Dholbazza Live

Dholbazza Live Smart Panchayat Dholbazza
Dholbazza Naugachia Bihar 853204
Dholbazza - khairpur Kadwa - Kadwa Diyara - Naugachia

कुख्यात अपराधी राहुल यादव गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तारढोलबज्जा बाजार में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की कार्रवाईनवगछ...
14/03/2026

कुख्यात अपराधी राहुल यादव गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

ढोलबज्जा बाजार में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की कार्रवाई

नवगछिया । ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल यादव के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना को सूचना मिली थी कि दो अज्ञात अपराधी ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या-03/26 के तहत धारा 308(2), 308(3), 308(4) और 308(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले ही कुख्यात अपराधी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी बासुकी उर्फ विक्रम यादव (पिता सुबोध यादव) तथा गोसाईगांव निवासी प्रिंस राज उर्फ प्रिंस यादव (पिता संजय कुमार यादव) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बासुकी उर्फ विक्रम यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ ढोलबज्जा थाना में पहले से दो गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

27/02/2026

भागलपुर जिले में पैक्स चुनाव के लिए 18 मार्च को ढोलबज्जा , खैरपुर कदवा समेत 64 पैक्स अध्यक्ष और 2 बुनकर सहयोग समितियों के लिए मतदान और उसी दिन मतगणना होगा। नामांकन 6-7 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। 11 मार्च को अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन किया जाएगा..

20/02/2026

पैक्स चुनाव 2026 का अधिसूचना जारी
नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा , कदवा दियारा और जमुनिया पंचायत में पैक्स अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने को है , नये अध्यक्ष का चुनाव होगा जल्द।

 #ढोलबज्जा के सपनों को लगेंगे पंख  मंत्री ने मौके पर ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को बुलाकर दिया निर्देश,कल दिनांक 15/02/202...
16/02/2026

#ढोलबज्जा के सपनों को लगेंगे पंख
मंत्री ने मौके पर ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को बुलाकर दिया निर्देश,
कल दिनांक 15/02/2026 दिन रविवार को #बिहार_सरकार में िर्माण एवं #उद्योग मंत्री माननीय दिलीप जायसवाल जी का आगमन ढोलबज्जा बाजार में हुआ , माननीय मंत्री स्वर्गीय नागेंद्र सरकार जी को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने जनमानस की समस्याओं को भी सुना जिसमें प्रमुख रूप से #मधेपुरा जिले के #भटगामा जीरोमाइल से ढोलबज्जा होते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा...
इसके साथ ही #खैरपुर_कदवा पंचायत से ढोलबज्जा पंचायत होते सड़क चौड़ीकरण की योजना को भी स्वीकृति मिली...
क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण सौगातों की भी घोषणा की गई, जिससे ढोलबज्जा सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
ढोलबज्जा पंचायत के #सरपंच सुशांत कुमार ने माननीय मंत्री उद्योग के ढोलबज़्ज़ा आगमन पर किसानों एवम शिक्षित युवाओं के आर्थिक दिशा और दशा में सुधार हेतू ढोलबज्जा में उद्योग स्थापित करने हेतु आवेदन दिया।
इस मौके पर भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष Muktinath Singh , नवगछिया युवा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता , जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रशांत कुमार कन्हैया के साथ भाजपा एवं NDA गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
#नवगछिया #भागलपुर Dilip Jaiswal #बिहार

 #नवगछिया जिला परिषद सदस्या नंदनी सरकार के पिता जी स्वर्गीय नागेंद्र सरकार जी का निधन कुछ दिनों पूर्व हुआ था आज उनके  #ढ...
13/02/2026

#नवगछिया जिला परिषद सदस्या नंदनी सरकार के पिता जी स्वर्गीय नागेंद्र सरकार जी का निधन कुछ दिनों पूर्व हुआ था आज उनके #ढोलबज्जा बाजार स्थित आवास पर #भागलपुर लोकसभा के पूर्व सांसद व् भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी का आगमन हुआ , उनके द्वारा स्वर्गीय नागेंद्र सरकार जी को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने के बाद परिजनों से मिल कर शोक संवेदना प्रकट किया। स्वर्गीय नागेंद्र सरकार ने ढोलबज्जा के सुभाष चौक पर अनशन कर #विजय_घाट पर पक्का पुल निर्माण करवाने के लिए संघर्ष किया जो वर्तमान में कोशी नदी पर बाबा विशु राउत सेतु पुल निर्माण के प्रमुख #क्रांतिकारी थे , माननीय सैयद शाहनवाज हुसैन जी के सांसद रहते हुए ही कोशी सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बाबा विशु राउत सेतु जैसा उपहार मिल पाया था।

ढोलबज्जा बाजार में  #अतिक्रमण को लेकर पंचायत वासियों और पंचायत के प्रतिनिधियों ने मिलकर सामूहिक हस्ताक्षर कर बिहार के मु...
12/02/2026

ढोलबज्जा बाजार में #अतिक्रमण को लेकर पंचायत वासियों और पंचायत के प्रतिनिधियों ने मिलकर सामूहिक हस्ताक्षर कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और #नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को जल्द अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पत्र भेजा। ढोलबज्जा बाजार में लगभग रोजाना मुख्य मार्ग थाना चौक से लेकर सुभाष चौक होते हुए भगत सिंह चौक तक सड़क पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , यह सड़क सीमावर्ती क्षेत्र के लिए जीवन रेखा का काम करती हैं जो सीधे #भागलपुर से भटगामा जीरोमाइल , ढोलबज्जा बाजार , रूपौली , भवानीपुर धमदाहा होते हुए सीधे #पूर्णिया से जोड़ता है। अगर किसी कारणवश नवगछिया से कुरसेला के बीच NH31 जाम हो जाए तो सभी आपातकालीन सेवा और जनमानस के लिए मुख्य वैकल्पित रास्ता यही मार्ग है। इसी जनसमस्या को लेकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जिला पदाधिकारी भागलपुर, अनुमण्डलाधिकारी नवगछिया , अंचलाधिकारी नवगछिया, थानाप्रभारी ढोलबज्जा पदाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया गया है आशा है कि प्रशासन इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए थाना चौक से भगत सिंह चौक तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।
#जनहित
#ढोलबज्जा_बाजार #ढोलबज्जा

 #नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जो वर्तमान में नवगछिया अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से चल रहा है, ...
03/02/2026

#नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जो वर्तमान में नवगछिया अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से चल रहा है, जिसे अब स्थानांतरण कर #ढोलबज्जा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कर उसे सीएचसी में उत्क्रमित किए जाने की #बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अनुशंसा की गई। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही कोशी सीमावर्ती क्षेत्र के जनमानस को स्वास्थ्य क्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है।

कोशि नदी पर बाबा विशु राउत सेतु निर्माण के लिए संघर्षरत रहने वाले  #ढोलबज्जा  बाजार निवासी नागेंद्र सरकार का कल दिनांक 2...
30/01/2026

कोशि नदी पर बाबा विशु राउत सेतु निर्माण के लिए संघर्षरत रहने वाले #ढोलबज्जा बाजार निवासी नागेंद्र सरकार का कल दिनांक 29/01/26 को निधन।
कोसी सीमावर्ती क्षेत्र के क्रांतिकारी समाजसेवी, #रुपौली विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं ढोलबज्जा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी, वर्तमान #नवगछिया जिला परिषद सदस्या नंदनी सरकार के पिता , विजय घाट कोसी नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिए वर्षों तक निरंतर संघर्षरत रहे स्व. नागेंद्र सरकार का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है इन्हें #अंग प्रदेश और #मिथिला को साथ जोड़ने वाला साथ ही #कोशी सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को आयाम देता वर्तमान में कोशी नदी पर बाबा विशु राउत सेतु के लिए ढोलबज्जा के सुभाष चौक पर अनशन करने वाले जन आंदोलन के मुख्य नेता के रूप में जाना जाता है।
स्व. नागेंद्र सरकार जी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और क्षेत्र के समग्र विकास को समर्पित कर दिया। कोसी क्षेत्र की पीड़ा, समस्याओं और जनआकांक्षाओं को उन्होंने सदैव मजबूती से उठाया। पक्का पुल निर्माण को लेकर उनका संघर्ष केवल एक मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र की आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प था।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏

Address

Naugachia
853204

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dholbazza Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dholbazza Live:

Share