पर रह चुके हैं और आर्थिक रूप से सक्षम हैं, वे सरकारी संसाधनों का कम से कम उपयोग करें और जरूरत पड़ने पर स्वयं आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करें। यदि नेता स्वयं जिम्मेदारी और पारदर्शिता दिखाएंगे, तो इससे जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
सरकार और प्रशासन को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जनता के पैसे का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ हो। साथ ही, ऐसी नीतियाँ बननी चाहिए जिनसे अनावश्यक खर्चों पर रोक लगे और संसाधनों का सही वितरण हो सके।

समझना जरूरी है कि सरकार का पैसा किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता का होता है। इसका सही उपयोग ही देश के विकास और समाज की भलाई का आधार है।

"Naraingarh ki Awaz "
16/04/2026

"Naraingarh ki Awaz "

15/04/2026
"मन चंगा तो कठौती में गंगा”संत गुरु रविदास जी महाराज नेजाति-भेद और ऊँच-नीच को नकारते हुएसमता, मानवता और आत्मसम्मानका अमर...
01/02/2026

"मन चंगा तो कठौती में गंगा”
संत गुरु रविदास जी महाराज ने
जाति-भेद और ऊँच-नीच को नकारते हुए
समता, मानवता और आत्मसम्मान
का अमर संदेश दिया।
उनका “बेगमपुरा”
एक ऐसे समाज की कल्पना है
जहाँ न कोई छोटा, न कोई बड़ा।
आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर
प्रेम, भाईचारे और समानता को अपनाएँ।
🌺 संत गुरु रविदास जयंती की
हार्दिक शुभकामनाएँ 🌺
"Naraingarh Ki Awaz "

Address

# 407, Pilkhen Wala Chowk, Main Markit
Naraingarh
134203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naraingarh ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Naraingarh ki Awaz:

Share