Narwana jind Media 897

Directions

Narwana jind Media 897 narwana media 897
(1)

30/09/2026

रानी तालाब से शहीद स्मारक तक निकली रैली, डीएसपी उचाना संजय कुमार ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश
नरवाना जींद मीडिया
*नितिन अरोड़ा रिपोर्टर*
जींद पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। डीएसपी उचाना संजय कुमार के नेतृत्व में रानी तालाब से शुरू हुई रैली शहीद स्मारक तक पहुंची। लोगों से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। रैली में यातायात प्रभारी बलजीत सिंह, पुलिसकर्मी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।
#जींद #नरवाना #हरियाणा #रानी तालाब जींद #जींद पुलिस

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक               नरवाना जींद मीडिया      ...
30/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

नरवाना जींद मीडिया
*नितिन अरोड़ा रिपोर्टर*
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, दनौदा कलां में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नीरू शर्मा सहायक चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दनौदा कलां द्वारा विद्यार्थियों को कमजोरी, बौनापन और एनीमिया जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए आयुष पद्धतियों पर जागरूकता व्याख्यान दिया गया। डॉ. नीरू शर्मा ने बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उचित पोषण बेहद आवश्यक है तथा बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। इस दौरान बच्चों को योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की सफाई, साफ-सफाई एवं स्वस्थ दिनचर्या के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं वृद्धि संबंधी समस्याओं की रोकथाम के साथ-साथ पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

29/09/2026

जींद में नशे के खिलाफ SP की हुंकार, युवाओं को बचाने के लिए समाज ने मिलाया कदम से कदम
नरवाना जींद मीडिया
*नितिन अरोड़ा रिपोर्टर*
जींद के उत्सव होटल में व्यापार मंडल जींद के बैनर तले आयोजित नशा मुक्त सेमिनार में नशे के खिलाफ जागरूकता का मजबूत संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त श्रीमती वैशाली शर्मा जी तथा विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महावीर कंप्यूटर जी ने की।

सेमिनार में युवाओं को नशे से दूर रखने, उन्हें शिक्षा, संस्कार, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की चुनौती से निपटने के लिए केवल प्रशासन और पुलिस ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज, शिक्षण संस्थानों और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार गोयल जी, श्री सुनील वशिष्ठ जी, श्री सतीश भारद्वाज जी, श्री जितेंद्र गोयल जी और वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र जी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाने पर आयोजकों, विशेष रूप से महावीर कंप्यूटर जी एवं श्री सुनील वशिष्ठ जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त जींद और नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
#जींद #नरवाना #हरियाणा जींद #जींद पुलिस
#

नरवाना के संगीत सितारे को मिला बड़ा सम्मान!संदीप शर्मा साहिल का जिला प्रशासन ने किया सम्मान, बढ़ा गौरव #नरवाना  #जींद  #...
29/09/2026

नरवाना के संगीत सितारे को मिला बड़ा सम्मान!
संदीप शर्मा साहिल का जिला प्रशासन ने किया सम्मान, बढ़ा गौरव
#नरवाना #जींद #हरियाणा #जिला प्रशासन जींद #संदीप शर्मा (साहिल)

29/09/2026

बलबीर सिंह का बड़ा बयान

29/09/2026

नशे के खिलाफ बजा संगीत तो झूम उठीं उचाना की SHO मोनिका, दिखा खाकी का अलग अंदाज!
#नरवाना #उचाना #जींद #हरियाणा #जींद पुलिस

शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक राजेश टांक सम्मानितकूड़ा बिनने वाले व सपेरा जाति के बच्चों को शिक्...
28/09/2026

शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक राजेश टांक सम्मानित
कूड़ा बिनने वाले व सपेरा जाति के बच्चों को शिक्षा से जोडक़र लिखी नई मिसाल
नरवाना जींद मीडिया
नितिन अरोड़ा रिपोर्टर

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक राजेश टांक को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शरमा प्रबुद्ध जन सेवा एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने की। जिला प्रभारी प्रो. मदनलाल गोयल, पूर्व विधायक कलीराम पटरी, पूर्व विधायक पृथ्थी सिंह नंबरदार, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा के प्रतिनिधि रुद्राक्ष मिढ़ा, भीम दनौदा, विरेंद्र नैन एवं आईटी सेल प्रमुख विकास श्योकन्द ने पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर सम्मान किया।
आईटी सेल प्रमुख विकास श्योकन्द ने बताया कि शिक्षक राजेश टांक ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य करते हुए कूड़ा बिनने वाले 30 बच्चों की शिक्षा की राह आसान की। उन्हें बैग, स्टेशनरी, जूते व आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही, समाज के हाशिये पर खड़े सपेरा जाति के 12 बच्चों, जिन्होंने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा था, का दाखिला करवा कर उन्हें शिक्षा से जोड़ा। यह कार्य सामाजिक समरसता और शिक्षा के अधिकार को साकार करने का अद्भुत उदाहरण है।राजेश टांक को इससे पूर्व जिला प्रशासन जीन्द द्वारा श्रेष्ठ बूथ लेवल ऑफिसर अवार्ड तथा कई खण्ड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके प्रयास लगातार नई प्रेरणा देते आ रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, रक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा।इस सम्मान अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद, प्राचार्य बलजीत गोयत, प्राचार्य रविंद्र मित्तल, प्राचार्य डॉ. भूपसिंह, जिला महासचिव अश्विनी नैन, प्रदीप जागलाण, कृष्ण सैनी, वीरेंद्र बेनीवाल, विकास नैन, जितेंद्र सैनी, डॉ. अमित सैन, डॉ. प्रदीप नैन और सतप्रकाश सैनी ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

28/09/2026

बारिश में भी डटे कांग्रेसी! जींद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
इस्तीफे की मांग के साथ चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
#जींद #हरियाणा #नरवाना

28/09/2026

‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ कार्यक्रम में गूंजी नशामुक्ति की बुलंद हुंकार
जींद पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंत्री कृष्ण बेदी और डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बढ़ाया अभियान का उत्साह; प्रशासन, पुलिस, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुटता का दिया संदेश
#जींद #नरवाना #हरियाणा #डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा #कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी #जींद पुलिस लाइन #नशामुक्ति

28/09/2026

कैथल में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Address

Bilbar Nager Narwana
Narwana

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narwana jind Media 897 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share