Apna Bihar news

Apna Bihar news latest news and events

बिहार के बेतिया (पश्चिम चंपारण) में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें सोशल मीडिया के लिए रील व...
24/01/2026

बिहार के बेतिया (पश्चिम चंपारण) में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें सोशल मीडिया के लिए रील वीडियो बनाने के दौरान दो किशोरों की अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना का विवरण:
स्थान: यह हादसा मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास हुआ।

समय: घटना शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे की है।

कैसे हुआ हादसा: दोनों किशोर रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर और इयरफोन लगाकर रील बना रहे थे। अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी।

उसी समय विपरीत दिशा से एक दूसरी ट्रेन आती देख दोनों किशोर घबरा गए और संभलने का मौका न मिलने के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

जांच: साठी स्टेशन अधीक्षक ने घटना की सूचना जीआरपी बेतिया को दे दी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने का यह घातक जुनून पहले भी बिहार के कई जिलों में इस तरह की जानलेवा घटनाओं का कारण बन चुका है।

22/01/2026

*_दुखद घटना 🥹_*

_`Om shanti🙏🙏`_

*_कश्मीर में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी: `10 जवानों की मौत;🥲` 21 लोग सवार थे, 11 घायलों को एयरलिफ्ट किया गया_*

_जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई है।_

*_सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे। गंभीर रूप से 11 घायलों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।_*

_अधिकारी के मुताबिक यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।_

*_`जय हिंद 🇮🇳`_*

कविता यादव की मेहनत रंग लाई 💪📚सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर।उनकी यह उपलब्धि युवाओं, खासकर बे...
18/01/2026

कविता यादव की मेहनत रंग लाई 💪📚
सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर।
उनकी यह उपलब्धि युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। 🌟

#कविता_यादव #डिप्टीकलेक्टर #सफलता #मेहनत #प्रेरणा

बिहार के मोतिहारी की बेटी निक्की कुशवाहा मात्र 24 साल की उम्र में बनी SDO ।बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं 🎉
16/01/2026

बिहार के मोतिहारी की बेटी निक्की कुशवाहा मात्र 24 साल की उम्र में बनी SDO ।
बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं 🎉

गाज़ीपुर की अंजुला यादव बनी भारतीय सेना में कैप्टन ।
16/01/2026

गाज़ीपुर की अंजुला यादव बनी भारतीय सेना में कैप्टन ।

🎯 "5 घंटे डिलीवरी 🚴 और फिर रात भर पढ़ाई 📖 — सूरज यादव ने ठान लिया था, तो कर दिखाया!"गरीबी, संघर्ष, थकान — कुछ भी नहीं रो...
16/01/2026

🎯 "5 घंटे डिलीवरी 🚴 और फिर रात भर पढ़ाई 📖 — सूरज यादव ने ठान लिया था, तो कर दिखाया!"
गरीबी, संघर्ष, थकान — कुछ भी नहीं रोक सका सूरज यादव को अपने सपने तक पहुंचने से।
दिन में फूड डिलीवरी कर पेट भरा 🍱, और रात को किताबों से दिमाग 🔥 —
आज वही लड़का बना है डिप्टी कलेक्टर 👨‍💼।
ये है असली मेहनत की कहानी जो करोड़ों दिलों को छू रही है ❤️✨
💪 "अगर ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं!"

बासमती चावल हों और उड़द की दाल,घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार,दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार,मुबारक हो आ...
15/01/2026

बासमती चावल हों और उड़द की दाल,
घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार,

दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार,

मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का ये त्यौहार.

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

✍🏻:- _*Sanni kumar*_

दुनिया का सबसे लंबा शिवलिंग पहुंचा बिहार, आस्था में डूबा पूरा इलाकाबिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) ज़िले में इन दिनों ...
09/01/2026

दुनिया का सबसे लंबा शिवलिंग पहुंचा बिहार, आस्था में डूबा पूरा इलाका

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) ज़िले में इन दिनों आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा है। दुनिया का सबसे लंबा और विशाल शिवलिंग अब चंपारण की धरती पर प्रवेश कर चुका है। करीब 210 मीट्रिक टन वजनी यह भव्य शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार किया गया था, जिसे अब केसरिया प्रखंड के कैथवलिया स्थित नवनिर्मित विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाना है।।
करीब 33 फुट ऊंचा और 33 फुट लंबा यह दिव्य शिवलिंग 45 दिनों में लगभग 2378 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर गोपालगंज से होते हुए पूर्वी चंपारण की सीमा में दाखिल हुआ। इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती गोपालगंज और चंपारण को जोड़ने वाला डुमरियाघाट पुल रहा, जो पहले से ही जर्जर स्थिति में था। लेकिन जिला प्रशासन, अभियंताओं और तकनीकी टीम की संयुक्त तत्परता से बिना किसी क्षति के इतने भारी वाहन को सुरक्षित पार करा लिया गया।।
जैसे ही शिवलिंग चंपारण की सीमा में पहुंचा, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पूजा-अर्चना, फूलों की बारिश और “बोल बम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शिवलिंग ने केसरिया में रात्रि विश्राम किया, जिसके बाद सुबह कैथवलिया के लिए प्रस्थान किया गया।।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चंपारण पहले ही पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित विश्व प्रसिद्ध शिवलिंग, बाबा सोमेश्वरनाथ, बाबा केशरनाथ जैसे पावन स्थलों से जुड़ा हुआ है और अब दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग यहां स्थापित होने जा रहा है। इससे चंपारण अब बाबा महादेव के एक विशाल और दिव्य धाम के रूप में पहचान बना चुका है।
निश्चित रूप से, यह शिवलिंग न सिर्फ आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई ।।।

🔥 "सोचिए… जिस धरती पर बेटियों को अक्सर कम आँका जाता है, वहीं से एक बेटी निकलकर देश ही नहीं, विदेश तक अपनी प्रतिभा का डंक...
06/09/2025

🔥 "सोचिए… जिस धरती पर बेटियों को अक्सर कम आँका जाता है, वहीं से एक बेटी निकलकर देश ही नहीं, विदेश तक अपनी प्रतिभा का डंका बजा देती है!" बिहार की बेटी निधि आज लाखों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। ✨ अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा योगदान दिया कि उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों ने भी उनके काम को सलाम किया है। 🌍
👉 यह कहानी सिर्फ एक बेटी की सफलता की नहीं, बल्कि उस संदेश की है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना असंभव नहीं। निधि आज उन तमाम लड़कियों के लिए मिसाल हैं जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखती हैं।

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप नई दिल्ली के खिलाफ एक और कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं. राष्ट्रपति ...
06/09/2025

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप नई दिल्ली के खिलाफ एक और कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप अब अमेरिकी आईटी कंपनियों को अपना काम भारतीय कंपनियों को आउटसोर्स करने से रोकने पर विचार कर रहे हैं. अमेरिकी दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट और ट्रंप की करीबी समर्थक लॉरा लूमर ने यह दावा किया है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में लूमर ने लिखा कि 'इसका मतलब है कि अब आपको अंग्रेजी के लिए 2 दबाने की जरूरत नहीं है. कॉल सेंटरों को फिर से अमेरिकी बनाएं.'

गाज़ीपुर की अंजुला यादव बनी भारतीय सेना में कैप्टन।💐💐
06/09/2025

गाज़ीपुर की अंजुला यादव बनी भारतीय सेना में कैप्टन।💐💐

IPS कलानिधि नैथानी 👮‍♂️ सिर्फ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि जनता के अफ़सर हैं। 🚔ईमानदारी, सख़्ती और संवेदनशीलता से उन्होंने...
06/09/2025

IPS कलानिधि नैथानी 👮‍♂️ सिर्फ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि जनता के अफ़सर हैं। 🚔
ईमानदारी, सख़्ती और संवेदनशीलता से उन्होंने अपराधियों को कड़ी चुनौती दी और साथ ही शिक्षा व सामाजिक सेवा को भी बढ़ावा दिया। 🙌
उनकी कहानी हमें सिखाती है – सच्ची नीयत और कड़ी मेहनत से कोई भी जनता के दिलों में जगह बना सकता है। ❤️

Address

Narkatiaganj
845451

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Bihar news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share