Naraingarh Uday

Naraingarh Uday ABV NEWS India

कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी करे सरकार, सफाई व्यवस्था को सुचारू करना भी जरूरी : नरेन्द्र देव शर्मानारायणगढ़। नगर पार्...
10/09/2026

कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी करे सरकार, सफाई व्यवस्था को सुचारू करना भी जरूरी : नरेन्द्र देव शर्मा

नारायणगढ़। नगर पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा ने प्रदेश सरकार से सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं और मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान करना चाहिए।

पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान होने के साथ-साथ प्रदेश में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना भी सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा शहरों में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के साथ सकारात्मक बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान किया जाए और प्रदेशभर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और बेहतर सफाई व्यवस्था दोनों बेहद जरूरी हैं।

आज दिनांक 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी जिला अम्बाला की यूनिट ने नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा द्वारा सफाई कर्मचारिय...
10/09/2026

आज दिनांक 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी जिला अम्बाला की यूनिट ने नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगो को लेकर नगर निगम अम्बाला शहर मे दिये जा रहे धरने का समर्थन किया। फरभूषण (गुणी) पतरेहडी जिला अध्यक्ष अम्बाला ने बताया कि आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के दिशानिर्देशों पर चलते हुए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कृष्ण जमालपुर जी के आदेश पर पूरे हरियाणा मे प्रत्येक जिले पर सफाई कर्मचारियों द्वारा दिये जा रहे धरने का समर्थन बहुजन समाज पार्टी की यूनिट कर रही है। और सरकार को घेरते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस भारत मे नीजिकरण लेकर आई और अब भाजपा सरकार हर विभाग का नीजिकरण करने का काम कर रही है। इस ट्रिपल इंजन की सरकार मे अध्यापक संघ, आंगनबाड़ी वर्कर, रोडवेज कर्मचारी, बिजली कर्मचारी, श्रमिक संघ, सफाई कर्मचारी संघ, दमकल कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर धरने देने का काम किया है। यह गरीबों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। पूंजीपतियों का हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया जाता है लेकिन 2 से 3 साल पुराने कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता। इस धरने पर श्री प्रवीन कुराली प्रदेश सचिव हरियाणा, ओम प्रकाश कश्यप जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र धीमान जिला कोषाध्यक्ष, राम चंद्र जिला महासचिव , हरजींदर जिला सचिव, राजबीर जिला बी वी एफ, मलकीत पूर्व प्रत्याशी अम्बाला, के डी मेहमी पूर्व प्रत्याशी मुलाना, मनोज व सुखबीर प्रभारी अम्बाला कैंट, बलविंदर प्रभारी नारायणगढ़, शैन्की प्रभारी अम्बाला शहर, संजीव अध्यक्ष नारायणगढ़, मुकेश कुमार अध्यक्ष मुलाना, आकाश अध्यक्ष अम्बाला कैंट, राजकुमार मोखा मजरा, विनोद कश्यप, तारा फौजी, सतीश रछेड़ी, प्रिंस खतोली, मनोज जिला पार्षद, सप्टटर सिंह, सुरेश SI, कर्म सिंह बिड्गा, नसीब पतरेहडी v अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

> *35 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, वार्ड-2 के पार्षद ने खुद की व्यवस्था से शुरू करवाया सफाई अभियान*>> *नारायणगढ़, 10 ...
10/09/2026

> *35 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, वार्ड-2 के पार्षद ने खुद की व्यवस्था से शुरू करवाया सफाई अभियान*
>
> *नारायणगढ़, 10 सितंबर।*
> पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। नगरपालिका के सफाई कर्मचारी पिछले 35 दिन से हड़ताल पर हैं, जिस कारण शहर की गलियों और नालियों में कचरा और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
>
> वहीं इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड नंबर 2 के पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा ने खुद मोर्चा संभाला है। पार्षद ने अपनी निजी व्यवस्था और निजी खर्च पर मजदूरों को लगाकर वार्ड में सफाई अभियान शुरू करवा दिया है, ताकि लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।
>
> पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि 35 दिन से कर्मचारी नहीं आ रहे हैं, जिस कारण वार्ड की गलियों-नालियों में घास-फूस, कचरा और गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह नालियां बंद पड़ी हैं। इससे बीमारियों का अंदेशा बना रहता है।
>
> उन्होंने बताया कि खासतौर पर इस मौसम में मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा खतरा है।
>
> पार्षद ने बताया कि उन्होंने 3 दिन पहले खुद की व्यवस्था से सफाई शुरू करवा दी है। प्रतिदिन मजदूर लगाए जा रहे हैं। लगभग 5 दिन के अंदर एक बार पूरे वार्ड-2 की सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद नियमित रूप से सफाई जारी रखी जाएगी जब तक हड़ताल खत्म नहीं होती।
>
> स्थानीय लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना की है और कहा कि जब पूरी व्यवस्था ठप है, ऐसे में पार्षद का खुद आगे आकर सफाई करवाना काबिले-तारीफ है।
>
> पार्षद ने आम जनता से भी अपील की है कि कचरा नालियों में न डालें और सहयोग बनाए रखें।

राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन-2026 में नारायणगढ़ से भी मीडिया प्रतिनिधि ले रहे भागआबू रोड,नारायणगढ़- ब्रह्माकुमारीज के हेड...
10/09/2026

राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन-2026 में नारायणगढ़ से भी मीडिया प्रतिनिधि ले रहे भाग

आबू रोड,नारायणगढ़-
ब्रह्माकुमारीज के हेडक्वार्टर, मानसरोवर कैंपस, आबू रोड, राजस्थान में नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन 9 से 13 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।

सम्मेलन का विषय “श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया” रखा गया है।
इस राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में नारायणगढ़ से भी मीडिया प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता एवं मीडिया की सकारात्मक भूमिका, सामाजिक सरोकारों तथा श्रेष्ठ एवं शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में मीडिया के योगदान सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

नारायणगढ़ से इस राष्ट्रीय स्तर के मीडिया सम्मेलन में सहभागिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सम्मेलन में देशभर से आए मीडिया प्रतिनिधियों के साथ विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिल रहा है।

नारायणगढ़ गुर्जर धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त गन्ना कमेटी के पदाधिकारियों की मिटिंग हुई जिसमें किसानों की...
10/09/2026

नारायणगढ़ गुर्जर धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त गन्ना कमेटी के पदाधिकारियों की मिटिंग हुई जिसमें किसानों की बकाया पेमेंट लगभग 6 करोड़ और गन्ने का भाव 650 हो और क्रॉप लोन में किसानो का सिबल खराब किसानो का कोई लोन नहीं होता धान की ख़रीद 15 सितंबर से शुरू करे सरकार मिल कर्मचारियों की समस्याओं माने और अन्य किसानो के मुदो को लेकर 25तारीक को शुगर मिल शहज़ादपुर में किसान महापंचायत होगी जिसमे हमारे राष्ट्रीय महासचिव युद्वीर जी और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान जी और अन्य किसान लीडर मौजूद रहेंगे हम सभी किसान भाईयो से अनुरोध करते है 25 तारीक को शहजादपुर मिल बनौदी में जरूर पहुँचे

राजकीय महाविद्यालय, रायपुर रानी, पंचकूलाओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजनराजकीय महाविद्यालय, रायपुर रानी, पंचकूला में आज दिना...
09/09/2026

राजकीय महाविद्यालय, रायपुर रानी, पंचकूला
ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय, रायपुर रानी, पंचकूला में आज दिनांक 9 सितंबर, 2026 को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo दविंदर ढींगरा ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न प्रकोष्ठों तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना था। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी सेल एवं परीक्षा सेल के संबंध में श्रीमती कविता ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। समय-सारणी एवं छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी डॉ. रितु द्वारा साझा की गई। एनसीसी से संबंधित जानकारी डॉ. यशवीर द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व, उद्देश्य तथा इससे जुड़ने के अवसरों के बारे में अवगत कराया। इस जानकारी से विद्यार्थी भविष्य में एनसीसी से जुड़कर इसके विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकेंगे। एनएसएस एवं प्लेसमेंट के संबंध में डॉ. जोगिंदर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वहीं खेलकूद एवं अनुशासन से संबंधित आवश्यक जानकारी डॉ. दीपक ने प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षण स्टाफ से डॉ. रोहित, श्री सुनील दत्त, श्रीमती संतोष तथा डॉ. मनदीप कौर और महाविद्यालय का नॉन टीचिंग स्टॉफ भी उपस्थित रहा। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक रहा। अंत में सभी उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।आज दिनांक 08.9.26 को राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़...
08/09/2026

नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।

आज दिनांक 08.9.26 को राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य रोहित कुमार की अध्यक्षता में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्ड ओरिएंटेशन
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं समितियों, पाठ्यक्रम, समय-सारणी, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की पत्रिका यमकेश्वर ‘2025-26’ को भी प्राचार्य द्वारा लांच किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ अपूर्वा चावला, काउंसिल के स्टाफ सदस्य प्रो.सुभाष कुमार, प्रो संजीव कुमार(इतिहास विभाग), प्रो. संजीव अग्रवाल,प्रो.रेनू कुमारी व 2025-26 मैगज़ीन की कन्वीनर डॉ सीमा राणा व समिति सदस्य मौजूद रहे।पत्रिका में महाविद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश उनके जीवन के एक नए एवं महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति, समय के सदुपयोग तथा अध्ययन के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करें और महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों एवं अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के संयोजिका डॉ अपूर्वा चावला ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रकोष्ठों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा उन्हें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।
मंच का संचालन करते हुए प्रो. रेनू कुमारी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सेल/समितियों के प्रभारी प्रो. सुभाष कुमार, प्रो.संजीव कुमार, प्रो. रेनू कुमारी, डॉ सीमा राणा, डॉ सुमन लता, डॉ रीमा संधू, डॉ रेणु गुप्ता, प्रो. पिंकी बाला, प्रो. मृदुल, डॉ सतीश,प्रो.नरेश, प्रो. आयुष, प्रो. कविता जोशी, डॉ स्वर्णजीत नॉन टीचिंग से जूनियर लाइब्रेरियन कुलकेतन व आशिमा ठाकुर संबंधित शिक्षकों द्वारा अपने-अपने प्रकोष्ठों की गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को समय-सारणी, पुस्तकालय, एससी बीसी मेरिटोरियस स्कॉलरशिप, एनएसएस, एनसीसी, वाईआरसी, खेल, महिला विकास प्रकोष्ठ, आईसीसी,प्लेसमेंट सेल तथा अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, तथा नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे कन्वीनर डॉ अपूर्वा चावला ने सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में व राष्ट्रीय गान से सम्पन्न हुआ।

🕉️ शोक समाचार 🕉️अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री योगिंदर मोहन शर्मा जी का आज दिनांक 08 सितम्...
08/09/2026

🕉️ शोक समाचार 🕉️

अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री योगिंदर मोहन शर्मा जी का आज दिनांक 08 सितम्बर 2026 को स्वर्गवास हो गया है।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 🙏

पंचकूला हरियाणा निवासी कवयित्री कुसुम धीमान ‘कलिका’ भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विदेश में हुई सम्मानित 🇮🇳🇮🇳मंच सजा ...
08/09/2026

पंचकूला हरियाणा निवासी कवयित्री कुसुम धीमान ‘कलिका’ भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विदेश में हुई सम्मानित 🇮🇳🇮🇳

मंच सजा था राष्ट्र प्रेम का, भारत का जय गान था।
धरा विदेशी पर भी अपने, राष्ट्र गीत का मान था॥
भारत माता की जय गूँजी, शब्दों में अभिमान था।
कवयित्री को सम्मान मिला, जीवन का वरदान था॥

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हिंदी राइटर्स गिल्ड साहित्यिक संस्था” द्वारा ब्रैम्पटन (कनाडा) में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर हृदय गौरव एवं प्रसन्नता से भर उठा।

इस गरिमामय आयोजन में श्रीमती कुसुम धीमान ‘कलिका’ को भारत से आमंत्रित कवयित्री के रूप में सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भावनाओं को स्वर देते हुए मैंने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। विदेशी धरती पर भारत माता के यशोगान का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत भावपूर्ण एवं अविस्मरणीय रहा।

*भारतीय दूतावास अधिकारी टोरंटो* (Consulate General of India, Toronto) श्री अरुण कुमार जी के करकमलों द्वारा- “हिंदी राइटर्स गिल्ड कैनेडा” प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था के पावन मंच पर 🙏 मुझे सम्मानित किया गया।
ये गर्वित पल मेरे लिए 🤗 अविस्मरणीय बन गए।
यह सम्मान इस आयोजन की सबसे सुंदर स्मृति और मेरे साहित्यिक जीवन की अमूल्य निधि है। 🇮🇳🇮🇳

हिंदी राइटर्स गिल्ड के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति हृदय से आभार, जिन्होंने मुझे इस ऐतिहासिक अवसर का सहभागी बनने का सम्मान प्रदान किया।
मैं अपने मित्रों एवं परिजनों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ जिन का स्नेह और प्रोत्साहन मुझे सदैव मिलता रहा है, जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा।

राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार जी,
*भारतीय दूतावास अधिकारी टोरंटो* (Consulate General of India, Toronto) देश-विदेशों से आमंत्रित विशिष्ट अतिथि गण तथा ग्रेटर टोरंटो एरिया से पधारे अनेक भारतीय-मित्रों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। अपने संबोधन में कॉन्सुल महोदय ने हिंदी राइटर्स गिल्ड की सराहना करते हुए प्रवासी भारतीयों को भारतीय संस्कृति, भाषा और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने के उसके प्रयासों की प्रशंसा की।
कवियों और लेखकों को साहित्यिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान की बधाई दी।

🇮🇳 वंदे मातरम्। जय हिंद। 🇮🇳

कुसुम धीमान ‘कलिका’
पंचकुला हरियाणा

राजकीय महाविद्यालय रायपुर रानी में एनसीसी नामांकन अभियान 2026–27 सफलतापूर्वक आयोजितरायपुर रानी, 7 सितंबर 2026:राजकीय महा...
08/09/2026

राजकीय महाविद्यालय रायपुर रानी में एनसीसी नामांकन अभियान 2026–27 सफलतापूर्वक आयोजित

रायपुर रानी, 7 सितंबर 2026:
राजकीय महाविद्यालय रायपुर रानी में सत्र 2026–27 के लिए एनसीसी नामांकन अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन 7 सितंबर 2026 को किया गया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 20 सीनियर डिवीजन (SD) तथा 17 सीनियर विंग (SW) कैडेटों ने लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT) सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

चयन प्रक्रिया में 800 मीटर दौड़, शटल रेस, पुश-अप्स, चिन-अप्स सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से अभ्यर्थियों की सहनशक्ति, शक्ति, फुर्ती तथा समग्र शारीरिक क्षमता का आकलन किया गया।

नामांकन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन 2 हरियाणा बटालियन एनसीसी, अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर कार्यालय के सहयोग से किया गया। कार्यालय का प्रतिनिधित्व सूबेदार सुखवीर सिंह ने किया। उनके साथ एनसीओ गोविंद सिंह तथा एनसीसी टीम ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन एलटी डॉ. यशवीर, एएनओ, एनसीसी के पर्यवेक्षण में तथा प्रो. (डॉ.) देविंदर ढींगरा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय रायपुर रानी के सक्षम नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।

नामांकन अभियान के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों का सक्रिय सहयोग एवं समर्पित प्रयास महत्वपूर्ण रहे। डॉ. सुनील दत्त शर्मा, डॉ. राकेश गहलावत, डॉ. रोहित भुल्लर तथा डॉ. दीपक ने कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) देविंदर ढींगरा, प्राचार्य, ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा एनसीसी टीम, 2 हरियाणा बटालियन एनसीसी, अंबाला के प्रतिनिधियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “एनसीसी केवल एक पाठ्येतर गतिविधि नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, देशभक्ति तथा उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। मुझे विद्यार्थियों में दिखाई दे रहा यह उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है और मुझे विश्वास है कि नव चयनित कैडेट एनसीसी के आदर्शों एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखेंगे।”

एलटी डॉ. यशवीर, एएनओ, एनसीसी ने प्राचार्य, 2 हरियाणा बटालियन एनसीसी, अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर कार्यालय, एनसीसी कर्मियों तथा सभी प्राध्यापकों के प्रति उनके बहुमूल्य सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्हें एनसीसी की आगामी यात्रा के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नामांकन अभियान उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन राजकीय महाविद्यालय रायपुर रानी की एनसीसी इकाई को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों में एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Address

Naraingarh
134203

Telephone

+919416667776

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naraingarh Uday posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Naraingarh Uday:

Shortcuts

Share