News line india

Call Directions Website Contact the business

News line india Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News line india, Digital creator, subhash nagar narwana, gali number 4, Narwana.

✨ Social Media
▶️ YouTube: 170K+ Subscribers
📸 Instagram: 320K+ Followers
👍 Facebook: 650K+ Followers
💼 Paid Promotions | Brand Collaborations
📞 Contact: +91-9996413174
✉️ DM for Business Enquiries हमारा यह (पेज)चैनल आपके पास हर वह जानकारी समय अनुसार पहुंचाएगा जिसकी आपको व आपके परिवार को जरूरत है क्योंकि आज हमारे देश में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जिससे देश का हर व्यक्ति जुड़ा हुआ है लोगों के इस जुड़ाव को देखते हुए देश व प्रदेश की घटनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह पेज बनाया गया है

12/10/2026

4 से 5 हजार करोड़ का घोटाला हर साल?

12/10/2026

सुरेश कोथ ने कहा बेशर्म ?

12/10/2026

नायब सैनी किसानों को उजाड़ने पर तुला हुआ है-सुरेश कोथ

श्री भारतीय कला केंद्र की ओर से हुडा ग्राऊंड में आयोजित रामलीला में ताखड़ा वध तक और उसके बाद राम बारात के दृश्य दिखाए गए...
12/10/2026

श्री भारतीय कला केंद्र की ओर से हुडा ग्राऊंड में आयोजित रामलीला में ताखड़ा वध तक और उसके बाद राम बारात के दृश्य दिखाए गए। लीला के शुरू करने से पहले आरती कलाकारों द्वारा मंच के माध्यम से गाई। मु2यातिथि के तौर पर मिंकी चौपड़ा व यशपाल गुप्ता ने शिरकत की। मंच संचालन महासचिव विनोद मंगला ने किया। दूसरे दिन में मंच पर कला
केंद्र के कलाकारों द्वारा सबसे पहले दिखाया गया कि राक्षसों का संहार करने के लिए वह वनों में निकल पड़ते हैं वहां वनों में उन्हें राक्षसी चाची ताडख़ा मिलती है, जिसके बाद उनका आमना-सामना होता है और फिर भगवान राम उसका वध कर देते हैं। उसके बाद उसका श्यापा किया जाता है। अंत में लक्ष्मण और सुबाहू का युद्व दिखाया जाता है। प्रधान कुलदीप
बडनपुर ने बताया कि मंच पर रोजाना नए-नए दृश्यों को कलाकारों द्वारा दिखाया जा रहा है। रामलीला के मंचन में दशरथ की भूमिका पं देवेंद्र पुजारी, वशिष्ठ कुलदीप वर्मा, मंत्री कृष्ण सेतिया, द्वारपाल कुश गोयल, विश्वामित्र राजेश बागड़ी, राम पार्थ शर्मा, लक्ष्मण लोकेश मित्तल, ताडक़ा सोनू, मारीच की भूमिका रामनिवास जैन और सुबाहु की भूमिका साहिल परूथी ने निभाई। इस मौके पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, रामअवतार, प्रमोद सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, अजय गोयल, अनिल मित्तल, अनुराग शर्मा, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

12/10/2026

ढोल कुएं म........Km college

11/10/2026

जींद में महाराजा अग्रसेन के नाम पर विश्वविद्यालय बने: बजरंग गर्ग

न मिल, न बारदाना, न भुगतान—किसान परेशान: आदित्य सुरजेवालानरवाना मंडी का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से की मुलाक...
11/10/2026

न मिल, न बारदाना, न भुगतान—किसान परेशान: आदित्य सुरजेवाला

नरवाना मंडी का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से की मुलाकात; धान खरीद में देरी पर सरकार को घेरा

नरवाना, 11 अक्टूबर। कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने रविवार को नरवाना अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद, उठान और भुगतान में देरी से किसान परेशान हैं। नरवाना में मिल आवंटित नहीं होने, बारदाने की कमी और भुगतान शुरू नहीं होने से किसानों व आढ़तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुरजेवाला ने बताया कि नरवाना मंडी में एक दिन में 38 हजार क्विंटल धान पहुंचा, जबकि हैफेड ने केवल 3,268 क्विंटल की खरीद की। उन्होंने कहा कि बारिश से खुले में पड़ा धान भीगने का खतरा है और कई किसानों की फसल का सत्यापन भी लंबित है। उन्होंने नमी के नाम पर कटौती और प्रति एकड़ खरीद सीमा पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने मांग की कि नरवाना व जींद की मंडियों में तुरंत मिल आवंटित किए जाएं, बारदाना उपलब्ध करवाया जाए, 48 घंटे में उठान और किसानों को लंबित भुगतान जारी किया जाए। साथ ही धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, मंडी प्रधान जयदेव बंसल सहित कई किसान, आढ़ती और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

11/10/2026

नरवाना: धान तुलाई पर सवाल, पत्रकार से कथित धक्का-मुक्की

रामलीला में हुआ राम जन्म का मंचन, राक्षसों की मस्ती ने दर्शकों को गुदगुदायानरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से ...
11/10/2026

रामलीला में हुआ राम जन्म का मंचन, राक्षसों की मस्ती ने दर्शकों को गुदगुदाया

नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से पुरानी अनाज लोहा मंडी में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म से लेकर राक्षसों की मस्ती तक के दृश्य दिखाए गए। नगर पार्षद आशुतोष शर्मा ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने कौशल्या की प्रार्थना, राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति और राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के नामकरण का भावपूर्ण मंचन किया।

केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि 20 अक्टूबर को एसडी महिला परिसर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

नरवाना में पुराने कांटे से धान की तुलाई पर विवाद, पत्रकार दारा सिंह मोर से कथित धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल News_line_i...
11/10/2026

नरवाना में पुराने कांटे से धान की तुलाई पर विवाद, पत्रकार दारा सिंह मोर से कथित धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

News_line_india

नरवाना में धान खरीद के बाद बाट वाले पुराने कांटे से तुलाई किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौके पर वीडियो बनाने पहुंचे स्वतंत्र पत्रकार दारा सिंह मोर के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में रिंकू बडनपुर का नाम सामने आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुराने कांटे से तुलाई को लेकर डिजिटल कांटों के इस्तेमाल संबंधी नियमों और निर्देशों पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, नियमों के उल्लंघन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस में शिकायत दिए जाने की भी पुष्टि नहीं हुई है।

Address

Subhash Nagar Narwana, Gali Number 4
Narwana
126116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News line india posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News line india:

Shortcuts

Share