08/02/2022
टीपी वर्मा कॉलेज में प्राचार्य पद पर डॉ एल के राय ने दिया योगदान
नरकटियागंज टीपी वर्मा कॉलेज में इसी कॉलेज के गणित विभाग के ही वरीय एसोसिएट प्रोफेसर डॉ लक्ष्मीकांत राय ने कॉलेज के प्राचार्य पद पर मंगलवार को अपना योगदान किया।इनके आने से कॉलेज के कर्मियों में हर्ष का माहौल देखा गया।सभी ने प्राचार्य को फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान डॉ एल के राय ने कॉलेज परिसर में तारकेश्वर प्रसाद वर्मा और आलोक प्रसाद वर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मौके पर प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में पूर्णत: शैक्षणिक माहौल बनाकर नियमित पठन पाठन चलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों से नियमित ससमय कॉलेज पहुंचने और पठन पाठन करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने कॉलेज के कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार का कोताही बर्दास्त नही की जाएगी।गड़बड़ी पाए जाने पर कड़े एक्शन लिए जाएंगे।उनके योगदान पर कॉलेजकर्मियों ने उनका स्वागत करते उनके देखरेख में कॉलेज में शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी विकास होने की उम्मीद जतायी है।इस मौके पर डॉ दुर्बादल भटाचार्य,डॉ दीपक,डॉ मनदीप,डॉ दशरथ,नेशार अहमद,सुनील वर्मा,सोनू राज,दिलीप राज,राजद के छात्र नेता रईश राज,सौरभ दुबे,शशि सिंह राजपूत, हिमांशु सिंह,कृष्णा कुमार,विक्की भारद्वाज,अभय कुमार त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।