Local News Narwana

Local News Narwana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Local News Narwana, Video Creator, Narwana.

LOCAL NEWS NARWANA (लोकल न्यूज़ नरवाना) खबरें व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 8684011332

आप हमारे सहयोग के लिए अभी Subscribe करे ताकि आपका आशीर्वाद सहयोग बना रहे

17/09/2026
थाना सदर नरवाना पुलिस की सतर्क करवाई ।10 लीटर लाहन सहित आरोपी गिरफ्तार राहुल हथो पत्रकार पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह ...
01/08/2026

थाना सदर नरवाना पुलिस की सतर्क करवाई ।

10 लीटर लाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

राहुल हथो पत्रकार

पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सदर नरवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर लाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सदर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव दबलैन बस स्टैंड के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव धरोदी निवासी राजेश ने अपने खेत में बने कमरे में अवैध लाहन रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी राजेश को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर खेत में बने कमरे में रखी प्लास्टिक की कैन से 10 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद लाहन को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री, तस्करी या अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही अपराध और नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

नरवाना में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशराहुल हथो ...
01/08/2026

नरवाना में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

राहुल हथो पत्रकार


हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि नरवाना उनके लिए विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि घर है और अपने घर के प्रत्येक सदस्यों का सम्मान करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना उनका व्यक्तिगत दायित्व है। इस दायित्व को निभाने तथा इलाका वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे सतत प्रयासरत है और रहेंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुन रहे थे। केबिनेट मंत्री ने रेस्ट हाउस पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा साथ ही लोगों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जनसाधारण की समस्याओं के उचित एवं त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनसे संबंधित गांवो में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की ऐसे विकास कार्य जो निर्माणाधीन है, उन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा करवायें। ऐसे विकास कार्य जो पाइप लाइन में है, उन्हें भी विभागीय नॉर्मज और औपचारिकताएं पूरी कर जल्द शुरू करवायें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरवाना विकास की दृष्टि से प्रदेश के अव्वल क्षेत्रों में शुमार हो, यही उनका सपना और संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने में शहरी व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के आपसी समन्वय व सहयोग की जरूरत है। उन्हें पूरा विश्वास है कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होगी और लोगों को इनका भरपूर फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब की बार मानसून कुछ देरी से चल रहा है। इसी कारण किसानों को अपनी धान की सिंचाई करने में परेशानी आ रही है। इसके लिए परमात्मा से अच्छी बारिश की हम सभी प्रार्थना करते हैं साथ ही राज्य सरकार किसान हित को सर्वोपरि मानते हुए पूरे प्रदेश में नहरी पानी टेल तक बराबर पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रही है। इस अवसर पर चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, उपचेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हथो, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Address

Narwana
126116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Local News Narwana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category