Ambala Help Line

Ambala Help Line Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ambala Help Line, Naraingarh.

अगर आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ देना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। आप अपनी न्यूज़ या अपडेट्स हमें दे सकते हैं, और हम आपकी मदद करेंगे।

हमेशा अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें और हमारे साथ जुड़े रहें।

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 1 मार्च से मोबाइल फोन पर पूर्ण बैन 📵1 मार्च 2026 से हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्क...
12/02/2026

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 1 मार्च से मोबाइल फोन पर पूर्ण बैन 📵
1 मार्च 2026 से हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों द्वारा मोबाइल फोन लाने और इस्तेमाल करने पर सख्त प्रतिबंध लागू होगा। शिक्षा विभाग जल्द ही SOP भी जारी करेगा ताकि नियम का पालन सुनिश्चित किया जा सके। 📚📝

✨ इस फैसले का मकसद है —

✔️ पढ़ाई पर ध्यान बढ़ाना
✔️ कक्षा का माहौल और अनुशासन बेहतर बनाना
✔️ ध्यान भटकाने वाले मोबाइल उपयोग को रोकना 📖📌

📌 छात्रों को मोबाइल फोन साथ ले जाने पर जुर्माना और जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। इसके पीछे सरकार का मानना है कि इससे छात्रों का शैक्षणिक विकास बेहतर होगा। 📵👨‍🎓

👉 इस फैसले पर आपका क्या विचार है? कमेंट में बताएं! 👇

#स्कूलमोबाइलबैन #हिमाचलप्रेदश #1मार्च2026 #शिक्षा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला बुज़ुर्गों के लिए ❤️‍🩹आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि बुज़ुर्गों ...
12/02/2026

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला बुज़ुर्गों के लिए ❤️‍🩹

आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि बुज़ुर्गों का सम्मान और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। 👴👵
उन्होंने कहा कि राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधाएं मजबूत की जाएँगी ताकि वे बिना आर्थिक भार के बेहतर उपचार प्राप्त कर सकें।

💡 साथ ही यह भी बताया गया है कि हरियाणा सरकार 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुज़ुर्गों को सालाना ₹5,00,000 तक मुफ्त इलाज की योजनाएँ पहले से लागू कर रही है।
यह कदम बुज़ुर्गों की स्वास्थ्य चिंता को कम करने और उनके जीवन को सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। 💖

📈 इसके अलावा, सरकार ने पिछले समय में आयुष्मान भारत–चिरायु योजना के तहत 1.3 करोड़ कार्ड जारी किए हैं और 25 लाख से अधिक लोगों को इलाज का लाभ मिला है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को भी मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है।

🙌 हम सबका कर्तव्य है कि हम अपने बुज़ुर्गों का सम्मान करें और उनकी सेवा को आगे बढ़ाएँ!

✨ #हरियाणा_सरकार #नायबसैनी #बुजुर्गोंका_सम्मान #मुफ्तइलाज #सुरक्षा #स्वास्थ्य_प्राथमिकता

थाना साहा में दर्ज धोखाधडी से मंहगे दामों पर जमीन बिकवाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने ...
12/11/2025

थाना साहा में दर्ज धोखाधडी से मंहगे दामों पर जमीन बिकवाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने की कार्यवाही

12/11/2025

हरियाणा में अब शराब के ठेकों के सामने अगर कोई शराब पीता दिखा तो ठेकेदार और उस क्षेत्र के SHO पर होगी कार्रवाई - बोले डीजीपी ओपी सिंह

03/10/2025
29/08/2025

Flood in ambala chandpura babyal flyover.

Ayushman Bharat services suspended by 650 private hospitals in Haryana over pending dues
09/08/2025

Ayushman Bharat services suspended by 650 private hospitals in Haryana over pending dues

06/08/2025

नगर परिषद की गाड़ियों में पेट्रोल डीजल के बिलों में लाखों का फर्क उपाध्यक्ष ललिता प्रशाद ने पकड़ा खेल

सक्षम, माधव नेत्र एवं भाविप ने आर्मी पब्लिक स्कूल में लगाया नेत्र जांच शिविर  अम्बाला 5 अगस्त:- सक्षम, माधव नेत्र ज्योति...
06/08/2025

सक्षम, माधव नेत्र एवं भाविप ने आर्मी पब्लिक स्कूल में लगाया नेत्र जांच शिविर

अम्बाला 5 अगस्त:- सक्षम, माधव नेत्र ज्योति सोसाइटी व भारत विकास परिषद, महर्षि दयानन्द शाखा, अम्बाला शहर द्वारा कपिल आई हॉस्पिटल के सक्रिय सहयोग से आर्मी पब्लिक स्कूल में कनिष्ठ व वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के नेत्रों की जाँच का कार्य चल रहा है । आज वरिष्ठ शाखा में चल रहे नेत्र जांच के कार्य का दूसरा दिन था । आज लगभग 1150 छात्र/छात्राओं के नेत्रों की जांच की गई जिनमें 73 के नेत्रों में दृष्टिदोष पाया गया । उन्हें अति शीघ्र चिकित्सा प्राप्त करने हेतु विद्यालय प्रबंधन को परामर्श दिया गया ।
आज के शिविर में रवि कुमार पुरी, कोषाध्यक्ष, सक्षम, हरियाणा, श्रीकृष्ण सैनी, प्रैस सचिव, भारत विकास परिषद, महर्षि दयानंद शाखा, अम्बाला शहर और कार्यालय प्रमुख, सक्षम, हरियाणा तथा गुलशन, कार्यालय सहायक, सक्षम, अम्बाला और कपिल आई हॉस्पिटल की ओर से रमन रावत ने अपनी सेवाएं प्रदान की ।

*नन्हें सपनों की उड़ान (NSU)* द्वारा सावन के पावन अवसर पर प्रत्येक सोमवार को मानव चौंक नियर गुलाटी प्रॉपर्टीज पर भगवान भ...
06/08/2025

*नन्हें सपनों की उड़ान (NSU)* द्वारा सावन के पावन अवसर पर प्रत्येक सोमवार को मानव चौंक नियर गुलाटी प्रॉपर्टीज पर भगवान भोले नाथ (शिव शंभू )की असीम कृपा से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया |🙏
सावन के प्रथम सोमवार भोले नाथ की असीम कृपा से खीर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी बारिश के चलते भी टीम के वाल्टिंयर्स ने अपना उत्साह दिखाया ओर भोले बाबा के आर्शीवाद से 3000 के आस पास लोगों द्वारा भोले बाबा के प्रसाद को ग्रहण किया गया |
आस्था ओर विश्वास को बरकार रखते हुए सावन के द्वितीय सोमवार को केसर बादाम गर्म दूध सेवा राहगीरों ओर भक्तों के लिए रखी गई |
इसी प्रक्रम को आगे बढ़ाते हुए सावन के तृतीय सोमवार *नन्हें सपनों की उडान (NSU)* के द्वारा ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया ओर सावन के चतुर्थ सोमवार कुल्चे छोले के लंगर का आयोजन किया गया |🙏
भोले बाबा के आर्शीवाद ओर वाल्टिंयर्स के सहयोग के कारण *नन्हें सपनों की उडान (NSU)* के द्वारा सावन के महीने में बारिश के चलते भी निस्वार्थ भाव से सेवा जारी रही |
इस सेवा में भोले बाबा के साथ-साथ मानों इंद्र देवता का भी आर्शीवाद हमारी टीम पर बना रहा ओर परीक्षा की इस घड़ी में भी टीम मैम्बर्स के सेवा भाव के कारण वहां आने-जाने वाले ओर आस- पास के सभी भक्तों के द्वारा इन सेवाओं को प्रसाद रूपी ग्रहण किया गया |
टीम द्वारा डेली बेसिस पर पौधारोपण ओर अन्य प्रकार की सेवाएं निरंतर चलती रहती हैं |
इस सेवा के चलते *नन्हें सपनों की उडान* टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे |
इन सेवाओं के चलते गुलाटी प्रॉपर्टीज मानव चौंक वालों का विशेष सहयोग हमारी टीम के साथ रहा |

Address

Naraingarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Help Line posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

अपने अम्बाला हेल्प लाइन पेज से जुड़ने क लिए धन्यवाद ऑनलाइन जॉब्स और अन्य प्रकार की समाचार की जानकारी के लिए हमारे पेज से जुड़े अपन

अपने अम्बाला हेल्प लाइन पेज से जुड़ने क लिए धन्यवाद ऑनलाइन जॉब्स और अन्य प्रकार की समाचार की जानकारी के लिए हमारे पेज से जुड़े अपने मित्रो को भी इस पेज को Like और Follow करने क लिए आमंत्रित करे धन्यवाद