30/08/2026
सांसद कुमारी सेलजा ने नरवाना रेलवे स्टेशन की विभिन्न मांगों को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र।
30 अगस्त 2026।
कई महत्वपूर्ण गाड़ियों के ठहराव कि की मांग।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के नरवाना रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के अपर्याप्त ठहराव, बेहतर कनेक्टिविटी को कमी और रेलवे स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं के अधूरे कार्यों के कारण आम यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी देते हुए जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति के सदस्य पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि माननीय सांसद सेलजा जी ने माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर गाड़ी संख्या 64555/64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद मेमू का गाजियाबाद,दिल्ली,रोहतक, जींद होते हुए नरवाना जंकशन तक फास्ट मेमू के रूप में विस्तार करने,अधूरी आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु व नरवाना रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए एक पत्र लिखकर मांग की है।
(क) गाड़ी संख्या 12455/12456 दिल्ली सराय रोहिला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
(ख) गाड़ी संख्या 12485/12486 व 12439/12440 श्रीगंगानगर नादेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
(ग) गाड़ी संख्या 22941/22942 शहीद कैप्टन तुषार महाजन इंदौर - उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
(घ) गाड़ी संख्या 20985/20986 शहीद कैप्टन तुषार महाजन कोटा-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
(ड) गाड़ी संख्या 14621/14622 फ़िरोज़पुर - नांदेड़ एक्सप्रेस।
इन गाड़ियों के ठहराव से नरवाना व आसपास के यात्रियों को बीकानेर,इंदौर,उज्जैन,नागदा,बरनाला सहित अनेक महत्वपूर्ण शहरों के लिए बेहतर रेल सफ़र प्राप्त होगा।
इसके साथ साथ सांसद सेलजा ने पत्र में लिखा कि नरवाना जंक्शन पर भविष्य में नई रेल सेवाओं के संचालन एवं यात्रियों की सुविधा के लिए निम्न आधारभूत सुविधाओं का विकास अवश्यक है।
(क) 26 कोच की ट्रेन वाशिंग लाइन,वाटर हाइड्रेंट,ऐसी कोच चार्जिंग प्वांइट तथा 600 मीटर लंबी दो स्टेबलिंग लाइनों का निर्माण।
(ख) प्लेटफार्म नंबर 1 की लंबाई वर्तमान क्षमता लगभग 350 मीटर से बढ़ाकर 560 मीटर की जाए,ताकि 20-22 कोच वाली ट्रेनों का सुचारू संचालन हो सके तथा आवश्यक यार्ड कनेक्टिविटी विकसित की जाए।
(ग) मालगोदाम प्लेटफॉर्म के पुर्नविन्यास के माध्यम से प्लेटफार्म नंबर 5 एवं 6 का निर्माण किया जाए।
(घ) यात्रियों की सुविधा के लिए एस्कलेटर का निर्माण व सामान्य प्रतीक्षालय इसी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जाए।
(ड) पुराने भूमिगत जल भंडारण टैंक जो खत्म हो चुके है उनको बंद करके उनके स्थान का प्रयोग यात्रियों के सुविधाओं के लिएकिया जाए,जिसमें सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार हो सके।
गौरतलब है कि नंदलाल शर्मा पूर्व जिला सचिव जी आर पी रेल वार्डन एसोसीएशन व नरवाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों द्वारा सांसद कुमारी सेलजा जी को नरवाना रेलवे जंक्शन की जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर आग्रह किया था।
नंदलाल शर्मा,सुभाष अरोड़ा,सूर्यदेव श्योकंद,दीपक नैन,सरदार जितेंद्र सिंह,दिनेश गिल,जीवन सिंगला व अन्य सभी क्षेत्रवासियों ने सांसद की तारीफ करते हुए धन्यवाद किया है और उम्मीद की है कि सांसद महोदया द्वारा की गई इस पैरवी को रेल मंत्रालय जरूर मंजूर करेगा।