Frontline Public School - F.P.S , Nawada

Frontline Public School - F.P.S , Nawada F.P.S focuses on the students quality education with special emphasis on all-around development.

Yoga is the journey of the self, through the self, to the self." - The Bhagavad Gita
21/06/2026

Yoga is the journey of the self, through the self, to the self." - The Bhagavad Gita

19/05/2026

18/04/2026

CBSE RESULT CLASS X 2026

फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, नवादा ने 𝘾𝘽𝙎𝙀 बोर्ड परीक्षा में फिर रच दिया इतिहास!   नवादा जिले में टॉप किया – शुभम कुमार ने हा...
17/04/2026

फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, नवादा ने 𝘾𝘽𝙎𝙀 बोर्ड परीक्षा में फिर रच दिया इतिहास! नवादा जिले में टॉप किया – शुभम कुमार ने हासिल किए 96% अंक,
फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, आनंद नगर, चातर, नवादा ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में एक बार फिर नवादा जिले में अपनी सर्वोच्च स्थिति को मजबूत कर लिया है। स्कूल का कुल पास प्रतिशत बेहद उत्कृष्ट रहा और जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार प्रदर्शन किया, जिससे स्कूल परिवार गर्व से सराबोर है।
स्कूल के मेधावी टॉपर्स की सूची:
शुभम कुमार — 96%
मोनिका कुमारी — 95%
स्नेहा शर्मा — 94.4%
ऋतुराज ऋषभ — 94%
सौरव कुमार — 94%
सनी देओल — 93.4%
वंशिका प्राची — 93%
आर्यन राज — 92%
आकांक्षा कुमारी — 91%
साक्षम कुमार — 90%
स्कूल प्रबंधन ने इन सभी मेधावी विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया। स्कूल के चेयरमैन प्रो. बिजय कुमार, प्राचार्य राजेश कुमार तथा उप-प्राचार्य नवदीप कुमार सिन्हा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रो. विजय कुमार ने कहा,
“यह सफलता सिर्फ बच्चों की नहीं, बल्कि पूरे स्कूल परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमारे छात्र-छात्राएं ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की है, बल्कि फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल का नाम नवादा जिले में एक बार फिर सबसे उपर कर दिया है। हमारा स्कूल हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर देता आया है।” "संस्कार के साथ शिक्षा अनुशासन के साथ परीक्षा" ही हमारा नारा है।
इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों की अथक मेहनत और समर्पण को भी विशेष रूप से सराहा गया। श्री सुमन कुमार, अनीश कुमार, सायरा फातिमा, अर्पिता कुमारी, सलोनी कुमारी, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, गोपाल कुमार सहित समस्त शिक्षक मंडल ने पूरे वर्ष बच्चों को निरंतर प्रेरणा, मार्गदर्शन और व्यक्तिगत ध्यान देकर तैयार किया। उनकी रात-दिन की मेहनत ने हर बच्चे को अपनी क्षमता के अनुसार बेहतरीन परिणाम लाने में मदद की।
फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, आनंद नगर, चातर, नवादा अपनी बेहतरीन शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और आधुनिक शिक्षण पद्धति के लिए नवादा जिले में प्रसिद्ध है। इस वर्ष का CBSE परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर बच्चा अपनी मंजिल हासिल कर सकता है।
स्कूल प्रबंधन सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके सम्मानित अभिभावकों तथा समर्पित शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई देता है। हम आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में भी स्कूल ऐसे ही शानदार परिणामों के साथ नवादा जिले का नाम रोशन करता रहेगा।

Address

Frontline Public School, Anand Nagar , Chatar , Nawada
Narhat
805111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Frontline Public School - F.P.S , Nawada posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Frontline Public School - F.P.S , Nawada:

Share