22/07/2026
आज J.C. स्पोर्ट्स क्लब दनचौली द्वारा युवाओं को नशे की गर्त से बचाकर खेल और राष्ट्र सेवा की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशाल रनिंग टाइम ट्रायल का आयोजन किया।
इस बीच "नशा मुक्त समाज, स्वस्थ युवा, सशक्त हरियाणा" के नारे के साथ इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे निजामपुर थाना के SHO
श्री धर्मवीर सिंह जी ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। और साथ ही अपने हाथों से खेल नर्सरी में एक पेड़ भी लगाया।
यह टाइम ट्रायल विशेष रूप से T.A (टेरिटोरियल आर्मी), अग्निवीर तथा दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं की रनिंग स्पीड और स्टेमिना परखने के लिए आयोजित किया गया था। आयोजन में प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को निजामपुर SHO श्री धर्मवीर सिंह जी ने मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से इन बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जिसमे प्रथम स्थान मोनू (नारनौल) का रहा।
🥈 द्वितीय स्थान (2nd): शंकर दयाल (बायल)
🥉 तृतीय स्थान (3rd): मोहित (नारनौल)
🏅 चतुर्थ स्थान (4th): पवन (दनचौली) और
🏅 पंचम स्थान (5th): उमेश (दौचाना) का रहा।
कार्यक्रम के दौरान श्री जगमाल छिल्लर (डायरेक्टर, J.C. स्पोर्ट्स क्लब) एवं पीटीआई कोच श्री मनजीत सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और शारीरिक फिटनेस लाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को:
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने,
अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने, और
किसी भी प्रकार के नशा व बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की।
आयोजन के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
श्री राजकुमार (पूर्व सरपंच)
श्री जयपाल जी (पूर्व सरपंच, निजामपुर)
श्री अंकुश (कोच, धोलेरा खेल नर्सरी)
श्री मनोज खटाना (कोच, वॉलीबॉल नर्सरी धनोता)
श्री संदीप (कोच, श्री श्याम एकेडमी)
श्री दीपक फौजी