VK BIHAR NEWS

VK BIHAR NEWS हम वहाँ खड़े होते हैं,
जहाँ मैटर बड़े होते हैं

खबर से कोई समझौता नहीं

26/03/2026

तेज रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर, पटना रेफर
साठी-लौरिया मार्ग पर हादसा, बुजुर्ग की हालत नाजुक #साठी_हादसा
#सड़क_दुर्घटना
#तेज_रफ्तार_का_कहर
#बाइक_हादसा
#बुजुर्ग_गंभीर
ेफर
#पटना_रेफर
#बिहार_न्यूज





#देश_की_आवाज24

विवाह के दूसरे दिन प्रेमी संग फरार दुल्हन 24 घंटे में बरामदगोरखपुर से बरामदगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा न्यायिक हिर...
17/03/2026

विवाह के दूसरे दिन प्रेमी संग फरार दुल्हन 24 घंटे में बरामद

गोरखपुर से बरामदगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

साठी। थाना क्षेत्र में विवाह के दूसरे ही दिन एक नवविवाहिता के अपने ही गांव के युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हैईसवा गांव निवासी संदीप शाह ने थाने में आवेदन देकर बताया कि 14 मार्च 2026 को उनकी बहन की शादी बबलू कुमार, ग्राम भतौड़ा थाना बगहा, जिला पश्चिमी चंपारण के साथ संपन्न हुई थी। 15 मार्च को विदाई नहीं हुई थी और 16 मार्च को विदाई की तैयारी चल रही थी।
इसी दौरान जब परिजन लड़की के कमरे में पहुंचे तो वह घर से गायब थी। जांच के दौरान पता चला कि वह खिड़की के रास्ते निकलकर गांव के ही अजीत कुमार उर्फ गोलू के साथ फरार हो गई है।
परिजनों का आरोप है कि जब वे आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंचे तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही युवती अपने साथ शादी के जेवरात, सोना-चांदी और अन्य सामान भी लेकर चली गई।
मामले के अनुसंधानकर्ता दरोगा अमरजीत कुमार ने बताया कि युवती को गोरखपुर से बरामद कर मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
वहीं थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सोमवार रात छापेमारी कर द्रोपती कुमारी, नाजिया खातून और ममता कुमारी समेत तीन लोगों को भी बरामद कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

















12/03/2026
Big shout out to my newest top fans! 💎 Neshar Ansari Bedardi Deewana, Bikesh Kumar, Emteyaz AaiamDrop a comment to welco...
12/03/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Neshar Ansari Bedardi Deewana, Bikesh Kumar, Emteyaz Aaiam

Drop a comment to welcome them to our community,

11/03/2026

एसपी ने किया श्रीनगर थाना का निरीक्षण
लंबित हत्या, लूट व डकैती कांडों की हुई समीक्षा
वारंट-कुर्की लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश
दियारा क्षेत्र व नदी गश्ती बढ़ाने के दिए निर्देश
सीमा क्षेत्र में अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश










 #एसपी ने किया श्रीनगर थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देशबेतिया: पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंप...
11/03/2026

#एसपी ने किया श्रीनगर थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

बेतिया: पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा बुधवार को श्रीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर तथा आवासीय बैरक का बारीकी से जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित विभिन्न पंजीयों जैसे अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेखों में की गई प्रविष्टियों का अवलोकन किया। साथ ही हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसपी ने निर्देश दिया कि लंबित मामलों में वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त दियारा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने तथा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला से सटे नदी क्षेत्र में नियमित नदी गश्ती पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान योगापट्टी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक, श्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।








Address

बेतिया
Narkatiaganj

Telephone

+919852160943

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VK BIHAR NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to VK BIHAR NEWS:

Share